The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
01/04/2024 Kajal sah Travel Views 217 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
15 साल का अनुभव कोलकाता के साथ.. ❤️
भारत जहाँ की खूबसूरती अत्यंत सुंदर और मनमोहक है। जहाँ की प्रकृति अत्यंत आकर्षण है।जहाँ के लोग अत्यंत दयालु है.. जहाँ हर प्रकार के ऋतुओं का अलग ही खूबसूरती है। भारत की खूबसूरती के भारत के लोग ही नहीं अपितु विश्व लोग भी दीवाने है। मैं आपको खुद का अनुभव बताती हूं। मेरा जन्म गांव की मिट्टी में हुआ है। और मैं जब 3 वर्ष की थी.. तब मेरे पेरेंट्स कोलकाता आ गए। आज मैं 18 वर्ष की हो चुकी हूं। बहुत सुंदर अनुभव रहा है.. बहुत खास और उल्लास से भरा सुंदर था। आज मैं आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण और आकर्षित स्थान बताने वाली हूँ.. जिससे आपका मन प्रफुल्लित हो जायेगा। क्या आप तैयार है.. जानने के लिए?

1. विक्टोरिया मेमोरियल : कोलकाता का एक महत्वपूर्ण और आकर्षण स्थान.. विक्टोरिया मेमोरियल है। जो एक ऐतिहासिक स्थान है। इसका निर्माण 1921 में मुख्य रूप से शुरू हुआ था। विक्टोरिया मेमोरियल का निर्माण रानी विक्टोरिया की याद में किया गया था। विक्टोरिया मेमोरियल में आप विभिन्न शिल्पकाल, इतिहास इत्यादि से संबंधित आप वस्तुओं को आप देख पाएंगे। इसलिए अगर आपने अभी तक विक्टोरिया मेमोरियल का आनंद नहीं लिया है.. तब आपको जरूर से एक बार जरूर जाना चाहिए।

2. दक्षिनेश्वर: अध्यात्मिक में वह सशक्त शक्ति है.. जिससे आपका मन संयमित हो पाता है। भगवत गीता में भी कहा गया है कि संयमित मन मित्र के भांति है और असंयमित मन शत्रु के समान। अपने जीवन में अध्यात्मिक की शक्ति को लाइए.. जिससे आप उन्नति की ओर आगे बढ़ेंगे।29 फ़रवरी 2024 की बात है.. एग्जाम खत्म होते ही मैं निकल पड़ी। मन की शांति और असली ख़ुशी के लिए दक्षिनेश्वर की ओर। यकीन मानिये जब आप यहाँ आते है.इतना शांति. इतना सुख मिलता है कि शब्दों में कहना मुश्किल है। जहाँ काली माँ, भगवान शिव जी, राधा -कृष्ण भगवान जी इत्यादि है। जिनका दर्शन पाकर ऐसा लगता है.. जैसे कि जीवन का हर दुख -दर्द मिट चूका है। इस धार्मिक, पवित्र और शान्तिमय स्थान पर आपको जरूर से जरूर रोज आना चाहिए।अगर आपने अभी तक इस खूबसूरत टेम्पल की यात्रा नहीं की है.. तब आपको जरूर से जरूर यात्रा जरूर करना चाहिए। यकीन मानिये आपका मन प्रफुल्लित हो जायेगा।

इंडियन म्यूजियम : म्यूजियम वह स्थान है जहाँ विभिन्न मनमोहक, ऐतिहासिक, सुंदर सामग्री का संरक्षण किया जाता है। कोलकाता की शान... जिससे देखने के लिए भारत के अलग राज्यों के अलावा अन्य देश के लोग भी आनंद लेने आते है। इंडियन म्यूजियम भारत का सबसे पुराना और महत्वपूर्ण म्यूजियम है। 1814 ईस्वी में इंडियन म्यूजियम का स्थापना हुआ था। इस म्यूजियम में भारतीय इतिहास, कला और संस्कृति से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण वस्तुओं को रखा गया है। आप जान के बहुत उत्सुक होंगे यहाँ पर सैकड़ो से हज़ारों से लोग आते है। सभी अपने इच्छा के अनुसार ज्ञान प्राप्त करते है। आपको भी जरुरी से जरुरी इस सुंदर और मनमोहक स्थान जरूर आनंद लेना चाहिए।

Eden गार्डन :अगर आप क्रिकेट के फैन है.. तब आपको जरूर से जरूर इस स्थान का आनंद लेना चाहिए। Eden gardens kolkata का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है और जैसे कि मैंने आपसे कहा है कि यह क्रिकेट प्रेमियों का मनपसंदीदा स्थान है। इसमें 66,000  से अधिक लोगों को बैठने की सुविधा है। अगर आप क्रिकेट पसंद या ना करे। लेकिन जरूर आपको नये अनुभव की प्राप्ति के लिए आपको जरूर जाना चाहिए।

बेलूर मठ : " *दूसरों को और खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है "*  जिन्होंने अपने अल्प आयु में अपना देह त्याग दिया। लेकिन अपने महान कार्यों के माध्यम से वे पुरे विश्व के प्रेरणास्त्रोत बन गए। जिनके जीवन से हमें यह सीखने को मिलता है कि जिंदगी लम्बी नहीं महान होनी चाहिए। ऐसे महान,पवित्र इंसान के नाम पर बेलूर मठ स्थापित किया गया।मैं आपको खुद का अनुभव बताती हूँ इतना प्रिय और खूबसूरत स्थान.. जहाँ आप शांति में चले जाते है। सारे दुख -दर्द को भूलकर बेलूर मठ में खो जाते है।जहाँ मैंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से संबंधित विभिन्न वस्तुओं को देखा.. स्वामी जी बहुत सरल जीवन जीते थे।अपितु स्वामी जी नहीं उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस और उनके शिष्य। आपको यह सुखद और उल्लासपूर्ण स्थान का आनंद जरूर लेना चाहिए।

साइंस सिटी :कोलकाता हर फील्ड में आगे बढ़ रहा है। अगर आप यह सोच रहेंगे होंगे कि क्या कोलकाता में साइंस से संबंधित कोई स्थान है? जी हाँ। यहाँ साइंस सिटी एक वैज्ञानिक प्रदर्शन और  शिक्षण सेंटर है, जो विज्ञान और तकनीकी से जुड़ी ज्ञान को प्रसारित करता है। यह स्थान बच्चों और बड़े दोनों के लिए रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का एक मंच है। तब देर किस बात अगर आपको साइंस पसंद है तो आपको जरूर से जरूर जाना चाहिए।

Sealdah : सस्ती से महंगी हर वस्तु आपको कोलकाता का बहुत प्रसिद्ध मार्केट sealdah मार्केट है। जहाँ विभिन्न वस्तु आप अपने बजट के अनुसार ले सकते है। चाहे वह पकवान के लिए कद्दू हो या स्टाइल के नया पर्स। मेरे यहाँ बहुत नज़दीक में मार्केट है.. (मुंशी बाजार, रायशमुनी बाजार ) sealdah मेरे घर से दूर है लेकिन उसकी खूबसूरति, sealdah स्टेशन, सस्ती सामग्री यह सभी मेरा ध्यान केंद्रित कर लेती है। इसलिए अगर आप जिस भी स्टेट, जिला, अन्य देश से तब जब भी आप कोलकाता आये इन सभी स्थानों का आनंद जरूर ले।

यह कुछ स्थान है.. जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए। नये अनुभव और ज्ञान के लिए.. उत्सुकता.. उन्नति और उल्लास के लिए। क्या आप तैयार है.. जाने के लिए??
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved