R
|
|
बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका, 500 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से भरें फॉर्म
|
|
बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे। नीचे आप इस भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़ सकते हैं।
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो 12 फरवरी को उपलब्ध हो जाएगी। उम्मीदवार 26 फरवरी, 2024 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 17 मार्च, 2024 है।
यह भर्ती अभियान संगठन में जूनियर सहायक मैनेजर के 500 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन टेस्ट शामिल होगा, जिसके बाद ऑनलाइन टेस्ट में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
आईडीबीआई बैंक में जूनियर सहायक मैनेजर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है।
IDBI JAM 2024: जानिए कैसे करें आवेदन
• आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
• होमपेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें।
• इसके बाद करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।
• JAM 2024 भर्ती टैब के अंतर्गत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
• रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
• आवेदन प्रपत्र भरें।
• आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
• सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
• आवेदन जमा करें।
• भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
|
|
Related articles
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
361
|
एसबीआई में मैनेजर बनने का शानदार मौका! आज है आवेदन की अंतिम 
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आज, 04 मार्च को सहायक प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक), उप .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
85
|
रेलवे में टेक्नीशियन के 9000 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन शुर 
रेलवे में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड न .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
91
|
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज से: 75 जिलों में बनाए गए 2385  
सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शनिवार और रविवार को चार .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
86
|
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से  
भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है .....
|
R
|
14.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
106
|
भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, आवेदन करने के ल 
संघ लोक सेवा आयोग ने आज, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिय .....
|
R
|
13.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
96
|
आईबीपीएस एसओ मेन्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस सीधे लि 
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आज, 13 फरवरी को आईबीपीएस स्पेशलिस्ट .....
|
R
|
12.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
89
|
सेना भर्ती 2024: आठवीं व दसवीं पास युवाओं के लिए शानदार मौक 
भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, आगरा से जुड़े 12 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर बन .....
|
R
|
10.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
97
|
यूपीएससी में सहायक निदेशक सहित 100 से अधिक पदों पर भर्ती, ज 
संघ लोक सेवा आयोग ने सहायक निदेशक और अन्य पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आम .....
|
|
|
|
|
WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!
Please tick to get otp in your mail id...!
|
|
|
|