The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


N
27/03/2024 Neelesh Sharma General Views 50 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
US: भारतीय दूतावास ने बाल्टीमोर हादसे पर जताया दुख, हेल्पलाइन जारी; बाइडन ने चालक दल की सक्रियता को सराहा

सिंगापुर के झंडे वाला मालवाहक जहाज डाली श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। तभी बाल्टीमोर के ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ से टकरा गया। कुछ ही सेकंड में लगभग पूरा पुल ढह गया। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर शहर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। बता दें, एक कंटेनर शिप (मालवाहक जहाज) के टकराने से तीन किलोमीटर लंबा ‘फ्रांसिस स्कॉट की’ ब्रिज ढह गया। जहाज में चालक दल के सभी 22 मेंबर भारतीय थे। ये सभी सुरक्षित हैं। यह है पूरा मामला सिंगापुर के झंडे वाला मालवाहक जहाज डाली श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। तभी बाल्टीमोर के ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ से टकरा गया। कुछ ही सेकंड में लगभग पूरा पुल ढह गया। अधिकारियों ने बताया कि पुल ढहकर करीब 50 फीट (15 मीटर) नीचे ठंडे पानी में गिर गया है। हादसा मंगलवार सुबह हुआ है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जहाज को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ा था। वहीं, चालक दल ने सक्रियता दिखाते हुए अलर्ट कॉल दिया था, जिससे पुल की ओर बढ़ते लोगों को रोक लिया गया था।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved