The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
25/05/2024 Kajal sah Education Views 424 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
क्यों हैं.. इतना जरुरी?

भारत विविधता में एकता वाला देश है। जहाँ विभिन्न भाषा, जाति -धर्म, संस्कृत इत्यादि लोग निवास करते है। यह विविधता में एकता के कारण भारत अत्यंत सुन्दर, श्रेष्ठ और उत्तम पुरे विश्व में है।भारत में अनेक भाषाएँ बोली जाती है। हर भाषा का महत्व है। अलग -अलग भाषा होने के वजह से अन्य राज्य के लोगों से कम्युनिकेट करना कठिन हो जाता है। इस समस्या का निवारण है.. आप अपना राज्य भाषा, मातृ भाषा, अन्य राज्यों (2-3 भाषा ), और अंग्रेजी जरूर सीखे। आज इस निबंध में मुख्य रूप से मैं आपको बताने वाली हूँ कि अंग्रेजी क्यों सीखें और 30 दिनों में अंग्रेजी कैसे मजबूत करे। इंग्लिश सीखना क्यों जरुरी हैं? पहले इस प्रश्न पर चर्चा करते है। 1. ग्लोबल : अंग्रेजी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, जिसे 1.5 बिलियन से ज़्यादा लोग बात करते है। ग्लोबल लैंग्वेज होने के वजह है..यह जरुरी है कि आप अंग्रेजी जरूर सीखे। जिससे आप अन्य देश के लोगों से जुड़ पाएंगे। जितना आपका मजबूत नेटवर्क होगा.. आपकप अत्यधिक अवसर मिलेंगे। अवसर का उपयोग करके आप आगे बढ़ सकते हैं। अपनी मातृ भाषा का सम्मान कीजिये और अंग्रेजी भाषा को जरूर सीखे। उदाहरण : मान लीजिये आप एक ट्रेवल एजेंट हैं और आपके पास एक कस्टमर हैं.. जो यूरोप में घुमने चाहता है। अगर आप इंग्लिश जानते हैं.. तों आप उनकी सारी ज़रूरत और प्लान्स को समझ सकते है और उनकी ट्रिप को परफेक्ट बनाने में मदद कर सकते है। 2. एजुकेशन : अगर आप अन्य देश में एजुकेशन करना चाहते है.. तब यह महत्वपूर्ण है कि आप अंग्रेजी भाषा को सीखे। अंग्रेजी भाषा सीखने से आप विभिन्न इंग्लिश बुक्स, आर्टिकल इत्यादि पढ़कर समझ पाएंगे। अपने ज्ञान और अपने कौशल को आप बढ़ा पाएंगे।आज हम सभी के पास इंटरनेट है.. जहाँ विभिन्न सारी जानकारियाँ आप इंटरनेट से ग्रहण कर सकते है। आप इंग्लिश भाषा को भी मज़बूत बना सकते है। अत्यधिक शॉप्स में अंग्रेजी भाषा का ही उपयोग किया जाता है। चलिए इसे हम एक उदाहरण से समझने का प्रयास करते है। मान लीजिये आप एक मेडिकल स्टूडेंट है और आपको लेटेस्ट मेडिकल के बारे में जानना है। अगर आप इंग्लिश जानते है, तों आप ऑनलाइन और लाइब्रेरिएस में रिसर्च पेपर्स पढ़ सकते है और अपने ज्ञान को अपडेट रख सकते है। 3. बिज़नेस और करियर : ऐसा नहीं है कि आप अपनी मातृ भाषा या राज्य भाषा में आगे नहीं बढ़ सकते है। आप आगे बढ़ सकते है। लेकिन जब आप इंग्लिश भाषा सीख लेते है.. तब आपको अनेक अवसर मिलते है। अंग्रेजी भाषा सीखने के बाद आपको बेहतर जॉब और करियर के अवसर भी मिलते है। अंग्रेजी भाषा सीखने का उत्तम फायदा यह है कि आप अपने लोकल, स्टेट और नेशनल बिज़नेस को इंटरनेशनल मार्केट तक ले जा सकते है। उदाहरण : मान लीजिये आप एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और आपके पास एक जॉब ऑफर है.. एक अमेरिकन कंपनी में, अगर आप इंग्लिश जानते है.. तों आप उस जॉब ऑफर को स्वीकार कर सकते है और अपने करियर को आगे बढ़ा सकते है। 4. ट्रेवल : यात्रा करना एक ऐसा सुखद क्षण है.. जिससे मन का दुख सुख में बदल जाता है। आपका भी सपना होगा.. भारत के अन्य राज्य में यात्रा करना और फॉरेन देश में यात्रा करने का? लेकिन कई बार इंग्लिश भाषा एक समस्या बनकर आपके समक्ष खड़ी हो जाती होंगी। इंग्लिश सीखकर आप ट्रेवल को और भी ज्यादातर मजेदार और रुचिपूर्ण बना सकते है। उदाहरण : मान लीजिये आप थाईलैंड जाना चाहते है, अगर आप इंग्लिश भाषा जानते है.. तों आप वहाँ के लोगों के साथ कम्युनिकेट कर पाएंगे, उनके कल्चर को बेहतरीन तरिके से जान पाएंगे। 5. पर्सनल : व्यक्तिगत विकास के लिए महत्वपूर्ण elements में अंग्रेजी भाषा का भी महत्व है। इंग्लिश सीखना आपके पर्सनल ग्रोथ के लिए भी लाभदायक है। इस से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और आप आत्मविश्वास से लोगों से बात कर पाते है। आपके सेल्फ -इसटीम में वृद्धि होती है। 6. एजुकेशन : बहुत सारे स्टूडेंट्स का स्वप्न होता है कि वे abroad जाकर पढ़े। लेकिन abroad जाने का सपना उनका स्वप्न ही रह जाता है। क्युकी वे अपने लक्ष्य तक अर्थात अन्य देश में पढ़ायी करने के लिए अपने इंग्लिश को मज़बूत नहीं करते है। उदाहरण : मान लीजिये आप एक मेडिकल स्टूडेंट है और आप अमेरिकन में मेडिकल स्कूल में जाना चाहते है और इंग्लिश सीखकर आप MCAT एग्जाम दे सकते है और अमेरिकन मेडिकल schools में अप्लाई कर सकते है। यह महत्वपूर्ण कारण है.. जिससे आप चुके होंगे कि इंग्लिश सीखना क्यों जरुरी है। चलिए अब मैं आपको बताती हूँ..30 दिनों का गाइड मैप फॉर लर्निंग इंग्लिश। क्या आप तैयार है? 1. उद्देश्य : जब तक जीवन में सार्थक उद्देश्य नहीं रहता.. तब तक हम अपने जीवन का बहुमूल्य समय और ऊर्जा बर्बाद करते रहते है। जब सार्थक उद्देश्य नहीं रहता.. तब हम ध्यान और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य के लिए कार्य नहीं करते। इसलिए सबसे पहले अपने आप से पूछे कि आप इंग्लिश क्यों सीखना चाहते है। क्या आपको जॉब के लिए बेहतर बनना है? एक आपको अपना मज़बूत नेटवर्क बनाना है? अपने उद्देश्य को पहले जाने। क्युकी जब आप अपना लक्ष्य जान लेते है.. तब आप एक अच्छा और कारगर योजना बना पाते है। 2. रोजाना और रिवीज़न : आज तकनीकी का सबसे बड़ा वरदान हमें इंटरनेट मिला है। आप ऑनलाइन के माध्यम से विभिन्न फ्री और पेड कोर्स में ज्वाइन हो सकते है। रोजाना इंग्लिश में नये -नये टॉपिक्स को सीखे और रोजाना सीखने के बाद उसका रिवीज़न जरूर करे। सीखे हुए टॉपिक का रिवीज़न करना टॉपिक को याद रखने का कारगर तरीका है। 3. नये शब्द : जितना आपके पास शब्द होंगे.. आप लोगों से कम्युनिकेट कर पाएंगे। आपके रोजाना टारगेट होना चाहिए कि रोज कम से कम नये वर्ड्स उसका अर्थ, उच्चारण, वाक्य इत्यादि सीखे। सोने से पहले उसका 30 मिनट तक रिवीज़न करे। अब आपको महत्वपूर्ण टिप्स बताऊंगी कि आप कैसे वर्ड्स को अच्छे याद कर सकते है। # विभिन्न इंग्लिश के गेम खेल कर : खेल -खेल में आप रोजाना नये वर्ड्स सीख पाएंगे। # फ़्लैश कार्ड, विभिन्न एप्लीकेशन,लोगों से बात करके इत्यादि। 3. सोचे: अगर आप इंग्लिश भाषा सीखना चाहते है? तब आपको अपने माइंड को उसी तरिके से ट्रेन करना होगा। अगर हमसे कोई बोले कि किताब पर 10 लाइन बताये.. तब हमारा माइंड हिंदी में सोचने लगता है। लेकिन जब इंग्लिश की बात आती है.. तब हम क्यों नहीं करते? जहाँ तक हो सके, इंग्लिश में सोचने का प्रयास करे। जिस वाक्य का आप इंग्लिश नहीं जानते है.. आप इंटरनेट का उपयोग कर सकते है। आपके माध्यम यह प्रयास आपको एक बेहतर ढंग से इंग्लिश समझने और बोलने में मदद करेंगी। 4. इंग्लिश : किसी भी भाषा को सीखने के मुख्य elements है.. लिस्टेनिंग, राइटिंग, स्पीकिंग। किसी भी महत्वपूर्ण कोर्स या स्किल्स सीखने का सबसे उच्चतम वरदान इंटरनेट। आपको रोजाना 30 -40 मिनट अपने लिस्टेनिंग स्किल्स को विकसित करने में जरूर देना चाहिए। आप इंग्लिश सांग, पॉडकास्ट और audiobook सुन सकते है। इस से आपको इंग्लिश लिस्टेनिंग स्किल्स और शब्दकोष इम्प्रूव करने में मदद मिलेगी। आप विभिन्न इंग्लिश मूवीज भी देख सकते है। मनोरंजन से आपका मनोमंजन भी विकसित होगा। आपके लिए बेनिफिट हो सकता है.. जब आप इंग्लिश subtitles के साथ इंग्लिश मूवी और टीवी शो देखे। 5. मिस्टेक : अत्यधिक लोग में यह देखा जाता है कि वे इंग्लिश सीख रहे होते है.. तब गलती होना तय है। लेकिन कुछ लोगों के बात को सुनकर वे अपना उम्मीद खोने लगते है । जो उन्हें नहीं करना चाहिए। आपको हमेशा खुद को मोटीवेट करना है कि आप कर सकते है। अपने लक्ष्य को याद रखे। नेगवटिव लोगों से दूर रहे.. इसका व्यापक प्रभाव आप पर पड़ता है। जिससे आपका आत्मविश्वास, आत्मज्ञान का हनन होता है। यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है.. जो आपके लिए लाभदायक हो सकता है। किसी भी फील्ड, विषय इत्यादि में अच्छा बनने के लिए निरंतर मेहनत, प्रयास और अभ्यास करने की जरूरत है। भरोसा रखे.. एक दिन जीत जरूर आपकी होंगी। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved