The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


R
31/01/2024 RIYA RAJAK Politics Views 100 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
झारखंड की सियासी हलचल: हेमंत सोरेन का इस्तीफा; चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया

साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। चंपई सरकार में परिवहन मंत्री का जिम्मा संभाल रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया है। इससे पहले सीएम आवास पर जुटे विधायकों ने चंपई सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुना। पार्टी प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि चंपई सोरेन पर आम सहमति बनी। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि नए सीएम के तौर पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है। इस बीच झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 47 विधायकों के समर्थन से झारखंड में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमने 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है, जिन्होंने हमें बुलाने का आश्वासन दिया है। इससे पहले, धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सात घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने हेमंत सोरेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के तुरंत बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved