विभिन्नताओं से भरा हमारा प्यारा देश भारत जिसकी हर कण - कण में खूबसूरती है। पर्वत हो या मैदान,गर्म हो या ठंडा हर वस्तु से लेकर हर महत्वपूर्ण क्रियाओं का महत्व हमारे देश में है।
नवंबर का माह आ चूका है। धीरे - धीरे ठंडा मौसम का आगमन हो रहा है। वर्षा ऋतू, ग्रीष्म ऋतू इत्यादि ऋतुओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मैंने आप सभी के साथ टिप्स साझा की हूं। आज मैं आपको बताने वाली हूं कि सर्दियों में भी आप कैसे फिट रह सकते हैं? बस आपको निम्नलिखित टिप्स को अपनाना होगा।
नवंबर शुरू होते ही मौसम ने करवट बदल ली है और हल्की - हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। अनुमान के मुताबिक,आने वाले हफ्तों में ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में हर किसी को अपनी सेहत का भी अधिक ख्याल रखना होगा। आयुर्वेद के अनुसार, सर्दी वह मौसम है जिसमें स्वभाविक रुप से इम्युनिटी बढ़ जाती है। ठंड के मौसम में शरीर का तापमान कम हो जाता है और शरीर नये मौसम के अनुकूल होने के लिए थर्मोरेग्युलेशन से गुजरता है।
1. हेअल्थी : स्वस्थ तन और स्वस्थ मन सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास रहता है। स्वस्थ एवं संतुलित नियमित रूप से हमें लेना चाहिए। सर्दियों के दिनों में अपने आहार पर ध्यान दें। सर्दियों के दिनों में साबुत अनाज, लीन मीट, मछली, मुर्गी, फलियां, ड्राईफ्रूट, सीड्स, जड़ी बूटियां, मसाले, ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। उपरोक्त आहार का सर्दियों के दिनों में सेवन करने से रोग -प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।ऋतुओं के साथ बीमारियां भी आती है। जैसे :खांसी - सर्दी, टॉन्सिलाइटिस इत्यादि। रोगों से लड़ने के मानसिक एवं शारीरिक रुप से मजबूत रहना अत्यंत आवश्यक है। कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थो का सेवन करें। क्योंकि इसे इम्युनिटी में बढ़ती है।
2. व्यायाम : स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जीने का महत्वपूर्ण कार्यों में एक महत्वपूर्ण कार्य है जो हर किसी को करना चाहिए। वह है व्यायाम। व्यायाम केवल तन के स्वस्थ के लिए लाभदायक नहीं होता, अपितु समग्र स्वस्थ के लिए लाभयादक होता है। ठंड की वजह से व्यायाम करना ना छोड़े। सर्दियों में खुद को फिट रखना अत्यंत आवश्यक है। सर्दियों में खुद को फिट रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी अत्यंत अनिवार्य है। जैसे - योग, रनिंग, वॉकिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से आप अपने शरीर को गर्म कर सकते है। व्यायाम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के कुशलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रतिदिन व्यायाम करने से एकाग्रता, ध्यान में उन्नति होती एवं चिंता, अवसाद धीरे - धीरे कम होने लगता है। साथ ही साथ फ्लू या सर्दी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव करते हुए इम्युनिटी भी मजबूत रहेंगी।
3. पानी : समग्र स्वस्थ को स्वस्थ बनाने के लिए प्रतिदिन उचित मात्रा में पानी पीना अत्यंत आवश्यक है। ठंडे के दिनों में लोग उचित मात्रा में पानी नहीं पीते है, जिसका नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए हर दिन जरुरी मात्रा में पानी पिएं और हाईड्रेटेड रहें। पानी हमारे सिस्टम को साफ करने और विषाक्त पदार्थों को निकालने, पोषक तत्वों को शरीर की कोशिकाओं तक पहुँचाने और शरीर के लिक्विड को बैलेंस करने में मदद करता है। इसलिए पानी का सेवन करें और अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं।
4. नींद : समग्र मन और तन किसी कार्य को बेहतरीन एवं एकाग्रता से कर पाएं, उसके लिए अच्छी नींद लेना अत्यंत आवश्यक है। अच्छी नींद शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में मदद करती है, तनाव हार्मोन कोर्टीसोल को खत्न करती है और मसल्स रिकवरी भी करती है। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए नींद काफी जरुरी है। इसलिए कम से कम 7-8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें।
5. मॉइस्चरज़र : सर्दियों में त्वचा का क्षतिग्रस्त होना एक बड़ा खतरा है। ठंड के मौसम में त्वचा रूखी और खुजलीदार हो जाती है। होंठ फट जाते हैं और एड़ीयां फट जाती है। सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए मॉइस्चरज़र अत्यंत आवश्यक है।
यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है, जिससे आप सर्दियों में भी फिट रह सकते हैं। आशा करती हूं कि यह निबंध आपको अच्छा लगा होगा।
धन्यवाद
काजल साह
|
A
|
01.04.2025
Aditi Pandey
Readers
58
|
झारखंड में मौसम का हाल, आज रहेगा साफ और शुष्क 2 अप्रैल को झ 
झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। वर्तमान में पूरे राज्य में स .....
|
A
|
13.03.2025
Aditi Pandey
Readers
85
|
होली में रहे सावधान! इन जिलों में चल सकती है लू, मौसम विभाग 
झारखंड में इस साल मार्च माह में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है, और स्थिति यह है कि .....
|
A
|
12.03.2025
Aditi Pandey
Readers
76
|
झारखंड के सभी जिलों में तेजी से बढ़ रहा तापमान, सप्ताह के अ 
झारखंड में गर्मी का प्रकोप तेज होता जा रहा है। राज्य के सभी जिलों में अधिकतम ता .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
363
|
अगले 36 घंटों में बदलने जा रहा है मौसम, जारी हुआ बारिश, तूफ 
अगले 36 से 48 घंटे के भीतर उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर तेजी से बदलने जा रहा .....
|
R
|
12.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
361
|
चार दिन बाद फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के साथ ब 
बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के राज्यों में दिन-रात का तापमान बढ़ना शुरू हुआ है .....
|
R
|
05.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
386
|
रजाई-कंबल पैक करने वाले सावधान, लौट रही ठंड; बारिश के भी आस 
अगर आप पिछले तीन-चार दिनों की धूप देखकर अपने रजाई-कंबल को पैक करने की तैयारी कर .....
|
R
|
30.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
368
|
दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम; कल बार 
दिल्ली-एनसीआर मंगलवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आया। कोहरे के चलते य .....
|
R
|
25.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
400
|
यूपी में जारी रहेगा गलन और ठिठुरन का कहर, 18 जिलों के लिए र 
यूपी में कोहरे व गलन से जनता को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने .....
|
R
|
24.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
358
|
उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड कई जगह घने कोहरे के साथ गिरा पा 
पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन की मामूली र .....
|
|