अगले 36 से 48 घंटे के भीतर उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर तेजी से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली एनसीआर के हिस्सों में न सिर्फ तेज बारिश होने वाली है, बल्कि पहाड़ों पर भी भारी बर्फबारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि इस दौरान एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। यह मौसम शुक्रवार से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते बदलने जा रहा है। इसी बदलने वाले मौसम के अनुमान पर पूरे उत्तर भारत में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार दे रात से एक बार फिर उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनने वाली है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि चंडीगढ़ समेत हरियाणा के कुछ हिस्सों में 18 और 19 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है। हालांकि तेज बारिश एक साथ इन दोनों राज्यों में नहीं होगी। अनुमान के मुताबिक कुछ अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश, तो कहीं पर तूफान और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान इलाके में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।
हरियाणा और चंडीगढ़ के अलावा पंजाब में भी तेज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पंजाब में रविवार रात से सोमवार दिन में तेज बारिश हो सकती है। जबकि जम्मू कश्मीर समेत लद्दाख के कई हिस्सों में तेज बारिश और भारी बर्फबारी का भी अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक इन इलाकों में शनिवार शाम से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। लद्दाख और कश्मीर के ऊपरी हिस्से में होने वाली बर्फबारी को लेकर स्थानीय प्रशासन और अन्य विभागों को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। तेज बारिश की आशंका जताते हुए संबंधित राज्यों को भी एडवाइजरी और अलर्ट जारी किया गया है।
इसी तरह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को तेज बारिश और बर्फबारी का मौसम बन रहा है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न सिर्फ तेज बारिश, बल्कि ओलावृष्टि का अनुमान है। पिछले। दिनों पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के दौरान हिमाचल के जिन इलाकों में बर्फबारी हुई थी, वहां पर एक बार फिर से तेज बर्फबारी हो सकती है। इसी के साथ उत्तराखंड में भी 19 फरवरी को तेज बर्फबारी और बारिश का अनुमान लगाया गया है।
भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 17 फरवरी की देर शाम से एक बार फिर उत्तर पश्चिमी हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता बढ़ने वाली है। इसका असर सिर्फ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर ही नहीं बल्कि मैदानी इलाकों में भी पड़ने वाला है। मैदानी इलाकों में जहां बारिश हो सकती है, वहीं पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के साथ निचले हिस्से में ओलावृष्टि का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यह सक्रियता तीन से चार दिनों तक बनी रह सकती है। वह कहते हैं कि शुक्रवार रात से अगले तीन-चार दिनों तक पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम बदला रह सकता है। विभाग के वैज्ञानिकों ने बदले मौसम की आहट पर उत्तर भारत के सभी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।
|
A
|
01.04.2025
Aditi Pandey
Readers
57
|
झारखंड में मौसम का हाल, आज रहेगा साफ और शुष्क 2 अप्रैल को झ 
झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। वर्तमान में पूरे राज्य में स .....
|
A
|
13.03.2025
Aditi Pandey
Readers
83
|
होली में रहे सावधान! इन जिलों में चल सकती है लू, मौसम विभाग 
झारखंड में इस साल मार्च माह में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है, और स्थिति यह है कि .....
|
A
|
12.03.2025
Aditi Pandey
Readers
74
|
झारखंड के सभी जिलों में तेजी से बढ़ रहा तापमान, सप्ताह के अ 
झारखंड में गर्मी का प्रकोप तेज होता जा रहा है। राज्य के सभी जिलों में अधिकतम ता .....
|
K
|
14.11.2024
Kajal sah
Readers
524
|
सर्दियों में रहेंगे फिट अपनाएं यह टिप्स  
विभिन्नताओं से भरा हमारा प्यारा देश भारत जिसकी हर कण - कण में खूबसूरती है। पर् .....
|
R
|
12.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
361
|
चार दिन बाद फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के साथ ब 
बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के राज्यों में दिन-रात का तापमान बढ़ना शुरू हुआ है .....
|
R
|
05.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
386
|
रजाई-कंबल पैक करने वाले सावधान, लौट रही ठंड; बारिश के भी आस 
अगर आप पिछले तीन-चार दिनों की धूप देखकर अपने रजाई-कंबल को पैक करने की तैयारी कर .....
|
R
|
30.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
368
|
दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम; कल बार 
दिल्ली-एनसीआर मंगलवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आया। कोहरे के चलते य .....
|
R
|
25.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
400
|
यूपी में जारी रहेगा गलन और ठिठुरन का कहर, 18 जिलों के लिए र 
यूपी में कोहरे व गलन से जनता को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने .....
|
R
|
24.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
358
|
उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड कई जगह घने कोहरे के साथ गिरा पा 
पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन की मामूली र .....
|
|