राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। दाखिला प्रक्रिया में इस साल काफी देरी हो चुकी है। इससे पहले एनटीए ने सात जुलाई को सीयूईटी-यूजी 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी थी, जिससे नतीजों के एलान का रास्ता साफ हो गया है। लगभग एक हजार अभ्यर्थियों की शिकायत सही पाए जाने पर उनकी दोबारा परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई थी।
सीयूईटी-यूजी के नतीजों में देरी हुई
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) (नीट-यूजी) और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद के बीच सीयूईटी-यूजी के नतीजों में देरी हुई है। शुरुआत में सीयूईटी-यूजी परिणाम 30 जून को घोषित किए जाने थे, लेकिन एनटीए ने इसमें देरी की। इसकी वजह बताई गई कि वह नीट-यूजी, यूजीसी-नेट और सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक के आरोपों से जूझ रही थी।
संसाधन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया था
देशभर में पहली बार ‘हाइब्रिड मोड’ में आयोजित सीयूईटी-यूजी परीक्षा को तय तारीख से एक रात पहले दिल्ली में संसाधन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में बाद में परीक्षा आयोजित की गई थी। इससे पहले एनटीए ने घोषणा की थी कि सीयूईटी-यूजी का तीसरा संस्करण सात दिन में पूरा हो जाएगा और अंकों का कोई सामान्यीकरण नहीं होगा, क्योंकि सभी परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। 15 विषयों के लिए परीक्षाएं पारंपरिक माध्यम में हुई थीं। अन्य 48 विषयों के लिए, परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित की गई थीं।
13.4 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था
इस साल 261 केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर 13.4 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 2022 में आयोजित परीक्षा के पहले संस्करण में तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से परीक्षा प्रभावित हुई थी।
|
K
|
21.01.2025
Kajal sah
Readers
140
|
1% माइंडसेट  
जीवन केवल संख्याओं का योग नहीं,बल्कि जीवन एक यात्रा है। हर पल को सादगी से जीना .....
|
S
|
22.01.2025
Suman Ghosh
Readers
266
|
Node.js 
Node.js is an open-source, cross-platform JavaScript runtime environment, and l .....
|
S
|
22.01.2025
Suman Ghosh
Readers
358
|
PHP 
PHP is a programming language that was required to develop Facebook, regarded a .....
|
S
|
22.01.2025
Suman Ghosh
Readers
268
|
App Development (iOS| ANDROID| CROSS PLATFORM)  
App Development was started in the year 1983 by Steve Jobs. Since then, it has .....
|
K
|
21.01.2025
Kajal sah
Readers
129
|
कविता:यदि आयेगा डालर  
यहाँ हमारी जन्मभूमि पर यदि आयेगा डालर
तो वह सौदा - सुलुफ बेचकर,
मातृभूमि का .....
|
K
|
12.01.2025
Kajal sah
Readers
192
|
2025 : में ये किताबें जरूर पढ़े। 
अच्छी किताबें हमारे जीवन की सबसे अच्छी मित्र है। किताबों के अध्ययन से हमारा ज्ञ .....
|
K
|
11.01.2025
Kajal sah
Readers
168
|
कविता: कभी - कभी लगता है 
कभी - कभी लगता है
रात के अंधकार में
'हॉल्ट ' हू गोज देयर?' के बाद
दोस्त .....
|
K
|
26.12.2024
Kajal sah
Readers
299
|
अनुपम मार्ग  
अध्यात्म एक ऐसा अनुपम एवं सौंदर्य मार्ग है, जहाँ जाने से मन शांत, बुद्धि एकाग्र .....
|
|