The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
06/01/2024 Kajal sah Development Views 349 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
विद्या चाहने वाले

विद्यार्थी यानि विद्या चाहने वाले। जो कुछ सीख रहा होता है,उसे विद्यार्थी कहते है। विद्यार्थी जीवन बहुत अनमोल होता है.. जिसका हर पल विद्यार्थी को अपने जीवन को सदुपयोग बनाने में उपयोग करना चाहिए। विद्यार्थियों का श्रेष्ठ कार्य है अपने जीवन को अनुशासन के साथ अपने शिक्षा को ग्रहण करना। अनुशासन से ही एक श्रेष्ठ विद्यार्थी का निर्माण होता है। अगर पानी अनुशासन ही हो जाये तो बाढ़ का रूप ले लेती है, अगर विद्यार्थी अनुशासनहीन हो जाये तो अंधकारमय समाज का निर्माण होता है। आज के हर विद्यार्थी ही कल के कर्णधार है, इसलिए हर विद्यार्थी को कड़ी मेहनत, निष्ठा के साथ अपने विद्यार्थी जीवन के कार्य को करना चाहिए। आज मैं आपको बताने वाली हूँ कि विद्यार्थी जीवन अपने जीवन को श्रेष्ठ कैसे बना सकते है? एक विद्यार्थी अगर कड़ी मेहनत, अभ्यास और प्रयास के साथ अपने जिम्मेदारियों को पालन करे.. तब जरूर एक विद्यार्थी जीवन श्रेष्ठ बन सकता है। 1. महत्व : समय सबसे शक्तिशाली होता है। समय का उपयोग ही किसी को अमीर तो किसी को फकीर, किसी को श्रेष्ठ तो किसी को व्यर्थ बना सकती है। विद्यार्थी जीवन में समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक अच्छा विद्यार्थी हमेशा अपने समय का सदुपयोग करता है। अपने ऊर्जा और समय का सदुपयोग सही कार्यों के लिए करता है..। समय के सदुपयोग के कारण ही अच्छे विद्यार्थी क्लास के अन्य विद्यार्थी से भिन्न होते है। हर विद्यार्थी एक अच्छा विद्यार्थी बन सकता है, जब विद्यार्थी अपने अपने समय और ऊर्जा का इफेक्टिव रूप से प्रयोग करे। एक्टिव :अच्छे से टॉपर विद्यार्थी की सबसे अच्छे गुण होती है कि वे क्लास में हमेशा एक्टिव रूप से पार्टिसिपेट करते है। क्लास के डिस्कशन से लेकर प्रश्न पूछने तक इत्यादि एक्टिविटी में शामिल होते है। सेट : उद्देश्यहीन जीवन का विषमता, दुर्गमता और संकट का पहचान बन जाता है। इसलिए जीवन में लक्ष्य का होना अत्यंत जरुरी है। एक अच्छा विद्यार्थी, टॉपर स्टूडेंट्स बनने का सबसे अच्छा मार्ग है कि वे हमेशा अपने जीवन में स्माल से बिग गोल्स अपने स्टडी के लिए तय करते है। और उन गोल्स तक पहुंचने के लिए अपना पूरा प्रयास, अभ्यास देते है। रोजाना : हर स्टूडेंट्स अच्छे अंक से पास होने की इच्छा रखते है। हर विद्यार्थी के अंदर यह काबिलियत है।एक अच्छा स्टूडेंट, टॉपर स्टूडेंट रोजाना पढ़ाये हुए विषय को रिवीज़न, विषय से संबंधित डाउट इत्यादि। अगर आप भी एक अच्छा स्टूडेंट बनना चाहते है?.. तब आपको रोजाना रिवीज़न, पढ़े हुए विषय को लिखने का अभ्यास निरंतर करना चाहिए। हेअल्थी : एवरेज स्टूडेंट्स समझते है कि टॉपर स्टूडेंट्स हमेशा पढ़ते ही रहता है.. लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। एक अच्छा स्टूडेंट अपना तन और मन के स्वास्थ्य के लिए उचित नींद, सही आहार, प्रतिदिन व्यायाम, मनोमंजन के साथ उचित मनोमंजन इत्यादि। जिससे उनका ब्रेन सक्रिय रूप से कार्य कर पाता है। जिससे वह टॉपिक, विषय को अच्छे से समझ पाने में सक्षम होता है। साधक : सोशल मीडिया साधक और बाधक दोनों है, लेकिन यह तय इससे होता है कि आप सोशल मीडिया को किस तरिके से उपयोग करते है। यह वही बात है अगर तलवार राम की हाथ में दी जाये तो सृजन करती है और राम के हाथ में दी जाये तो संहार करती है। एक अच्छा विद्यार्थी सोशल मीडिया एप्प्स, वेबसाइट इत्यादि को साधक के रूप में उपयोग करता है। विभिन्न ऑनलइन स्टडी मटेरियल, ऑनलाइन academic सपोर्ट इत्यादि। आप सोशल मीडिया का मनोरंजन के लिए उपयोग करे लेकिन साथ ही साथ पर्याप्त रूप से सोशल मीडिया को साधक के रूप में प्रयोग करे। निरंतता : एक अच्छा स्टूडेंट एग्जाम के लिए केवल नहीं पढ़ता है.. बल्कि सिखने के लिए पढ़ता है।अगर हम किसी विषय, टॉपिक को अच्छे से सीख जायेंगे तब जरूर ही हम एग्जाम में भी अच्छा मार्क्स ला पायेंगे। किसी महान इंसान बिल्कुल सटीक कहा - सक्सेसफुल के लिए मत पढ़ो काबिल होने के लिए पढ़ो। रटन विद्या को दूर कीजिये और हर विषय को खुद के ऑब्जरवेर्सेशन के माध्यम से समझें। स्टे : जीवन में उतार -चढ़ाव आते रहते है और यह बात है एक अच्छे स्टूडेंट की समझ है। स्टूडेंट्स लाइफ में फेलियर, सक्सेस यह मोमेंट कई बार आते है। साधारणत स्टूडेंट्स कठिन परिस्थितियों में अपना आत्मविश्वास, आत्मबल खो देता है। जिससे उनके विकास की गति रुक जाती है। लेकिन दूसरी तरफ एक अच्छा स्टूडेंट कभी भी कठिन परिस्थितियों में अपना संयम नहीं खोता.. वह कठिन समय में एक मोटीवेटर, हलकर्ता बनकर निखरता है।अगर आप भी एक अच्छा स्टूडेंट बनना चाहते है.. तब आपको समस्याओं से भागना नहीं समस्याओं को हल करने करना है। आप कठिन सिचुएशन में हमेशा स्वयं से बोले all is well. फॉर : पढ़ायी के साथ एक्स्ट्राकर्रेंकुलम भी जरुरी है। इसे मन प्रफुल्लित रहता है, जिससे हम बहुत अच्छे से स्टडी, किसी भी विषय को अच्छे से याद कर पाते है। एक अच्छा स्टूडेंट कुछ समय अपने हॉबीस, पैशन, खेल इत्यादि में जरूर स्पेंट करता है। आप भी अवकाश के दिनों का सदुपयोग नये - नये स्किल, नॉलेज, हॉबीस इत्यादि सीखकर जरूर अपने टाइम का सही से उपयोग करे। नकारात्मक :एक अच्छा विद्यार्थी हमेशा सकारात्मकता का चयन करता है। सकारात्मक मित्र, सकारात्मक विचार, सकारात्मक कार्य इत्यादि। जिससे उनके मन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। एक अच्छे विद्यार्थी हर नकारात्मक समय में भी सकारात्मकता को जन्म दे देता है। इसलिए आपको सकारात्मक से पूर्ण बनना है। यह कुछ टिप्स है, जिससे आप भी एक अच्छे विद्यार्थी बन सकते है। आप ही कल के कर्णधार है, कल के नेता है.. इसलिए स्वयं को बेहतर बनाने का पूरा प्रयास करे.. निष्ठा, कड़ी मेहनत, अभ्यास और प्रयास को अपना सहचर बनाये। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved