The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
14/12/2023 Kajal sah Travel Views 354 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
मनोरंजन के साथ मनोमंजन?
"यात्रा "हमारे जीवन का सबसे प्रमुख पात्र है। अगर यात्रा स्वयं के पसंद से किया जाये तो तन और मन दोनों का आनंद मिलता है। ज्ञान के सभी प्रमुख स्त्रोत में से यात्रा भी एक प्रमुख स्त्रोत है, जिससे हम विभिन्न क्षेत्रों, लोगों के बारे में ज्ञानार्जन कर पाते है। सरल से भाषा में कहा जाये तो "यात्रा " मनोमंजन और मनोरंजन का प्रमुख साधनों में से एक है।
अत्यधिक लोग विदेशों की यात्रा करने का ख्वाब रखते है। लेकिन दुख की यह बात है कि अपने संस्कृतियों से लेकर अपने सुंदर स्थानों के लिए पुरे विश्वभर में जाना जाता है। जहाँ कश्मीर जैसा स्वर्ग का मुकुट है और जहाँ सबके हृदय में वास श्री कृष्णा का वृन्दावन है, इत्यादि। आपको विदेश की यात्रा करने से पहले भारत की खूबसूरती का आंनद जरूर ले।
मेरे जीवन में यात्रा करना मेरे जीवन का प्रमुख पात्र है। जब भी मन अशांत, ऊर्जावान खुद को करने के लिए एवं नये अनुभव की प्राप्ति के लिए मैं अपने स्टेट पश्चिम बंगाल कुछ स्थानों पर यात्रा करने जरूर वीकेंड में जाती हूँ। जैसे :
1. मायापुर
2. Isckon
3. राष्ट्रीय संग्रहलय
इत्यादि।
आज मैं आपको बताने वाली हूँ कि यात्रा करने के प्रमुख टिप्स। जो आपको जरूर पालन करना चाहिए, जिससे आपका यात्रा आपके जीवन का "यादगार", "बहुप्रिय " बन पाएंगा।

1. जाँच : आप किसी स्थान पर यात्रा करना चाह रहे है, तब आपको अच्छे से अपने डेस्टिनेशन पर अच्छे से रिसर्च कर लेना चाहिए। अब आपके मन में प्रश्न हो सकता है, क्या - क्या जानना होगा?
1. "यात्रा " करने से पहले अपने डेस्टिनेशन के इतिहास के बारे में अच्छे जाँच - पड़ताल करे।
2. जाने का समय
3. यात्रा करने के लिए (बस, ट्रेन, ऑटोरिस्का  इत्यादि परिवहन का साधन अच्छे जाने )
4. कितना तक खर्च हो सकता है
इत्यादि।

2. भाषा : भाषा एक संचार का एक ऐसा माध्यम है, जिससे मन, दिल और भाव जुड़ता है। अगर आप भारत के ऐसा स्थानों पर यात्रा करने वाले है जिसका अलग भाषा है। तब जरूर आप यात्रा करने से पहले कुछ महिने पहले ही वहां कि लोकल भाषा को सिखने का प्रयास करे। ज़ब  आप उनकी भाषा में बात करेंगे तब बहुत सरल रूप से संस्कृति, अनुभवों, ज्ञान का आदान - प्रदान हो पाएंगा।
जैसे आपको अपना अनुभव बताती हूँ। मैं कोलकाता में रहती हूँ। मेरी मातृ भाषा हिंदी है। लेकिन जब मैं बिहार जाती हूँ तब गांव के संस्कृति, लोगों के बारे में जानने के लिए बहुत इच्छुक रहती हूँ। इसलिए मैं गांव जाने से पहले ही " भोजपुरी " भाषा सीखना शुरु कर देती हूँ। जब मैं वहां के लोगों से बात करती हूँ, तब मैं बहुत जल्द ही उनसे जुड़ जाती हूँ।
इसलिए आपको भी अन्य स्टेट्स में यात्रा करने से पहले थोड़ा - बहुत ही लोकल भाषा जरूर सीखना चाहिए।

ट्रांसपोर्ट : अगर आपके पास आपका स्वयं का यात्रा करने का साधन है। अगर मेरी माने तो अपने परिवहन साधन से यात्रा ना करे। क्युकी जो आंनद पब्लिक ट्रांसपोर्ट में है वो स्वयं के गाड़ी से नहीं है। अगर यात्रा का भरपूर आनंद लेना है तो.. पब्लिक ट्रांसपोर्ट ( ट्रेन, बस, ऑटोरिस्का ) आर बेस्ट ट्रांसपोर्ट है।

हेल्थ : दुर्घटना कभी हो सकता है। इसलिए अगर आप यात्रा करने जा रहे है तब आपको अपने हेल्थ प्रेकॉशन्स के लिए मेडिकल किट, अगर आपको हेल्थ में कोई समस्या है तो आप जरूर डॉक्टर के बताये हुए मेडिशिन,बताये हुए
प्रेकॉशन्स  को लेते रहे। क्युकी जब स्वास्थ्य तंदरुस्त होगा तभी ही ना आप  जीवन का आंनद ले पाएंगे। इसलिए इस बात का ध्यान रखे..।

Try: भारत के हर भोजन में हर जनों का प्यार होता है। चाहे हो मछली - भांत, मक्की की रोटी, लिट्टी चोखा इत्यादि हो। आप अगर 2-3 घंटे के लिए घूमने जा रहे है, तब अपने घर का बना हुआ फ़ूड ना लेकर जाये। आप अपने स्थानों के फ़ूड का आंनद जरूर ले। जिससे आपको नया अनुभव मिलेगा। जैसे कि आपको स्वयं का अनुभव बताती हूँ, जब मैं बिहार गई थी। तब मैं रोज सुबह के नास्ते में लिट्टी और चना के सब्जी का आनंद लेती थी।

सामग्री : मेरे गांव जिसका नाम ( रत्ती भगवानपुर )। अपने यात्रा के अनुभव को सदैव यादगार बनाने के लिए मैं वहां कि प्रमुख सामग्री बाई की। मैं अभी 2-3 सालो से गांव नहीं जा रही हूँ, लेकिन गांव की सामग्री मेरे पास अभी तक सुंदर यादगार के रूप में है। ठीक उसी प्रकार आप भी जहाँ यात्रा करने जा रहे है वहां की प्रमुख सामग्री को जरूर खरीदे, जिससे यह पल हमेशा यादगार बना रहेगा।

भूल : जीवन का सार है जीवन ना तो भविष्य में ना ही अतीत में है। जब आप यात्रा कर रहे है, तब आप केवल यात्रा कर रहे है। जो भी प्रॉब्लमस, समस्या है इत्यादि सब को भूल जाये। आप यात्रा इसलिए करते है ना कि आप टेंशन, निराशा से मुक्त होकर ऊर्जावान, सकारात्मक  बने रहे है। जब आपका यह इतना प्रबल उद्देश्य है तब आप क्यों अपने यात्रा में चिंता, ध्यान नहीं देते।इन आदतों  दूर रहकर अच्छे  से यात्रा करे।

यह कुछ टिप्स है, इसके आलावा और भी है। जैसे : सारा जरूर सामान ( टिकट्स, चार्ज इत्यादि कैरी करे ) स्वयं को hydrated रखे साथ ही साथ इमरजेंसी कोन्टक्ट लिस्ट जरूर तैयार करे।
इत्यादि। अगली यात्रा करने के लिए मेरे तरफ से बेस्ट ऑफ़ लक..।
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved