विद्यार्थी, व्यापारी,कार्यकर्ता इत्यादि किसी भी क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति को बेहतर कार्य करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी के शब्दों में एक समय पर हमें एक कार्य करना चाहिए और उस कार्य को करते समय अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा एवं एकाग्रता के साथ करना चाहिए।किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति वहां के लोग होते है,क्योंकि उनके कौशल,उनकी मेहनत,उनके अविष्कार एवं उनके प्रयास से ही कोई भी देश आगे बढ़ता है।
बेहतर भविष्य के लिए किसी भी बेहतर कार्य को समर्पण एवं प्रबल इच्छाशक्ति के साथ करना चाहिए।आज इस निबंध मैं आप सभी के साथ साझा करूंगी कि –। जितना बेहतर कार्य,उतनी बड़ी पहचान
शिक्षा,कार्य,व्यापार इत्यादि क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति को मेहनत,निष्ठा
एवं ईमानदारी के साथ समर्पण होकर कार्य करना चाहिए।बेहतर कार्य करने से व्यक्ति स्वयं आगे बढ़ता है और समाज एवं देश को योगदान कर पाता है।बेहतर कार्य करने से व्यक्ति को परिवार,समाज एवं अपने क्षेत्र में एक विशेष पहचान मिलती है।
1. दौर: आज का दौर तकनीकी का युग है।इस युग में ऐसे लोग पिछड़ जा रहे हैं,जो गुणवत्ता से कार्य नहीं कर रहे हैं।आज के दौर में ऐसे कई AI tools आ रहे हैं,जिसका प्रभाव मानव पर सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों रूप से पड़ रहा है।अगर आप विद्यार्थी हैं या आप जॉब कर रहे हैं।तब अपने कार्य में क्वांटिटी से अधिक क्वालिटी लाइए।पढ़ाई के साथ,जॉब या बिजनेस के साथ अपने ज्ञान,कौशल को अपग्रेड करें।
2. सुधार: जैसे –जैसे वर्ष बदलते गए ,छोटी– बड़ी चीजों में बदलाव एवं कार्यों में भी बदलाव होने लगा।आज घर बैठे ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने से मिल जाता ,आज किसी को पत्र लिखकर सूचना देना नहीं पड़ता बल्कि आज मोबाइल के माध्यम से संपूर्ण दुनिया की जानकारी प्राप्त कर पाते हैं।यह संभव हो पाया – क्रिएटिविटी एवं निरंतर सुधार। इसलिए कहा भी जाता है,जिस दिन खुद के प्रति अंहकार और घमंड हो जाए,तब अपनी कमी को जरूर याद कर लेना चाहिए।एक – एक मोती पिरोने से एक सुंदर और आकर्षक मोतियों का हार बनता है।ठीक उसी प्रकार बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिदिन हमेशा अपने कार्य में सुधार करने का हमें प्रयास करना चाहिए।अपने फील्ड से संबंधित प्रतिदिन नया सीखना और सीखें हुए पाठ को जीवन में उतारना आवश्यक है ।
3. परिश्रम: परिश्रम सफलता की कुंजी मानी जाती है।लेकिन सही दिशा एवं स्पष्ट लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें परिश्रम करना चाहिए।परिश्रम के बिना जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति कभी संभव नहीं है।बेहतर कार्य करने के लिए सही दिशा सूझबुझ से मेहनत करना चाहिए।कोई भी पहचान रातों – रात नहीं मिलती है,उसके प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत एवं पूर्ण समर्पण आवश्यक है।
खेल,शिक्षा,कंटेंट क्रिएटर इत्यादि किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने लिए परिश्रम सबसे अनिवार्य है।
4.अनुशासन: अनुशासन,परिश्रम एवं धैर्य यह तीनों सबसे जरूरी है,बेहतर कार्य करने के लिए। बेहतर कार्य करने के लिए अनुशासन के साथ कार्य करना जरूरी है। अनुशासन के अभाव जीवन ध्वंस हो जाता है।इसलिए बेहतर कार्य,बेहतर उन्नति एवं बेहतर भविष्य के लिए आत्म– अनुशासन सबसे जरूरी है।
5.क्रिएटिविटी:क्रिएटिविटी सबसे जरूरी है,किसी भी फील्ड में बेहतर करने के लिए।आज के दौर AI टूल्स ने अनेक क्रिएटिविटी कार्य जो इंसान करते हैं,उस कार्य को AI टूल्स आसानी से कुछ ही सेकेंडों में कर ले रहा है।बेहतर कार्य करने के लिए बुद्धिमत्ता के साथ क्रिएटिविटी करना बेहद जरूरी है। जब तक कार्य को बोझ समझकर करेंगे,तब तक बेहतर करना संभव नहीं है,इसलिए यह जरूरी है कि आप जो भी कार्य करते हैं,उसे अपना समझकर करें। यह अपनत्व का भाव इतना प्रबल होगा कि क्रिएटिविटी के साथ कार्य कर पायेंगे।
बेहतर कार्य से ही बेहतर भविष्य का निर्माण होता है।उपरोक्त सुझाव के अलावा अन्य सुझाव है –आत्मविश्वास के साथ अपना कार्य करें,ईमानदारी एवं नैतिकता के साथ,सही मार्गदर्शन बेहद ही जरूरी ,लोगों के साथ अच्छे संबंध और धैर्य एवं संयम।
आशा करती हूं कि यह निबंध आपको अच्छा लगा होगा।
धन्यवाद
काजल साह
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
6
|
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह का अमन साहू के गढ़ में हुआ त 
झारखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं, जिनमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट क .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
25
|
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने सिदो-का 
अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्र .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
31
|
वक्फबिल 2025 के समर्थन में भाजयुमो का प्रदर्शन 
वक्फबिल2025 के विरोध की आड़ में कुछ राजनीतिक दल और उनके नेता न केवल इस ऐतिहासिक .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
30
|
अग्नि पीड़ित परिवार की विधायक मंगल कालिंदी ने की आर्थिक मदद 
उनके घर में रखे जलते हुए दीया से आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो ग .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
26
|
हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर, गुंडा बिहार स्टेशन के पास द 
सरायकेला खरसांवा जिले के गुंडा बिहार रेलवे स्टेशन के पास हाथियों का एक झुंड रेल .....
|
A
|
09.04.2025
Aditi Pandey
Readers
69
|
RBI ने फिर घटाया रेपो रेट, अब 6% पर, लोन की EMI होगी सस्ती 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 9 अप्रैल 2025 को रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐला .....
|
A
|
08.04.2025
Aditi Pandey
Readers
82
|
झारखंड पेयजल विभाग में 160 करोड़ की अनियमितता, जांच समिति न 
झारखंड के पेयजल और स्वच्छता विभाग में बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। वित्त .....
|
A
|
05.04.2025
Aditi Pandey
Readers
121
|
जमशेदपुर एसएसपी ने जुगसलाई थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मिय 
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना के हवलदार सूरज राय की गिरफ्तारी और थाना परिसर मे .....
|
K
|
02.04.2025
Kajal sah
Readers
161
|
कठिन कार्य की सरल बनाएं! 
मनुष्य इस धरा पर सबसे श्रेष्ठ प्राणी माना गया है।व्यक्ति सोच सकते हैं,विचारों क .....
|
|