अपने विचारों को सभी के समक्ष स्पष्ट एवं सफल रूप से प्रस्तुत करना एक कला है। भाषा से लेकर व्यावहारिक कौशल सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करते समय।
आज इस निबंध मैं आप सभी के साथ बेस्ट प्रेजेंटेशन ( Presentation Skill ) कैसे दे सकते है? कैसे लोगों अपने संचार कौशल से मुग्ध कर सकते है?
एक सुंदर, सार्थक एवं सफल प्रेजेंटेशन देने के लिए सिर्फ अपनी बातें अच्छी तरह से रखनी ही नहीं बल्कि अपने दर्शकों को भी जोड़कर रखना होता है। बेस्ट प्रेजेंटेशन के लिए कुछ महत्वपूर्ण चरण है, उन स्टेप्स को अच्छे से पालन करें।
1. तैयारी के चरण : किसी भी कार्य में बेहतरीन करने के लिए अच्छे से तैयारी करना अत्यंत आवश्यक है।अच्छा और सफल प्रेजेंटेशन के लिए तैयारी के प्रमुख चरणों को जरूर पालन करें जो निम्नलिखित है :
# दर्शक : संचार कौशल एक महत्वपूर्ण कला है। जिन्होंने भी इस कला को माहिर कर लिया , वह दुनिया को जीत सकता /सकती है । क्योंकि दुनिया बातों का बाज़ार है। आपका जितना प्रभावशाली संचार कौशल होगा, उतना आप अच्छे से अपने प्रोडक्ट या अपने सर्विस को सेल कर पाएंगे।
प्रेजेंटेशन देने से पहले अपने दर्शकों के बारे में अच्छे से जान ले। जैसे : आप किसको संबोधित कर रहे हैं? उनकी रुचियां, ज्ञान का स्तर और क्या जानना चाहते हैं, यह समझना बेहद महत्वपूर्ण है।
# उद्देश्य : किसी भी कार्य के लिए सार्थक उद्देश्य का होना अनिवार्य है। बेस्ट प्रेजेंटेशन तभी आप दे सकते है, जब आपका एक स्पष्ट एवं निर्धारित उद्देश्य होगा। आप अपनी प्रेजेंटेशन से क्या हासिल करना चाहते हैं? क्या आप उन्हें क्या सूचित करना चाहते हैं? अपने प्रेजेंटेशन से उन्हें किसी कार्य / डील के लिए मनाना चाहते हैं या उन्हें प्रेरित करना चाहते हैं? जब जीवन में सार्थक, स्पष्ट एवं सभ्य लक्ष्य रहता है तब हम कार्य को बेहतरीन तरीके से करते है। बिना उद्देश्य कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता है।
# संरचना : प्रेजेंटेशन स्किल में मजबूत एवं सार्थक संरचना की महत्वपूर्ण भूमिका है। कंटेंट से लेकर व्यावहारिक कौशल इन सभी की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है।प्रेजेंटेशन के लिए कंटेंट प्रभावशाली, आकर्षक एवं सार्थक बनाने का पूर्ण प्रयास करें।
प्रेजेंटेशन के स्लाइड में इमेजेज कंटेंट के अनुसार उपयोग करें। बॉडी लैंग्वेज से लेकर वॉइस टोन इन सभी पर ध्यान दे। आकर्षक शुरुआत भी शामिल करें, अपने बातों को फैक्ट के साथ भी प्रस्तुत करें और प्रेजेंटेशन का एंडिंग बेस्ट तरीके से करें। जिससे आपका यह प्रेजेंटेशन यादगार होगा।
स्कूल हो या ऑफिस किसी भी विषय पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने के लिए आपके पास सीमित समय रहता है। प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करते समय टाइम का ध्यान रखें। जो आपके प्रेजेंटेशन में शामिल है उनके पास भी पर्याप्त समय नहीं है। इसलिए अपनी बातें सीमित और स्पष्ट रखें। बहुत अधिक जानकारी देने से दर्शक भ्रमित भी हो सकते है या आपके प्रेजेंटेशन पर अच्छे से ध्यान नहीं देंगे।
# अभ्यास : किसी भी कार्य में बेहतरीन बनने के लिए नियमित रूप से सार्थक अभ्यास करना अनिवार्य है। छोटा स्तर हो या बड़ा स्तर हर स्तर के लिए अच्छे से स्वयं को तैयार करें। जितनी बार हो सके, उतनी बार अभ्यास करें।
नियमित रूप से सार्थक अभ्यास करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता और अपनी बातों को अधिक प्रभावी ढंग से कह पाएंगे।
2. प्रेजेंटेशन देने के दौरान : उपरोक्त मैं हमने जाना प्रेजेंटेशन देने से पहले आप किस तरीके से तैयारी कर सकते हैं? अब मैं आपको बताऊंगी कि प्रेजेंटेशन के दौरान आपको किन - किन मुख्य बातों पर ध्यान रखना हैं?
# आत्मविश्वास : आत्मविश्वास सशक्त एवं मजबूत अस्त्र है। आप अपनी तैयारी पर विश्वास रखें।जब आपको मौका मिले.. प्रेजेंटेशन देने का। तब आप अपने प्रेजेंटेशन को स्पष्ट एवं आत्मविश्वास के साथ प्रेजेंट करें।
# आंखें एवं भावनाओं : प्रेजेंटेशन में व्यावहारिक कौशल की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है।बहुत से लोगों का पीपीटी एवं कंटेंट बहुत जबरदस्त रहता है। लेकिन प्रेजेंट करते समय, वे दर्शकों से आँखें नहीं मिला पाते, चेहरे पर हाव - भाव का अभाव रहता और अपनी बातों को भावनाओं के साथ एक्सप्रेस नहीं कर पाते। जिसकी वजह से उनका प्रेजेंटेशन दर्शक को खास पसंद नहीं आ पाता है।
प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करते से दर्शकों से आँखें मिलाएं, इससे आप दर्शकों से जुड़ाव महसूस करेंगे और वे भी आपकी बातों पर रोचकता से ध्यान देंगे।
प्रेजेंटेशन देते जिस प्रकार का कंटेंट है, उसी भाव में अपनी भावनाओं को प्रेजेंट करें। मनुष्य एक भावनात्मक प्राणी है।अपने प्रेजेंटेशन को बेस्ट एवं यादगार बनाने के लिए भावनाओं से लेकर हाव - भाव का उपयोग करें।
# प्रश्न एवं मज़ाक : भाषण हो या प्रेजेंटेशन ऐसा होना चाहिए, जिसमें लोग को आनंद आये।अपने प्रेजेंटेशन में शामिल कंटेंट, इमेज और फैक्ट को बेस्ट तरीके और फनी वे में प्रस्तुत करें।
अपने प्रेजेंटेशन को रोचक बनाने के लिए दर्शक से प्रश्न भी पूछें।
3. प्रेजेंटेशन के बाद : आपका कार्य केवल प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने तक ही सीमित नहीं है। प्रेजेंटेशन के बाद आपको अपने प्रेजेंटेशन के बारे में फीडबैक भी लेना है।
# प्रतिक्रिया : दर्शकों के फीडबैक को एक सकारात्मक रूप में ले। दर्शकों से प्रतिक्रिया लेकर अपनी प्रेजेंटेशन में सुधार के सकते हैं।
# धन्यवाद : प्रेजेंटेशन के बाद दर्शकों ने आपको ध्यानपूर्वक जो सुना और उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दें।
यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है। प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने से पहले इन टिप्स को जरूर से जरूर फॉलो करें। साथ ही साथ अपने ड्रेस पर ध्यान दें, सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज रखें।
धन्यवाद
काजल साह
|
K
|
13.02.2025
Kajal sah
Readers
66
|
मेहनत,जुनून और निरंतरता  
मेहनत,जुनून और निरंतर प्रयास ये तीनों सफलता के मुख्य स्तंभ है ।अधिकांश लोग जीवन .....
|
K
|
18.01.2025
Kajal sah
Readers
289
|
दूसरों को सुनना और विशेषज्ञ  
अधिकांश लोग केवल अपने बातों को रखने में इच्छुक होते है लेकिन अन्य लोगों की बात .....
|
K
|
14.01.2025
Kajal sah
Readers
224
|
उन्नति  
किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति तब ही सम्भव है, जब उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी म .....
|
K
|
05.01.2025
Kajal sah
Readers
508
|
लेखन की कला  
जब हम अपने विचारों को काव्य, निबंध, कहानी इत्यादि के लिखकर प्रस्तुत करते हैं , .....
|
K
|
31.12.2024
Kajal sah
Readers
291
|
शत्रु को मित्र  
संयमित मन सच्चा मित्र की तरह है और असंयमित मन शत्रु की भांति है। संयमित मन ही स .....
|
K
|
30.12.2024
Kajal sah
Readers
265
|
विद्या  
शिक्षा हमारे जीवन का सबसे अनिवार्य हिस्सा है। बिना शिक्षा के जीवन व्यर्थ है। शि .....
|
K
|
30.07.2024
Kajal sah
Readers
565
|
100 साल तक जीना चाहते हो तो.... 
बिना मित्र के जीवन शून्य है। जीवन में सार्थक एवं कुशल मित्र का होना जरुरी है। ल .....
|
K
|
14.08.2024
Kajal sah
Readers
487
|
महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण टिप्स  
खेल जगत से सिनेमा जगत, शिक्षा जगत से राजनीतिक जगत इत्यादि हर क्षेत्र में महिलाए .....
|
K
|
14.12.2024
Kajal sah
Readers
354
|
" हमारा जीवन, हमारा भविष्य " 
समय किसी के लिए भी प्रतीक्षा नहीं करता है। समय सबसे गतिशील एवं बलवान है। सार्थक .....
|
|