The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
02/05/2024 Kajal sah Laughter Views 432 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
माँ वो किरण है..

माँ, वो पहली किरण है, जो हमारे जीवन में उजियारा लाती है। वो पहला स्पर्श है, जो हमें स्नेह का एहसास दिलाता हव। वो पहली आवाज है, जो हमें प्यार के ललित गीत सुनाती है। माँ बहुत छोटा शब्द है लेकिन इसकी महत्वता का वर्णन करना कठिन है। माँ हम सभी के जीवन में महत्व भूमिका अदा करती है।माँ सफलता और असफलता, सुख -सुख हर परिस्थिति में बच्चों का साथ निभाती है। अंत : माँ प्रेम, करुणा एवं दया का आधार है। माँ जीवन का आधारस्तम्भ है।एक नारी के अनेक रुप होते है.. कभी बहन, कभी दादी, नानी, कभी माँ इत्यादि। लेकिन इन सभी में माँ का किरेदार सबसे महत्वपूर्ण है। माँ निस्वार्थ, करुणा और प्रेम की मूरत है। आप सभी बहुत उत्साहित होंगे.. क्युकी 12 मई को मातृ दिवस आने वाला है। आज इस निबंध मैं आपको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताऊंगी.. जिससे अपनाकर आप मातृ दिवस को बहुत उत्साह और उमंग के साथ मना सकते है। ........ सुबह....... 1. ब्रेकफास्ट : माँ हर पल, हर समय अपने परिवार का निस्वार्थ भाव से सेवा और उनकी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करती है। वास्तव में माँ के लिए केवल एक दिन ही मातृ दिवस नहीं है। अपितु हमें यह प्रयास करना चाहिए कि अपने माँ के लिए हर दिन खूबसूरत हम बनाये। यह खूबसूरती हम अच्छे वचन, उनके बातों को मानकर, उनके कार्य में मदद इत्यादि के माध्यम से कर सकते है। 12 मई मातृ अर्थात माँ के लिए दिन है। आप इस दिन की शुरुआत उमंग और उत्साह से कर सकते है। पूछिए कैसे? आप 12 मई को अपनी मम्मी के लिए उनके पसंदीदा एवं स्वादिष्ट से पूर्ण भोजन वना सकते है। घर को भी उनके इच्छानुसार सजाये। भोजन के साथ अपनी माँ के लिए स्नेह से पूर्ण पत्र लिख सकते है। 2. मदद और आराम : 12 मई को आप कोई भी कार्य नहीं करने दे। माँ के हाउसहोल्ड कार्य को आप अत्यधिक रूप से करने की कोशिश करे। मातृ दिवस यह दिन पूरा माँ के लिए है। अपनी माँ को रिलैक्स करने दीजिये। हमारी माँ हम सभी के लिए बहुत मेहनत करती है.. यह दिन हमें पूरा प्रयास करना चाहिए कि उनके लिए सौंदर्य रूप से बनाये। 3. पूछे : बहुत दुख होता है.. जब हम माँ के साथ समय बिताते नहीं है। माँ जिनके पास अपार अनुभव है.. उन्हें क्या पसंद है? क्या पसंद नहीं है? हम इस बात की भी जानकारी नहीं है। इस मातृ दिवस के दिन अब से आपको अपना समय अपने माँ के साथ जरूर बिताने का प्रयास करना है। उनके अनुभव, उनकी कहानियाँ को जाने। इन सभी से आपको बहुत कुछ सिखने का अवसर मिलेगा। जैसे कि अगर आपकी माँ को गार्डनिंग करना पसंद है.. तब उन्हें गार्डनिंग के लिए जरूर ले जाये। 364 दिन माँ घर के कार्य में ही व्यस्तता के कारणवश..माँ अपने हॉबीज, पैशन पर रोजाना अभ्यास नहीं कर पाती है। लेकिन इस मातृ दिवस आपको अपने माँ के कार्य में मदद करने के लिए वादा जरूर करे। काम का भाड़ कम होने से आपकी माँ अपना क्वालिटी समय अपने पैशन और हॉबीज में दे पाएंगी। 4. शब्द : शब्दों में बहुत ताकत है.. मातृ दिवस के दिन आप आपने जो -जो भी गलतियां की है.. अपनी माँ से सब के लिए क्षमा छोटे -छोटे पत्र लेखन के रूप में आप प्रस्तुत कर सकते है। अपने प्यार और अपने दिल के बातों को आप सकारात्मक रूप से हैंडरिटेन लेटर के रूप में लिख सकते है। यकीन मानिये यह आपके छोटे से कोशिश से उनके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 5. किताब : माँ हम सभी के जीवन का आधार है। ख़ुशी की कुंजी है और सफलता का मजबूत सार है। इस मातृ दिवस 12 मई को पत्र लेखन के अलावा आप अपने मम्मी के लिए किताब के भांति आप हैंडरिटेन के रूप में अपनी मम्मी के लिए विभिन्न स्टोरीज, कविता उनके नाम और उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्बोधित करते हुए आप लिख सकते है। यह बहुत सक्रिय और विचारत्मक तोहफा आपके तरफ से आपकी माँ के लिए हो सकता है। 6. प्रतियोगिता :मातृ दिवस को अत्यधिक यादगार बनाने के लिए आप जरूर से जरूर अपने इलाके और ऑनलाइन के माध्यम से मातृ दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। आप उन प्रतियोगिता में भाग ले सकते है और अपनी माँ को भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करे। 8. यादगार : अगर आप इस पल को हमेशा के लिए संजोना चाहते है.. तब आपको जरूर से जरूर से हर पल को अपनी माँ के साथ, अपने फैमिली के साथ कैप्चर जरूर करना चाहिए। फोटोज, वीडियोस कर लेने से वह पल सैदव के लिए आपके गैलरी के साथ दिल में भी सेव हो जाता है। इसलिए कोशिश करे.. हर पल का वीडियो और फोटोज लेने का। 8. समय : उपरोक्त करने के बाद माँ के साथ घूमने जरूर जाये। दोस्तों के लिए बहुत समय है.. लेकिन अपनों के लिए नहीं। यह गलत है। प्रकृति और आध्यात्मिक से संबंधित क्षेत्रों में जरूर जाये। उनको भी अच्छा लगेगा.. आप अपनी माँ के साथ खुलकर उनके साथ बात कर सकते है। इस आपका रिश्ता मजबूत होगा। यह उपरोक्त टिप्स को अपनाकर आप मातृ दिवस को रोचकता से परिपूर्ण बना सकते है। धन्यवाद काजल साह

Articles with matching content

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 




© mutebreak.com | All Rights Reserved