The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


A
03/05/2025 Aditi Pandey Crime Scene Views 52 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
झारखंड के नक्सलियों में मची खलबली, आत्मसमर्पण के लिए लगा रहे गुजर: डीजीपी

झारखंड पुलिस नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। हाल ही में बोकारो जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक साथ आठ नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इस कार्रवाई में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली को भी ढेर कर दिया गया। इस ऑपरेशन को राज्य पुलिस की सख्त रणनीति और बढ़ती पकड़ का नतीजा माना जा रहा है। राज्य में अब हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि कई नक्सली संगठन हताश होकर आत्मसमर्पण का रास्ता अपना रहे हैं। झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने जानकारी दी कि लोहरदगा, लातेहार, पलामू समेत कई जिलों में सक्रिय नक्सली आत्मसमर्पण के लिए जिला पुलिस अधीक्षकों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देशित किया है कि आत्मसमर्पण के इच्छुक नक्सली कैडरों को झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाए और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में हरसंभव मदद की जाए। इस अभियान से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि झारखंड पुलिस अब नक्सलियों के ताबूत में अंतिम कील ठोकने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved