The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
27/05/2024 Kajal sah Education Views 433 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
इंटरव्यू स्किल

इंटरव्यू हम सभी के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिक्षा पूर्ण होने के बाद अपने फील्ड से संबंधित जॉब के लिए अन्य कंपनी में इंटरव्यू देना पड़त है।कई बार जब व्यक्ति इंटरव्यू क्लियर नहीं कर पाते है.. तब वे खुद को बुरा -भला कहते है। हिम्मत हारने लगते है। जो सही नहीं है। इंटरव्यू एक जरिया जहां विभिन्न लोगों में से कुछ लोगों को शॉर्टलिस्टेड किया जाता है। अगर आप एक स्टूडेंट है और आपका पढ़ायी पूर्ण होने वाला है। आप जॉब करना चाहते है। आज इस निबंध में आपको बेहद महत्वपूर्ण टिप्स बताऊंगी.. जिससे आप इंटरव्यू स्किल्स सीख सकते है। इंटरव्यू क्या है? इंटरव्यू एक ऐसी बात-चित है, जो एक potential employer और जॉब सीकर के बीच होती है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या कैंडिडेट जॉब के लिए suitable है या नहीं। चलिए हम उदाहरण से समझने का प्रयास करते है। एक सेल्सपर्सन के इंटरव्यू में इंटरव्यूर कैंडिडेट से सेल्स techniques, कस्टमर सर्विस स्किल्स, पास्ट अचीवमेंट इत्यादि के बारे में सवाल पूछ सकते है। इंटरव्यू के विभिन्न प्रकार : इंटरव्यू के विभिन्न प्रकार होते है। सभी महत्वपूर्ण प्रकार को समझने का प्रयास करेंगे। * one -on -one interview : यह एक बेहद महत्वपूर्ण एवं कॉमन इंटरव्यू होता है। इस इंटरव्यू में एक interviewer एक कैंडिडेट से बात करता है। यह interview विभिन्न कंपनी में आयोजित होता है। * पैनल इंटरव्यू : इस प्रकार के इंटरव्यू में, एक कैंडिडेट से कई interviewers बात करते है। यह महत्वपूर्ण है कि जब आपसे कोई एक इंटरव्यूर प्रश्न पूछे.. तब उनके साथ ऑय कांटेक्ट के साथ अन्य लोगों के साथ भी ऑय कांटेक्ट बनाएं रखे। * फ़ोन इंटरव्यू :डिजिटल युग विकसित इंटरव्यू फ़ोन इंटरव्यू है। यह इंटरव्यू फ़ोन पर किया जाता है। * वीडियो इंटरव्यू : अगर आप ऑनलाइन अर्थात अपने घर से ही कार्य करना चाहते है.. तब विभिन्न कम्पनीज कैंडिडेट से वीडियो conferencing प्लेटफार्म पर इंटरव्यू लेते है। आशा करती हूँ कि आपने जान लिया होगा कि इंटरव्यू क्या है? इंटरव्यू के प्रकार। अब मैं आपको बताने वाली हूँ कि आप किस प्रकार से प्रभावशाली, उम्दा और आकर्षण तरिके से इंटरव्यू का तैयारी कर सकते है। महत्वपूर्ण टिप्स है : 1. तैयारी : मान लीजिये आपका इंटरव्यू 2-3 बाद है। सबसे पहले आपका उद्देश्य होना चाहिए कि आप जिस कंपनी में जाने वाले है.. उसका बहुत अच्छे से तैयारी करे। आज इंटरनेट के युग में अत्यधिक कंपनी अपना वेबसाइट बनाकर रखती है। आप इंटरनेट का मदद से आप कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च कर सकते है। * कंपनी की वेबसाइट, सोशल मीडिया पेजेज और विभिन्न ब्लॉग कंपनी से संबंधित पढ़ सकते है। * सबसे महत्वपूर्ण और कॉमन प्रश्न जो अत्यधिक इंटरव्यू में पूछे जाते है.. कॉमन क्वेश्चन को अच्छे से पूर्ण करे। इंटरनेट में विभिन्न प्रकार की वीडियो उपलब्ध है.. जिसके माध्यम से विभिन्न कॉमन क्वेश्चन, मॉक इंटरव्यू का प्रिपरेशन कर सकते है। अत्यधिक रूप से प्रयास करे। जितना आप अभ्यास कीजिये.. उतना आप आत्मविश्वास के साथ अपने विचारों को सभी के सामने प्रस्तुत कर पाएंगे। * कॉमन क्वेश्चन में कई बार interviewers आपका स्ट्रेंथ और आपकी कमजोरी भी पूछते है। इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है कि स्वयं को अच्छे से जाने.. अपने कमजोरी और अपनी मजबूती को प्रभावशाली तरिके से जवाब दे। * ड्रेस एवं ग्रूमिंग इंटरव्यू में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। अगर आप फार्मेसी इत्यादि से संबंधित कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे है। तब आप फॉर्मल ड्रेस (neutral colour ) धारण करे। अत्यधिक मेकअप ना करे। 2. आत्मविश्वास : अगर आपने अच्छे से अभ्यास किया होगा.. इंटरव्यू से पहले। तब आप आत्मविश्वास के साथ उत्तर दीजियेगा। इसलिए यह बेहद अनिवार्य है कि आप पहले से अभ्यास कर ले। अपने बातों को स्पष्ट एवं आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करे। आत्मविश्वास लेकिन अत्यधिक आत्मविश्वास नहीं होना चाहिए। कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर आपको ध्यान जरूर देना चाहिए। . अपने उत्तर को प्रेजेंट करते समय..सभी लोगों से ऑय कांटेक्ट बनाए रखे।ऑय कांटेक्ट केवल ही व्यक्ति पर नहीं होना चाहिए। अन्य व्यक्तियों के साथ ऑय कांटेक्ट बनाएं। * अपने आप से बात करे और खुद को याद दिलाये कि आप कर सकते है। आप नहीं मागेंगे। * interviewers के प्रश्नों के उत्तर को क्लियर वॉइस में उत्तर दे। * क्या आप जानते है? हमारे कम्युनिकेशन में 55% बॉडी लैंग्वेज का रोल है,33% टोन का और केवल 12% कंटेंट का। इसलिए जरुरी है कि सही posture एवं गेस्चर का उपयोग करे। 3. कम्युनिकेशन : इंटरव्यू का सबसे महत्वपूर्ण एलिमेंट एवं आधार कम्युनिकेशन स्किल है। आप क्या जानते है.. उसे भी महत्वपूर्ण है कि आप कैसे प्रेजेंट करते है। अपने आंसर को लम्बी -लम्बी स्टोरी के रूप में ना बताये। To -the -point अपने बातों को रखे। * एक्टिव रूप से interviewers को सुने। * अगर आप किसी प्रश्न को समझ नहीं पाये.. तब जरूर पूछे। पूछने में शर्म ना करे।या अगर आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं जानते है.. तब आप उदारता के साथ अपने बातों को रखे। 4. सकारात्मक : सकारात्मकता में वह सशक्त शक्ति है। जिससे मनुष्य हर असंभव कार्य को संभव कर सकते है। इंटरव्यू के पहले, दौरान एवं मध्य हमेशा सकारात्मक सोचे और सकारात्मक उत्तर दे। 5. फॉलो - उप : चलिए अब जानने का प्रयास करेंग.. कि इंटरव्यू होने के बाद क्या करे? * interviewers को धन्यवाद जरूर करे। इससे एक अच्छा impresion आप प्रभावित करते है। * अगर कंपनी से संबंधित कोई प्रश्न होतो.. तब जरूर पूछे। आशा करती हूँ कि यह निबंध आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। स्वयं पर विश्वास करे.. एक दिन जीत जरूर आपकी होंगी। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved