The Latest | India | [email protected]

4 subscriber(s)


V
05/09/2021 Vishwajeet Kumar rajak General Views 145 Comments 0 Analytics Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
आदर्शों की मिसाल बनकर
आदर्शों की मिसाल बनकर,
बाल जीवन संवारता शिक्षक |

सदाबहार फूल-सा खिलकर,
महकता और महकाता शिक्षक ||

नित नए प्रेरक आयाम लेकर
हर पल भव्य बनाता शिक्षक |

संचित ज्ञान का धन हमें देकर,
खुशियां खूब मनाता शिक्षक ||

पाप व लालच से डरने की,
धार्मिक सीख सिखाता शिक्षक |

देश के लिए मर मिटने की,
बलिदानी राह दिखाता शिक्षक ||

प्रकाशपुंज का आधार बनकर,
कर्तव्य अपना निभाता शिक्षक |

प्रेम सरिता की बनकर धारा,
नैया पार लगाता शिक्षक ||
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved