R
|
|
पेटीएम के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की कोई गुंजाइश नहीं, गवर्नर बोले- इस हफ्ते आएगा FAQ
|
|
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने पेटीएम पर हुई कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा भारत ने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाई है। पेटीएम पर हुई कार्रवाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि व्यापक आकलन के बाद ही विनियमित संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की कोई गुंजाइश नहीं है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, हम इस सप्ताह एक एफएक्यू जारी करेंगे। मैं आप सभी से जब तक यह जारी नहीं हो जाता तब तक प्रतीक्षा करने का अनुरोध करता हूं।
रिजर्व बैंक की ओर से निर्णय चाहे बैंक हो, भुगतान बैंक हो या सहकारी बैंक सभी के लिए उचित विचार-विमर्श और प्रक्रिया के बाद लिए जाते हैं। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पेटीएम ही नहीं, हम किसी के भी खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो सामान्य तौर पर, महीनों और वर्षों तक बातचीत करते हैं। ऐसे में समीक्षा के लिए शायद ही कोई जगह है।
समीक्षा शब्द का उपयोग उचित नहीं है। हमारी प्राथमिकता है कि ग्राहकों को कोई असुविधा न हो, इसलिए हमने एक महीने का समय दिया है। कार्रवाई 31 जनवरी को की गई। एक महीने का समय (29 फरवरी तक) दिया गया है क्योंकि ग्राहक हित सबसे ऊपर है। बता दें कि सोमवार की सुबह ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली में भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी मौजूद रहे।
|
|
Related articles
|
K
|
24.03.2024
Kajal sah
Readers
315
|
वर्क फ्रॉम होम  
भारत शब्द को जब हम दो भागो में विभाजित करते है.. तब भा का अर्थ है प्रकाश, प्रभा .....
|
K
|
17.03.2024
Kajal sah
Readers
456
|
क्या आप भी अपना बिज़नेस स्टार्ट करना चाहते हैं? 
जॉब सेफ्टी प्रोवाइड करता.. इसलिए अत्यधिक लोग जॉब की ओर जाते है। बिज़नेस में रिस् .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
105
|
लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 376 अंक 
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
102
|
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 294 अंक ऊपर, निफ्टी  
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
99
|
मुंबई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत, 
मुंबई हवाई अड्डे से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग को बुकिंग के बा .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
101
|
बीजद विधायक और पूर्व मंत्री के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी,  
ओडिशा के भद्रक में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पूर्व मंत्री प् .....
|
R
|
13.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
105
|
प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘पीएम सूर्य घर’ योजना की घोषणा, हर  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली .....
|
R
|
13.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
113
|
लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल करने वाली पहली भारतीय  
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर आज 20 लाख करोड़ .....
|
R
|
12.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
112
|
शेयर बाजार में भारी बिकवाली; सेंसेक्स 523 अंक फिसला, निफ्टी 
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में भारी बिकवाली; सेंसेक्स 523 अंक फिसला, निफ्ट .....
|
|
|
|
|
WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!
Please tick to get otp in your mail id...!
|
|
|
|