Light House | NR. MUNICIPAL GARDEN, MARGAO GOA, | [email protected]

15 subscriber(s)


22/05/2017 Parvati Kumari Laughter Views 194 Comments 0 Analytics Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
यह शख्स रोज खाता है ऐक्टर की फोटो और ऐसा तब तक जारी रहेगा...
अपने पसंदीदा सिलेब्रिटीज के लिए उनके फैंस की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। लोग अपने फेवरिट सिलेब्रिटी के लिए ना जाने क्या-क्या कर जाते हैं! फिर वह बात किसी ऐक्टर के फैन की हो या किसी नेता के दीवाने की। ऐसे ही एक जबरे फैन ने कुछ ऐसी दीवानगी दिखाई कि जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

हफिंगटन पोस्ट की एक खबर के अनुसार, टोरंटो के Noah Maloney नाम के इस शख्स ने तय किया है कि वह रोज ऐक्टर जेसन सिगल की तस्वीर खाएगा। वह ऐसा तब तक करेगा जब तक जेसन सिगल उसकी तस्वीर नहीं खाएंगे। यूट्यूब पर डॉग शिट नाम के चैनल पर इस शख्स ने ऐक्टर जेसन सिगल की एक तस्वीर खाते हुए विडियो अपलोड किया है। अब वह हर रोज ऐसा कर रहा है।

पिछले तीन दिनों में उसने तीन विडियोज अपलोड किए हैं और हर विडियो में वह ऐक्टर की नई तस्वीर खा रहा है। उसके पहले विडियो को यूट्यूब पर लगभग 5 लाख लोगों ने देखा है। मालूम हो, जेसन सिगल ने अमेरिका के फेमस टीवी शो हाऊ आई मेट योअर मदर की सीरीज में काम किया है।
                             

Related articles

     
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved