अच्छे, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक किताबें प्रतिदिन पढ़ने से और उनसी सीखी बातों को जीवन में आत्मसात करने से जीवन सार्थक, सभ्य एवं सफल बन सकता है।
इंटरनेट के युग में युवाओं से लेकर वयस्क का अधिकांश समय इंटरनेट पर रील्स देखने में, व्यर्थ की वीडियोस इत्यादि देखने में व्यय हो रहा है।व्यर्थ की वीडियोस से लेकर नकारात्मक लोगों के चयन से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर बेहद ही नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जिसकी वजह से उनकी सोचने समझने की शक्ति, कल्पना शक्ति धीरे - धीरे नष्ट हो रही हैं।
जीवन का सबसे सुंदर और सभ्य मित्र अच्छी किताबें है। जिसके प्रतिदिन अध्ययन से अनगिनत लाभ है। आज इस निबंध मैं आपको बताने वाली हूं कि प्रतिदिन किताब पढ़ने से क्या - क्या लाभ होता है? हमें किताब क्यों पढ़ना चाहिए?
अच्छी किताबें पढ़ने का लाभ : जिस प्रकार तन की मजबूत के लिए स्वस्थ भोजन जरुरी है। ठीक उसी प्रकार मन की समृद्ध के लिए किताबों का अध्ययन अतिआवश्यक है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए स्वस्थ तन और स्वस्थ मन अतिआवश्यक है। इसलिए मन की मजबूती के लिए प्रतिदिन किताबें पढ़े।
1. ज्ञान :अच्छी किताबें ज्ञान का महासागर है।कई वर्षों का अनुभव एवं लर्निंग लेखक 90-100 पन्नों (उसे अधिक या कम ) में व्यक्त कर देते है। कई वर्षों का अनुभव और सीख हमें शीघ्रता से मिल जाती है। इसलिए अच्छी किताबें ज्ञान का भंडार है। किताबें ज्ञान का अथाह भंडार है। इतिहास, विज्ञान, कला, संस्कृत, इकोनॉमिक्स इत्यादि विभिन्न विषय पर किताबें हम पढ़ सकते हैं। अगर आप इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं, तब सार्थक एवं अच्छे कार्य करने के लिए कीजिये।
इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न किताब आप निशुल्क में भी पढ़ सकते हैं। प्रतिदिन किताबें पढ़िए और अपने ज्ञान का विस्तार कीजिये।
2. भाषा एवं प्रकट : किताब ज्ञान, कौशल, विचारों अध्यात्मिकता का विराट सागर है।प्रतिदिन किताब पढ़ने से धीरे - धीरे हमारी भाषा सुधरती है। हम अपनी बातों को अधिक सार्थक एवं स्पष्ट रूप से अन्य लोगों के सामने रख पाते हैं।
किताबों में सशक्त शक्ति है , इसलिए हम कभी अतीत में भ्रमण करने लगते, कभी भूगोल की कल्पना में डूब जाते है और कभी भावी समय के लिए सुंदर - सुंदर स्वप्न सजाने लगते हैं। किताबें हमें एक नई दुनिया में ले जाती हैं। अलग - अलग पात्रों, घटनाओं और स्थितियों को पढ़कर हमारी इमेजिनशन शक्ति का विकास होता है।
नये - नये शब्दावली, मुहावरें, कविता, शेर इत्यादि इन सभी के अध्ययन से हमारी भाषा शैली में सुधार होता है। हम अपनी बातों को और अधिक रूचि एवं सौंदर्य रूप से प्रकट कर पाते हैं, जिससे श्रोता को बाते सुनने में रूचि बढ़े।
3. विचारों का विस्तार एवं समाधान : मनुष्य विचारों से निर्मित प्राणी है, जैसा वह सोचता है वैसा वह बन जाता है। अधिकांश लोग आज इंटरनेट पर क्या देख रहे हैं? रील्स, वीडियोस, बिग बॉस जैसे शो। इन सभी की वजह से उनका मन धीरे - धीरे कमजोर हो रहा हैं और सोचने - समझने की शक्ति धीरे - धीरे कम हो रही हैं। यही कारण है कि वे लोग समस्याओं से लड़ नहीं पाते और गलत दिशा की ओर अग्रसर होने लगते हैं।
अच्छी किताबों को पढ़ने से हमारा मन विकसित होता है।किताबें हमें नए -नए विचारों से रूबरू कराती हैं। संकुचित सोच को व्यापक सोच में बदलने की सशक्त शक्ति अच्छी किताबों में हैं। फाइनेंसियल से लेकर पर्सनालिटी डेवलपमेंट,मित्र बनाने से लेकर अमीर बनने इत्यादि हर लघु विषय से लेकर व्यापक विषय की सम्पूर्ण जानकारियां किताबों से मिल जाती हैं।
हमारी सोच का दायरा बढ़ता है और हम विभिन्न मुद्दों पर गहराई से विचार कर पाते हैं।
जीवन में सुख और दुख की बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका है।सुख के समय मानव यह भूल ही जाता, जीवन में दुख का भी आगमन होता है। किताबों में सशक्त शक्ति है। किताबों में आने वाली समस्याओं और उनके समाधानों से हम सीख सकते हैं कि किसी भी समस्या का समाधान कैसे निकाला जाता है।
समस्याओं से हम सार्थक और सफल रूप से लड़ पाते हैं। इसलिए किताबों का अध्ययन कीजिये।
ये कुछ महत्वपूर्ण लाभ है। उपरोक्त लाभ के अतरिक्त सहानुभूति का विकास, तनाव कम करने में मदद, एकाग्रता में वृद्धि, आत्मविश्वास में वृद्धि, नेतृत्व गुणों का विकास एवं समय का सदुपयोग इत्यादि।
धन्यवाद
काजल साह
|
K
|
18.04.2025
Kajal sah
Readers
46
|
हालात बदलने की शक्ति  
हालात बदलने की शक्ति मनुष्य स्वयं कर सकता है अर्थात् मनुष्य अपने भाग्य का निर्म .....
|
K
|
15.04.2025
Kajal sah
Readers
55
|
संयम, संतुलित एवं सफलता  
शांत एवं संतुलित मन से किसी कार्य को करने से परिणाम अच्छा होता है।शिक्षा,खेल .....
|
K
|
14.04.2025
Kajal sah
Readers
180
|
अवसर, उन्नति एवं लक्ष्य  
अवसर, उन्नति एवं लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अच्छे लोगों के साथ नेटवर्क होना बेहद .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
91
|
प्रदेश भाजपा कार्यालय में सांगठनिक कार्यशाला की हुई शुरूवात 
झारखंड भाजपा के राँची के हरमू रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आज एक दिवसीय सांगठ .....
|
K
|
09.04.2025
Kajal sah
Readers
120
|
आशावादी एवं शिक्षा 
आशावादी विचारों से आशावादी जीवन का निर्माण होता है. इसलिए निराशा से दूर और आशाव .....
|
A
|
08.04.2025
Aditi Pandey
Readers
131
|
राजगीर से दो नई स्पेशल ट्रेनें, माता वैष्णो देवी और ऋषिकेश  
यात्रियों के लिए खुशखबरी! राजगीर से अब माता वैष्णो देवी और ऋषिकेश के लिए सीधी ट .....
|
K
|
06.04.2025
Kajal sah
Readers
268
|
अतीत – वर्तमान  
अतीत अर्थात बीता हुआ समय। जो समय बीत जाता है,वह समय पुन: वापस नहीं आएगा।यही कार .....
|
K
|
29.03.2025
Kajal sah
Readers
222
|
जर्नल एवं खामोश 
प्रतिदिन जर्नल लिखने से मन एवं हृदय दोनों को शांति मिलता है, इसीलिए प्रतिदिन जर .....
|
K
|
27.03.2025
Kajal sah
Readers
270
|
खोना एवं बदले 
कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है अर्थात् किसी भी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उ .....
|
|