The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
30/05/2024 Kajal sah Education Views 498 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
कॉलेज में पढ़ना क्या जरुरी है?

विद्यालय और महाविद्यालय हमारे जीवन का महत्वपूर्ण स्थान है। जहाँ हम ज्ञान, अनुभव, कौशल इत्यादि अर्जित करने का सुनहरा अवसर मिलता है। विद्यालय की भाँति कॉलेज जीवन भी हर स्टूडेंट्स के जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। यह वह समय होता है.. जब छात्र ण केवल शैक्षिक रूप से विकसित होते है बल्कि व्यक्तिगत और सामाजिक रूप से भी विकसित होते हैं।विद्यालय शिक्षा पूर्ण होने के बाद बहुत से विद्यार्थी कॉलेज में जाने के इच्छुक होते है और कई विद्यार्थी कॉलेज जाने के प्रति इच्छुक नहीं होते है। आज इस निबंध में आपको बताने वाली हूँ कि कॉलेज जीवन के 10 महत्वपूर्ण कारण। कॉलेज जीवन क्यों महत्वपूर्ण हैं? निम्नलिखित कारण : 1. ज्ञान और कौशल का विकास : विद्यालय और महाविद्यालय ज्ञान एवं कौशल का मार्ग है। महाविद्यालय एक व्यापक मंच है.. जहाँ विभिन्न विषयों का ज्ञान एवं कौशल सीखने का सुनहरा अवसर आपको मिलता है। यह उन्हें अपनी रूचि के क्षेत्र का पता लगाने और भविष्य के करियर के लिए तैयारी करने में मदद करता है। उदाहरण :मान लीजिये आपको इंजीनियरिंग में रूचि है। आप कॉलेज में अपने फील्ड से संबंधित ज्ञान अर्जित कर सकते है। अपने फील्ड से संबंधित आपको विभिन्न कौशल सीखने का भी अवसर मिलता है। 2. आलोचनात्मक सोच और समस्या: 2022 की ही बात है.. जब मेरी मुलाकत आशुतोष भईया से हुई थी। जब मैं दसवीं कक्षा में थी और भईया कॉलेज में हिंदी विषय से honours कर रहे थे। हिंदी मेला west bengal का बहुत सुन्दर कार्यक्रम है। जो हर दिसंबर माह में आयोजित होता है। आशुतोष भईया कविता, भाषण इत्यादि विभिन्न प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनकी विचार, उनके कहने के अंदाज ने मुझे बहुत प्रभावित किया। प्रोग्राम के अंत में मैंने उनसे बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने मुझे बताया कि कॉलेज पाठ्यक्रम छात्रों को आलोचनात्मक रूप से सोचने और समस्याओं को हल करने के लिए प्रोत्साहित करते है। उन्हें अपना जीत का रहस्य बताया कि कॉलेज में विभिन्न एक्स्ट्राकर्रेंकुलम का आयोजन किया जाता है।अत्यधिक अभ्यास और स्वयं को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलता है। जिससे उनका आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान, जटिल मुद्दों का विश्लेषण करने और रचनात्मक समाधान खोजने में मदद करता है। 3. संचार और समाजिक कौशल : कॉलेज छात्रों को विभिन्न लोगों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने समाजिक कौशल विकसित करने का अवसर प्रदब करता है। जिससे उनका लीडरशिप स्किल,नेतृत्व कौशल, कम्युनिकेशन स्किल, नेटवर्किंग इत्यादि का विकास होता है। उदाहरण : एक सामूहिक परियोजना पर काम करते समय, छात्रों को एक -दूसरे के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने, नेतृतव क्षमता इत्यादि गुणों का विकास होता है। एकसाथ मिलकर कार्य करने से एकजुटता के महत्व को समझ पाते है। # आत्मनिर्भरता : कॉलेज जीवन बेहद ही महत्वपूर्ण जीवन है। छात्रों को स्वतंत्र रूप से रहने और निर्णय लेने का अवसर प्रदान करता है। वे अपने जीवन के बारे में स्वयं से निर्णय लेते है।कॉलेज स्टूडेंट्स को विभिन्न सारे इंटर्नशिप करने का सुनहरा अवसर मिलता है। जिससे वे नये -नये अनुभव अर्जित कर पाते है। पार्ट टाइम इंटर्नशिप करने से कुछ रूपये अर्जित करने का उन्हें अवसर मिलता है। # व्यक्तिगत विकास :कॉलेज छात्रों को अपनी रूचि पता लगाने और नई चीज़ों का अनुभव करने और अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करता है। कॉलेज विभिन्न प्रतियोगिताएँ, सेमिनार, लेक्चर इत्यादि के माध्यम छात्रों का व्यक्तिगत विकास होता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अत्यधिक कॉलेज व्यक्तिगत विकास करने का सुनहरा मार्ग है। उदाहरण : विभिन्न छात्र विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर अपनी रूचि पता लगा सकते है। नये दोस्त बना सकते है और अपनी प्रतिभा विकसित कर सकते है। यह कुछ महत्वपूर्ण कारण है।कॉलेज जीवन का महत्वपूर्ण पल है।जहाँ अनुभव, ज्ञान, कौशल इत्यादि अर्जित करने का आपको सुनहरा अवसर मिलता है। नए कॉलेज छात्रों के करियर के लिए महत्वपूर्ण सुझाव .............................. मई 2024 में मैंने अपना स्कूल एजुकेशन में पूर्ण कर चुकी हूं। मैं बहुत उत्साहित हूँ.. कॉलेज में जाने के लिए। अपने पसंदीदा विषय (हिंदी ) को लेकर पढ़ने के लिए। नए कॉलेज छात्रों के लिए एल रोमांचक और महत्वपूर्ण समय होता है। यह वह समय है.. जब वे अपनी रूचि का पता लगाते है, नए कौशल सीखते है, नए -नए अनुभव अर्जित और अपने भविष्य के लिए नींव रखते है। आज कुछ महत्वपूर्ण सुझाव के बारे में हम जानने का प्रयास करेंगे। जो आपको अपने कॉलेज के वर्षो का अधिकतम लाभ उठाने और अपने सपनों का करियर बनाने में मदद कर सकते है। 1. रूचि : किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने से पूर्व.. आप पहले स्वयं का अच्छा से आत्मविश्लेषण कर ले। आपको किस फील्ड रूचि है, आपको क्या - क्या गतिविधियां करना अच्छा लगता है। यह जानना इसलिए महत्वपूर्ण है कि आप अपने रूचि, अपने लक्ष्य के अनुसार कॉलेज चुन सकते है। जहाँ आपको आपके रूचि के अनुसार विभिन्न इंटर्नशिप, पार्ट -टाइम वर्क, स्किल्स, ज्ञान इत्यादि सीखने का अवसर मिलेगा। 2. मेहनत : अत्यधिक विद्यार्थी मानते है.. कॉलेज केवल मस्ती और आंनद लेने का स्थान है। कॉलेज में पढ़ायी महत्वपूर्ण नहीं है। यह एक पूर्ण रूप से गलत धारणा है। आप जिस विषय को लेकर पढ़ रहे है। कड़ी से कड़ी मेहनत करे। आपका मुख्य उद्देश्य होना चाहिए कि आपको अच्छे से पढ़ना है और अच्छे से समझना है। आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है। आप अपना पसंदीदा कार्य तब आप पा सकते है.. जब कड़ी मेहनत को अपना सशक्त हथियार बना लेते है। 3. कौशल : विभिन्न कॉलेज विभिन्न क्षेत्र से संबंधित कौशल सिखाया जाता है। आपको अवसर मिलता है.. आप अपने फील्ड से संबंधित स्किल्स सीखने का। डिमांडिग स्किल, सेमिनार अटेंड करने का इत्यादि। 4. नेटवर्क :कॉलेज में विभिन्न लोगों से आप मिलते है। टीचर्स, प्रोफेसर, सहपाठियों और अन्य पेशेवरों से। आप लोगों से जुड़े। जितना आप जुड़ेंगे.. आप उतना सीखेगें। यह कुछ महत्वपूर्ण बातें है.. आपको जरूर ध्यान देना चाहिए। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved