अच्छी किताबें हमारे जीवन की सबसे अच्छी मित्र है। किताबों के अध्ययन से हमारा ज्ञान,बुद्धि एवं कौशल में उन्नति होती है।दुखी की यह बात है कि आज अत्यधिक लोग व्यर्थ के कंटेंट देखने में समय व्यय कर सकते हैं लेकिन अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए किताबों का अध्ययन करने से बचते है। अच्छी किताबों का अध्ययन हमें जरूर करना चाहिए। आज भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं के लिए व्यक्तित्व विकास और सफलता के लिए बढ़ाना बहुत जरुरी है। अगर आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारना चाहते हैं या फिर अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाना चाहते हैं, तो किताबें काफी मददगार साबित हो सकती है। किताबें जीवन के विभिन्न पहलुओं का सामना करने के लिए इंसान को सशक्त बनाती है।
1. डीपर लर्निंग, डायलॉजिक लर्निंग एंड क्रिटिकल थिंकिंग : इमैनुएल मनालो
इस पुस्तक को इमैनुएल मनालो ने लिखा है - यह विचारों को जगाने वाली किताब है। इसमें शिक्षा, अनुभूति और सार्थक संवाद के बारे में बताया गया है। यह पुस्तक छात्रों को सक्रिय रूप से शिक्षण अनुभवों में शामिल होने के महत्व पर प्रकाश डालती है। इसमें छात्रों को गंभीर रूप से सोचने, धारणाओं पर सवाल उठाने और अपने दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह पुस्तक कम्युनिकेशन स्किल को विकसित करने में मदद करेगी।
2. यू कैन अचीव मोर : शिव खेड़ा
इस किताब को प्रसिद्ध लेखक और वक्ता शिव खेड़ा ने लिखा है। यह प्रेणादायक किताब आपकी क्षमता को पहचानने और आपको लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित कर सकती है। इसमें लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, आत्म - प्रेरणा, कार्यों में बाधा समेत महत्वपूर्ण पहलुओं को कवर किया गया है। ये वास्तविक जीवन के उदाहरणों से पाठकों की मानसिकता विकसित करने, उनकी उत्पादकता में सुधार करने और मजबूत रिश्ते बनाने में मदद के लिए सलाह देती है।
3. जीवन के अद्भुत रहस्य :गौर गोपाल दास
जीवन के अद्भुत रहस्य नाम पुस्तक को गौर गोपाल दास ने लिखा है। यह एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जिसमें पूर्ण और आनंदमय जीवन के रहस्यों के बारे में बताया गया है। यह पुस्तक रिश्तों, सफलता, ख़ुशी और व्यक्तिगत विकास के साथ जीवन के अन्य पहलुओं पर प्रकाश डालती है। इसमें रोचक कहानियों के माध्यम से स्थायी ख़ुशी और संतुष्टि के बारे में बताया गया है। यह किताब असफलता को स्वीकार कर जीवन में आगे बढ़ना सिखाती है।
4. टाइम मैनेजमेंट : डॉ सुधीर दीक्षित
यह प्रेरणादायक पुस्तक डॉ सुधीर दीक्षित द्वारा लिखी गयी है। यदि आप टाइम का सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं और समय सही से मैनेज नहीं कर पा रहे हैं, तो यह पुस्तक आपके लिए ही है। टाइम मैनेजमेंट के लिए डॉ सुधीर दीक्षित ने इसमें 30 सिद्धांत। जैसे : समय की लॉग बुक रखें, आर्थिक लक्ष्य बनाएं, अपने प्राइम टाइम में कैसे काम करें, टाइम टेबल बनाएं, कर्म में जुट जाएं आदि ऐसे कई पॉइंट्स को बड़ी गहनता और सहज तरिके से समझाते हुए वर्णित किया है। टाइम को मैनेज करने के लिए यह पुस्तक काफी मदद करेगी।
5. सोचिये और अमीर बनिये : नेपोलियन हिल
नेपोलियन हिल द्वारा लिखी गयी पुस्तक सोचिये और अमीर बनिये, युवाओं को मोटीवेट करती है। अगर आप अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो समझिये कि यह किताब आपके लिए ही है। यह किताब आपकी सोच को प्रभावित कर। एक कारगर तरीके से आपको सफलता की उस सीढ़ी के करीब ले जाती है, जहां से आपका बेशुमार दौलत और शौहरत कमाने की सपना साकार हो सकता है। हालांकि सुनने में यह बात थोड़ी अजीब जरूर लग सकती है कि यह किताब कैसे किसी को अमीर बनने में मदद कर सकती है, लेकिन यही तो नेपोलियन हिल की इस किताब की खासियत है।
6.अनुभव से आत्मनिर्भर : स्वप्लिन जैन
लेखक स्वप्लिन जैन की यह प्रेरणादायक पुस्तक हमें जीवन के तमाम ऐसे पड़ावों से लड़ने में मदद करती है, जब हम हताश होते हैं, जैसा कि नाम से ही प्रतीत हो रहा है अनुभव से आत्मनिर्भर। अनुभव हमें आत्मनिर्भर बनाता है और जहां अनुभव होता है, वहां जीवन में कई उतार - चढ़ाव सफलता को हासिल करने के लिए भी पैदा होते हैं। खुद को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हमें आत्मनिर्भर बनना जरुरी है। अनुभव से आत्मनिर्भर किताब में कई ऐसी कविताओं का संग्रह है, जो आप को आत्मनिर्भर बनने की ओर आगे प्रेरित करता है।
8.द आर्ट ऑफ़ प्यूपिल : डेव केपेंन
द आर्ट ऑफ़ प्यूपिल, जिंदगी में बदलाव लाने वाली एक तरह की मार्गदर्शिका है। इस किताब को डेव केपेंन ने लिखा है। इस किताब में सफलता हासिल करने और सार्थक संबंध बनाने की दिशा में पारस्परिक कौशल के बारे में बताया गया है। इसमें व्यवहारिक सलाह, वास्तविक जीवन के उदाहरणों के साथ प्रभावी संचार, सुनने की सक्रिय क्षमता का विकास, सहानुभूति और प्रभावशाली नेतृत्व को चित्रित किया गया है। इसमें जीवन के लिए उन महत्वपूर्ण कौशलों के बारे में बताया गया है, जो अधिकांश सफल लोगों के पास होते हैं।
इन किताबों को जरूर पढ़े और अपने जीवन को सार्थक उद्देश्य से भरें।
धन्यवाद
|
K
|
21.01.2025
Kajal sah
Readers
162
|
1% माइंडसेट  
जीवन केवल संख्याओं का योग नहीं,बल्कि जीवन एक यात्रा है। हर पल को सादगी से जीना .....
|
S
|
22.01.2025
Suman Ghosh
Readers
295
|
Node.js 
Node.js is an open-source, cross-platform JavaScript runtime environment, and l .....
|
S
|
22.01.2025
Suman Ghosh
Readers
395
|
PHP 
PHP is a programming language that was required to develop Facebook, regarded a .....
|
S
|
22.01.2025
Suman Ghosh
Readers
308
|
App Development (iOS| ANDROID| CROSS PLATFORM)  
App Development was started in the year 1983 by Steve Jobs. Since then, it has .....
|
K
|
21.01.2025
Kajal sah
Readers
152
|
कविता:यदि आयेगा डालर  
यहाँ हमारी जन्मभूमि पर यदि आयेगा डालर
तो वह सौदा - सुलुफ बेचकर,
मातृभूमि का .....
|
K
|
11.01.2025
Kajal sah
Readers
184
|
कविता: कभी - कभी लगता है 
कभी - कभी लगता है
रात के अंधकार में
'हॉल्ट ' हू गोज देयर?' के बाद
दोस्त .....
|
K
|
26.12.2024
Kajal sah
Readers
313
|
अनुपम मार्ग  
अध्यात्म एक ऐसा अनुपम एवं सौंदर्य मार्ग है, जहाँ जाने से मन शांत, बुद्धि एकाग्र .....
|
K
|
19.12.2024
Kajal sah
Readers
374
|
महाविद्यालय के लिए। 
शिक्षा के साथ महत्वपूर्ण कौशल का ज्ञान होना अत्यंत अनिवार्य है अगर हम एक अच्छा .....
|
|