The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
03/08/2024 Kajal sah Development Views 232 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
DEEP WORK VS SHALLOW WORK

सेल्फ स्टडी वह सशक्त तरीका है, जिससे अपनाकर आप अपनी पढ़ाई की गति, अपनी कमजोरियों पर काम और अपनी ताकत को बढ़ा सकते है।स्वयं से पढ़ना अत्यंत जरुरी है। जब मैं कक्षा ग्यारहवीं में थी। तब मैंने सेल्फ स्टडी के सशक्त तरिके को अपनाया। सेल्फ स्टडी के माध्यम से मेरे पढ़ाई में सुधार, ध्यान शक्ति इत्यादि गुणों में विकास हुआ। आज इस निबंध के माध्यम से हम यह जानने का प्रयत्न करेंगे कि आप सेल्फ स्टडी कैसे प्रभावी एवं उत्तम तरिके से कर सकते है। वास्तव में सेल्फ स्टडी एक चैलेंज है लेकिन चैलेंज में ही वह शक्ति होती है, जिससे कोई व्यक्ति बदल पाता है। पढ़ना और रणनीति से पढ़ना दोनों में अंतर है। हर कोई परीक्षा में रैंक हासिल नहीं करते.. हर कोई पढ़े हुए विषय को दूसरों को समझा नहीं पाते। लेकिन जब कोई विद्यार्थी स्कूल /कॉलेज के साथ स्वयं से प्रभावी ढंग से पढ़ते है, तब अच्छा अंक / रैंक हासिल किया जा सकता है। Deep work के लेखक Cal Newport ने बताया है कि work के दो प्रकार होते है - Deep work और shallow work. आज के समय अधिकांश लोग shallow work अर्थात ऐसा कार्य जिस कार्य में फोकस की आवश्यकता नहीं होती है। आज के समय में deep work एक महत्वपूर्ण स्किल है। जो व्यक्ति गहराई से अपने कार्य को करेगा/ करेगी.. वही व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ सकता / सकती है। सेल्फ स्टडी के लिए अनिवार्य है कि गहराई से पढ़े और गहराई से हर विषय को समझें। यह सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है। चलिए अब हम जानने का प्रयत्न करते है कि सेल्फ स्टडी के लिए महत्वपूर्ण सीढ़िया क्या - क्या है? #अध्ययन वातावरण : स्टडी हो या वर्क सबसे महत्वपूर्ण स्थान है वातावरण का।अध्ययन वातावरण ऐसा होना चाहिए, जहाँ आप शांति एवं इफेक्टिव रूप से पढ़ पाए। महत्वपूर्ण अध्ययन स्थान के लिए टिप्स : # शांत :सेल्फ स्टडी के लिए महत्वपूर्ण है कि आप ऐसे स्थान का चयन करे, जहाँ शांति हो।जहाँ आप अपनी ऊर्जा एवं समय का सही रूप से उपयोग कर पाए। मैं आपको खुद का अनुभव बताती हूं, सेल्फ स्टडी के लिए मैं पुस्तकालय का चयन करती हूं। लाइब्रेरी एक सकारात्मक एवं उत्तम स्थान है, जहाँ आप गहराई से पढ़ सकते है। #दूर : अब आपने शांत वातावरण का चयन कर लिया है। जहाँ आपको पता है कि अगर मैं अपनी पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के पढ़ूंगा तो मैं नयी - नयी विषय को सीखूंगा। शब्दकोष, भाषा, विचार इत्यादि में भी विकास होगा। इस लक्ष्य को आप तभी प्राप्त कर सकते है, जब आप अध्ययन के स्थान से सारे distraction को दूर कर लीजियेगा। Distraction जैसे - सोशल मीडिया एप्प्स, अत्यधिक वस्तु अपने पढ़ाई के बेंच /टेबल पर रखना इत्यादि। Distraction वह घातक क्रिया है, जो आपको आगे बढ़ने से रोकने का प्रयत्न करती है। Multitasking को कभी भी अपने कार्य में शामिल ना करे। एक समय एक ही कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करे। 2. समय : समय सबसे बलवान है। समय का सही उपयोग से आप जीवन में सफलता प्राप्त कर पाएंगे लेकिन समय का दुरूपयोग करने से जीवन में निराशा एवं असफलता ही आपको प्राप्त होंगी। कवि सियारामशरण गुप्त जी अपनी कविता समय में लिखते है - " अभी समय है अभी नहीं कुछ भी बिगड़ा है देखो अभी सुयोग तुम्हारे पास खड़ा है करना है जो काम उसी में चित्त लगा दो अपने पर विश्वास रखो, संदेह भगा दो " सेल्फ स्टडी के लिए इफेक्टिव टाइम मैनेजमेंट बेहद जरुरी है।क 14-16 घंटे पढ़कर भी अच्छा मार्क्स नहीं आ पा रहा है और कोई 6-8 घंटे पढ़कर रैंक प्राप्त के पा रहा है। टाइम को ऊर्जावान तरिके से उपयोग करना ही इफेक्टिव टाइम मैनेजमेंट कहलाता है। # लक्ष्य : बिना लक्ष्य के जीवन जीना व्यर्थ है। पढ़ना और रणनीति से पढ़ना दोनों में अंतर है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि सेल्फ स्टडी के लिए प्रभावी प्लानिंग का।रात को सोने से पहले अगले दिन के लिए स्टडी के लिए लक्ष्य निर्धारित करे। # स्माल :कई बार विद्यार्थी बड़े विषय को देखते ही डर जाते है और आगे पढ़ने का प्रयास नहीं करते। इसलिए यह बेहद जरुरी है कि बड़े - बड़े स्टडी लक्ष्य को छोटे - छोटे गोल्स में विभाजित करे और उस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए हर महत्वपूर्ण स्टेप को फॉलो करे। # विराम : सेल्फ स्टडी हो या कार्य उसके लिए टाइम ब्लॉकिंग तरीका बेहतरीन है। हर टॉपिक, हर महत्वपूर्ण विषय के लिए एक समय निर्धारित करे। वह 1 घंटा भी हो सकता है,2 घंटे इत्यादि। निरंतता पढ़ते ना रहे और हर 10 मिनट में 30 मिनट का ब्रेक ना ले। एक निर्धारित समय के बाद ब्रेक ले। ब्रेक में distraction से सम्बन्धित वस्तुओं का उपयोग ना करे और कार्य भी ना करे। 3. Technique : पढ़ना और technique से पढ़ना दोनों में अंतर है। सेल्फ स्टडी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स को फॉलो जरूर करे। # नोट्स : खुद से नोट्स बनाना और दूसरों के नोट्स से पढ़ना। दोनों में सबसे प्रभावी स्वयं से तैयार नोट्स होता है। क्युकी जब आप विषय को पढ़ते है, तब समझ- समझ कर अपने शब्दों में नोट्स बनाते है।बनाये हुए नोट्स के माध्यम से आप अच्छे से विषय समझ पाते है। अगर आप खुद से पढ़ाई करते है लेकिन आप खुद का नोट्स अभी तक बनाना आपने शुरू नहीं किया.. तो जल्द से जल्द आरम्भ करे। # माइंड : मैं आपको खुद का अनुभव बताती हूं। बारहवीं कक्षा में सेल्फ स्टडी के दौरान विषय को सरल बनाने के लिए मैं विभिन्न विषय, टॉपिक एवं वस्तु या किसी इंसान से जोड़कर विषय को मैं याद करती थी। सेल्फ स्टडी के दौरान आप विभिन्न विषयों का ज्ञान आपके होता है। आप सरलतम से अन्य विषय, टॉपिक इत्यादि के साथ जोड़कर कल्पना शक्ति के माध्यम से याद के पाते है। आज हमारे पास सबसे अनमोल वरदान इंटरनेट है। जहाँ आप हर कठिन से कठिन विषय को निःशुल्क पढ़ सकते है। छोटे बच्चों से लेकर हर कम्पटीटिव एग्जाम की तैयारी आप कर सकते है। अगर इंटरनेट का उपयोग करना है तो सही कार्य के लिए सही तरिके से कीजिये। # समूह : जीवन में संगत का महत्वपूर्ण स्थान होता है। सही संगत से जीवन विकास की ओर बढ़ता है और गलत संगत से जीवन धीरे -धीरे क्षय अर्थात असफलता की ओर। मित्र का चयन सोच -समझकर करना चाहिए। ऐसे मित्रों का समूह बनाये, जिनको पढ़ाई में रूचि हो। आप ग्रुप स्टडी के माध्यम से आप पढ़ सकते है। लेकिन ध्यान से चयन करे। 3. स्वयं को प्रेरित : सेल्फ स्टडी के दौरान स्वयं को प्रेरित करना बेहद जरुरी है। कई बार हिम्मत टूट सकता है, कई बार नकारात्मक सोच भी सकता है। लेकिन आपको सकारात्मक सोच बनाये रखना है। ईमानदारी और मेहनत से अपने स्टडी पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अपने निर्धारित किये हुए गोल्स को पूर्ण करने के बाद स्वयं को इनाम जरूर दे। # स्वस्थ : स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास रहता है। स्टडी को रूचि एवं ख़ुशी के साथ करे। आप रूचि एवं उत्पादकता से तभी कर सकते है, जब आप उचित आहार लेंगे, उचित नींद, नियमित व्यायाम करेंगे इत्यादि। यह कुछ प्रभावी तरीका है, जिससे आप अच्छे से पढ़ सकते है।आशा करती हूं.. यह निबंध आपके लिए लाभसिद्ध होगा। महत्वपूर्ण टिप्स को जरूर फॉलो करे। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved