मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर आज 20 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण का लक्ष्य पार करने वाली पहली सूचीबद्ध भारतीय कंपनी बन गई। मंगलवार को कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 1.89% तक बढ़कर 52-सप्ताह के उच्च स्तर 2957.80 रुपये पर पहुंच गया। पिछले दो सप्ताह में ही शेयर का बाजार मूल्य एक लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। 29 जनवरी को यह 19 लाख करोड़ रुपये के स्तर को छू गया था। इस कैलेंडर वर्ष में अब तक, भारत के सबसे मूल्यवान स्टॉक की कीमत लगभग 14% बढ़ गई है।
रिलायंस के मार्केट कैप में हुई हालिया बढ़ोत्तरी से इसके मुखिया मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति केवल 2024 में ही 12.5 अरब डॉलर बढ़कर 109 अरब डॉलर हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार वे सबसे अमीर भारतीय हैं और दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
मुंबई स्थित रिलायंस समूह तेल-से-दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करता है और बाजार में इसकी अपनी एक अलग पैठ है। आरआईएल ने अगस्त 2005 में 1 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल किया था और नवंबर 2019 में यह 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अब 20 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ, आरआईएल भारत में सबसे मूल्यवान कंपनी कंपनी बन गई है, जो टीसीएस (15 लाख करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (10.5 लाख करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (7 लाख करोड़ रुपये), और इंफोसिस (7 लाख करोड़ रुपये) जैसी अन्य कंपनियों से बहुत आगे है।
दिसंबर तिमाही के लिए आरआईएल के वित्तीय परिणाम बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहे। रखरखाव गतिविधियों के कारण कंपनी का O2C EBITDA तिमाही आधार पर 14% कम होकर 140.6 बिलियन तक गिर गया। हालांकि, जियो का EBITDA तिमाही आधार 1.4% बढ़कर 142.6 बिलियन रुपये हो गया, और रिटेल का EBITDA तिमाही आधार पर 8% बढ़कर 62.7 बिलियन रुपये हो गया।
|
A
|
23.04.2025
Aditi Pandey
Readers
27
|
गर्मी के चलते गया एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभाव 
गया एयरपोर्ट पर गर्मी के कारण रनवे का तापमान बढ़ गया है, जिससे विमानों के सुरक् .....
|
A
|
18.04.2025
Aditi Pandey
Readers
77
|
झारखंड में सोने और चांदी की कीमतें जारी, जानिए आज का ताजा भ 
झारखंड में सोने और चांदी की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। यदि आप सोना या चांदी .....
|
A
|
18.04.2025
Aditi Pandey
Readers
56
|
UPI ट्रांजैक्शन पर टैक्स, जानें जरूरी नियम 
UPI ट्रांजैक्शन पर टैक्स की बात करें, तो इनकम टैक्स एक्ट के तहत ये ट्रांजैक्शन .....
|
A
|
21.03.2025
Aditi Pandey
Readers
77
|
झारखंड में सीएनटी-एसपीटी एक्ट की जमीन पर बैंकों से लोन होगा 
झारखंड में सीएनटी-एसपीटी एक्ट के तहत आनेवाली जमीन पर अब बैंकों से लोन प्राप्त क .....
|
K
|
24.03.2024
Kajal sah
Readers
444
|
वर्क फ्रॉम होम  
भारत शब्द को जब हम दो भागो में विभाजित करते है.. तब भा का अर्थ है प्रकाश, प्रभा .....
|
K
|
17.03.2024
Kajal sah
Readers
610
|
क्या आप भी अपना बिज़नेस स्टार्ट करना चाहते हैं? 
जॉब सेफ्टी प्रोवाइड करता.. इसलिए अत्यधिक लोग जॉब की ओर जाते है। बिज़नेस में रिस् .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
210
|
लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 376 अंक 
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
215
|
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 294 अंक ऊपर, निफ्टी  
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
213
|
मुंबई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत, 
मुंबई हवाई अड्डे से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग को बुकिंग के बा .....
|
|