R
|
|
दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम; कल बारिश होने के आसार
|
|
दिल्ली-एनसीआर मंगलवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आया। कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुआ। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। कोहरे के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अलाव जलाकर लोग हाथ सेककर ठंड में खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं।
दक्षिण-पूर्व दिशाओं से चली हवा व दिन में खिली धूप से पारा बढ़ गया है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को दिल्ली में बारिश होने के आसार है। बारिश के बाद दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। साथ ही मौसम साफ हो सकता है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक दिल्ली का जाफरपुर व मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।
सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे के बाद मौसम साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली जिससे अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
इस साल जनवरी माह में कुल पांच शीत दिवस रहे जो पिछले दो साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले साल 2022 की जनवरी में सात शीत दिवस रहे। वहीं, शीतलहर की बात करें तो इस साल अब तक पांच दिन शीत लहर चली है।
|
|
Related articles
|
K
|
14.11.2024
Kajal sah
Readers
457
|
सर्दियों में रहेंगे फिट अपनाएं यह टिप्स  
विभिन्नताओं से भरा हमारा प्यारा देश भारत जिसकी हर कण - कण में खूबसूरती है। पर् .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
324
|
अगले 36 घंटों में बदलने जा रहा है मौसम, जारी हुआ बारिश, तूफ 
अगले 36 से 48 घंटे के भीतर उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर तेजी से बदलने जा रहा .....
|
R
|
12.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
317
|
चार दिन बाद फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के साथ ब 
बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के राज्यों में दिन-रात का तापमान बढ़ना शुरू हुआ है .....
|
R
|
05.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
348
|
रजाई-कंबल पैक करने वाले सावधान, लौट रही ठंड; बारिश के भी आस 
अगर आप पिछले तीन-चार दिनों की धूप देखकर अपने रजाई-कंबल को पैक करने की तैयारी कर .....
|
R
|
25.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
351
|
यूपी में जारी रहेगा गलन और ठिठुरन का कहर, 18 जिलों के लिए र 
यूपी में कोहरे व गलन से जनता को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने .....
|
R
|
24.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
313
|
उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड कई जगह घने कोहरे के साथ गिरा पा 
पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन की मामूली र .....
|
R
|
18.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
405
|
कड़ाके की ठंड का असर, सरकार ने स्कूलों के टाइम बदले
 
झारखंड सरकार ने ठंड को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है जहाँ सभी तरह के सरकारी, ग .....
|
R
|
18.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
285
|
तापमान मे गीरावट से लोगों की परेशानी बढ़ी
 
मौसम विभाग की ओर से ठंड को ले कर दिल्ली मे येलो अलर्टर जारी किया है।आज तापमान क .....
|
N
|
04.12.2023
Neelesh Sharma
Readers
411
|
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर सहित यूपी में बारिश ने बढ़ा 
नई दिल्ली: दक्षिण भारत के तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान के आसार तेज हो गए हैं। पू .....
|
|
|
|
|
WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!
Please tick to get otp in your mail id...!
|
|
|
|