The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
23/05/2024 Kajal sah Education Views 406 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
क्या आपको भी मैथ से डर लगता हैं?

मैथ एक ऐसा विषय जो रोचकता, उत्साह और दिलचस्पी से पूर्ण विषय है। मैं आपको खुद का अनुभव साझा करना चाहती हूँ.. कक्षा प्रथम से लेकर पाँचवीं कक्षा तक मुझे मैथ विषय बहुत अच्छा लगता था। जैसी ही मैथ सब्जेक्ट के बारे में सुनती थी.. कि आज मैथ होगा.. वैसे ही चेहरे पर प्रसन्नता और दिल में उत्साह का दीप जल उठता था। कक्षा पाँचवी पढ़ने के बाद मैं छठवीं कक्षा में जब मैंने एडमिशन लिया। ना जाने मेरा लगाव अपने मैथ विषय बेहद कम और निराशापूर्ण होने लगा। जैसे ही जब मैं आगे बढ़ती गई.. कक्षा में.. मैथ का डर अत्यधिक बढ़ गया। मैथ में रूचि, लगाव अत्यधिक रूप से कम होने लगा। कक्षा 9 तक मुझे मैथ बिल्कुल पसंद नहीं था। क्या आप जानते है.. जब मैं कक्षा 10 में गई.. तब मैंने खुद से प्रश्न किया.. ऐसा क्या कारण था और क्या मैंने गलतियां की थी.. जिससे मुझे मैथ में भय लगने लगा। कक्षा 10 में मेरी मुलाकत मेरे पसंदीदा शिक्षक अमन सर से हुई। मैंने अपने मैथ सब्जेक्ट के डर को मैंने उनसे साझा किया। उन्होंने मुझे महत्वपूर्ण टिप्स बताये.. और उन टिप्स को अपनाने से वास्तव में मुझे मैथ सब्जेक्ट बहुत अच्छा लगने लगा। आज मैं आपको बताने वाली हूँ.. कुछ बेहद महत्वपूर्ण टिप्स। क्या आपको भी मैथ से भय लगता है? क्या आपको भी मैथ में रूचि नहीं है? क्या अब आपने ठान लिया.. अपने मैथ सब्जेक्ट को आप मजबूत करेंगे? आज सारे समस्या का हल होगा। चलिए हम जानने का प्रयास करते है। 1. गेम : लगभग 3 साल से मैं बच्चों को पढ़ाती हूँ। जब भी बच्चें किसी विषय या पढ़ायी डरते है.. तब उनसे केवल यही कहती हूँ कि तुम सभी को खेलना पसंद है ना? सभी बच्चें कहते है.. यस मैम। मैं उनसे यही कहती हूँ कि पढ़ायी को एक गेम की तरह समझो। हर सवाल, हर प्रश्न तुम्हें चैलेंज या कहा जाये तो एक लेवल जिससे तुम्हें कम्पलीट करना है। जब यह बात मैं बच्चों से कहती हूँ.. तब उनके अंदर जिज्ञासा जागृत होता है और उनका रूचि जागृत होने लगता है। इसलिए अगर आप एक स्टूडेंट है.. अगर आपको भी मैथ से डर लगता है.. तब आपको सबसे पहले यह स्टेप पूरा करना होगा.. कि मैथ सब्जेक्ट एक गेम की तरह है। 2. डेली : पृथ्वी का सबसे शक्तिशाली और बुद्धिमान प्राणी.. इंसान है। जिन्होंने अपने अपार क्षमता, साहस से हर असंभव कार्य को संभव करके दिखाया है। यह सब हो पाया..निरंतर मेहनत और अभ्यास से।किसी भी क्षेत्र में उन्नति अर्थात सफल होने का पहला मन्त्र है कि आप रोजाना अभ्यास करे। उदाहरण : अगर आपको मैथ सब्जेक्ट पसंद नहीं है। अगर आप सबको यही कहते रहिएगा.. कि मुझे मैथ पसंद नहीं है। तब आपके बहाना में किसी लो रूचि नहीं है। यह बहाना ही आपका विनाश का कारण बनेगी। इसलिए यह अत्यंत जरुरी है कि आप अपने कमजोर विषय का रोजाना अभ्यास करे.. जिससे आपको डर लगता है.. उसका सामना करे.. क्युकी जितना आप भय डरेंगे.. यह भय आपको और भयभीत करेंगी।स्वयं के शक्ति को पहचाने। आपको रोजाना प्रतिदिन 2-3 घंटे मैथ सब्जेक्ट को मजबूत करने में जरूर देना चाहिए।यकीन मानिये आपके माध्यम से किया गया.. रोजाना अभ्यास और प्रयास से जरूर एक दिन आप मैथ सब्जेक्ट में मज़बूत बन पाएंगे। इसलिए आज से ही अपने वीक माइंडसेट को सदैव के लिए दूर करे। आपके माध्यम से किया गया.. रोजाना स्माल- स्माल स्टेप्स से जरूर से जरूर आप हर हार्ड लेवल को पूर्ण कर सकते है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि रोजाना फोकस, रूचि के साथ अभ्यास करने की। 3. बेसिक : मान लीजिये आपका सपना है कि आप एक पत्रकार बने। आपका सपना है कि आप आजतक न्यूज़ चैनल में कार्य करे। लेकिन उस सपने को पूर्ण करने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण है कि आप अपने बेसिक अर्थात अपने जड़ को मजबूत करे। अत्यधिक बच्चें इसलिए मैथ से डरते है.. क्युकी उनका बेसिक ( टेबल्स, फार्मूला इत्यादि ) मजबूत नहीं होता। इसलिए वे मैथ को सही से समझ नहीं पाते है। हमेशा यह बात याद रखे.. हर कक्षा का पढ़ायी का संबंध भावी कक्षा से जुड़ा होता है। आप जिस कक्षा में उस क्लास के विषय का अध्ययन सुचारु रूप से करे।अगर मैथ विषय में आपका बेसिक कमजोर है.. तब आपको रोजाना 2 घंटे मैथ के बेसिक को मजबूत करने में जरूर देना चाहिए। अगर सच्चे दिल से मेहनत करते है.. तब यकीन मानिये.. एक दिन जीत जरूर आपकी होंगी। लेकिन हमेशा याद रखे.. स्वयं के साथ कभी dishonest ना हो। क्युकी इससे आपका केवल आपका ही क्षय होगा। 4. कांसेप्ट : 8 मई को कक्षा 12 कर रिजल्ट आया।500 में से मैंने 415 अंक मैंने हासिल किया। अपनी कक्षा में मैंने प्रथम स्थान हासिल किया । लेकिन फिर भी मैं खुश नहीं थी । परेशानी, तनाव से मैं परिपूर्ण थी। क्युकी मैंने मार्क्स हासिल तो कर लिया... लेकिन मेरे पास पर्याप्त ज्ञान नहीं था.. क्लास 12 का। इसलिए मैं अभी कुछ समय क्लास के पढ़ायी में भी दे रही हूँ। लेकिन जो मैंने गलती किया है..वह आप ना करे। मार्क्स महत्वपूर्ण है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है आपका ज्ञान अर्थात आपने क्या - क्या सीखा? मैथ ही नहीं आपको जिस विषय में प्रॉब्लम है.. अपने टीचर्स से पूछे, यूट्यूब से पढ़े। कांसेप्ट को समझने पर ध्यान दे।सिर्फ फार्मूला याद करने के बजाय, उनके पीछे की लॉजिक समझने की कोशिश करे। आपका परम लक्ष्य होना चाहिए कि आप विषय के टॉपिक्स के कांसेप्ट को गहराई से समझे.. जिससे आप दूसरों को भी समझा पायेंगे। 5. रियल लाइफ :क्या आपको भी थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल समझ में आता है? मुझे मैथ इसलिए पसंद आने लगा.. क्युकी मेरे सर राजेश सर, अमन सर इत्यादि। वे हमेशा मैथ विषय को डेली लाइफ से जोड़कर समझाते है.. जिससे मैथ में x, y, z इत्यादि सवाल बड़े रूचि के साथ कम्पलीट हो जाता।यह ट्रिक मैं अपने स्टूडेंट को पढ़ाने के लिए भी मैं उपयोग करती हूँ। जिससे उनको पढ़ने में भी आनंद आता है। 6. डायग्राम : आज शिक्षा का रूप विसुअल + रिटेन हो चूका है। विजुअल के माध्यम से किसी विषय को अत्यधिक सरलता से समझा जा सकता है। सवाल को अच्छे से पढ़े.. और अपनी imaginary पॉवर का उपयोग करके डायग्राम बनाएं। आज तकनीकी का सबसे बड़ा वरदान हमें प्राप्त है..इसका उपयोग जरूर करे। आप अच्छे से किसी भी सब्जेक्ट को समझ पायेंगे। 7. मिस्टेक : लाइफ में जब भी हम फेल होते है.. तब हमें एक नया अवसर मिलता है.. कि हम स्वयं का अच्छे से विश्लेषण करे। मैथ सब्जेक्ट या अन्य सब्जेक्ट में आपसे कोई मिस्टेक हो.. तब आपका लक्ष्य होना चाहिए..गलतियों से सीखने का.. ना की हार मानने का।जब भी मन हारने लगे और अब दिल भी कहने लगे..मत करो.. तुमसे नहीं हो पायेगा। तब उस समय आप खुद को मोटीवेट करे। याद करे.. अपने हर छोटे -छोटे अचीवमेंट को। इससे आपको प्रेरणा प्राप्त होंगी.. अपने टारगेट्स को पूर्ण करने का। 8. मदद : आपने पूरा मन से निर्णय ले लिया है कि आप अपने मैथ सब्जेक्ट में मजबूत बनकर रहेंगे। लेकिन जैसी ही कोई सवाल नहीं आता है.. आपका हौसला टूटने लगता है। आप किताब बंद कर देते है।अपने सपने को पूर्ण करने के लिए उचित मार्गदर्शक बताने वाले व्यक्ति की बेहद जरूरी है। जब भी कोई सवाल में समस्या हो.. या आपका sums आधा तक बन चूका है लेकिन उसके बाद से प्रॉब्लम आप फेस कर रहे है। तब जरूर अपने पेरेंट्स, टीचर्स, फ्रेंड्स का जरूर हेल्प ले। हेल्प लेने में कभी श्रम ना करे। 9. ग्रुप :कुछ ऐसे फ्रेंड्स का ग्रुप बनाएं.. जिन्हें मैथ solve करने में रूचि है.. जो आपकी तरह मैथ में मजबूत होना चाहते है।एक साथ मिलकर अपने घर में या क्लास के फ्री टाइम ग्रुप स्टडी करे। ग्रुप स्टडी एक अच्छा माध्यम से पढ़ने और पढ़ाने का। विषय को रोचकता, सरलता और सुगमता से मजेदार तरिके से पढ़ायी हो जाता है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है.. आपको ग्रुप स्टडी करना पसंद है या अकेले। 10. इंटरनेट : आज के जनरेशन के पास जितनी सुविधा.. वह सुविधा पहले किसी जनरेशन के पास नहीं थी। अब बंद भी कीजिये केवल इंटरनेट का उपयोग मनोरंजन के रूप में ही केवल करना.. इंटरनेट का उपयोग मनोमंजन के लिए। यूट्यूब पर मैथ से संबंधित विभिन्न वीडियोस है.. विभिन्न वेबसाइट है। आप सुगमता से किसी विषय को डीपली से पढ़ पायेंगे। यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है... जिससे फॉलो करके आप मैथ में स्ट्रांग बन सकते है। लेकिन हमेशा सकारात्मकता को जागृत रखे।उपरोक्त टिप्स के अलावा कुछ निम्नलिखित टिप्स है : 1. पढ़ते समय ब्रेक ले और अपने आपको रिफ्रेश करे। 2. स्वयं पर भरोसा रखे और हमेशा सकारात्मक सोचे। 3. जैसी कि कोई भी स्किल सीखने में बेहद आनन्द आता है.. ठीक उसी प्रकार आपको मैथ को बोरिंग सब्जेक्ट ना समझकर एक स्किल के भांति देखे। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved