सच्चा प्रेम वह व्यक्ति ही कर सकता है ,जो खुद की कमजोरियों को सुधारे और अपनी मजबूतियों को सशक्त बनाएं । स्वामी विवेकान जी ने भी कहा था कि खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है अर्थात ब्रह्मांड की समस्त शक्ति मनुष्य के भीतर है। पृथ्वी पर उपस्थित सभी प्राणियों में मनुष्य सबसे श्रेष्ठ प्राणी है ,क्योंकि मनुष्य सोच सकता है,विचार कर सकता है ,निर्माण कर सकता है और ज्ञान अर्जित कर सकता है।इसलिए अत्यंत यह आवश्यक है कि मनुष्य को अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए और नितांत स्वयं पर कार्य करना चाहिए,खुद को बेहतर बनाने के लिए। आज इस निबंध मैं स्टूडेंट्स की बहुत बड़ी समस्या दूर करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स साझा करूंगी।ऐसे अनेक विद्यार्थी हैं,जो किसी विषय में अच्छे नहीं होते है या उनको उस विषय में रुचि नहीं होता है।लेकिन वह विषय उसके परीक्षा के परिपेक्ष्य में जरूर होता है। विषय हो या कोई भी फील्ड ,उस क्षेत्र में मजबूती हासिल करने के लिए सबसे पहले जो अनिवार्य है वह है मजबूत माइंडसेट । चलिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स निम्नलिखित है:
1. चुनौती : किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जो भाव दूर करने की आवश्यकता है – वह है , डर। डर हमारा बहुत घातक शत्रु है, यह हमें रोकता आगे बढ़ने से , आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति को यह डर क्षय कर सकता है।इसलिए अगर किसी विषय से आपको डर लगता है ,तब उस विषय को बोझ के रूप में नहीं समझे बल्कि चुनौती के रूप में। इतिहास गवाह है कि मनुष्य जाति को चुनौतियां पसंद है। चुनौती भय को अभय में , हार को जीत में बदलने की असीम शक्ति निहित है । इसलिए खुद पर विश्वास रखें।
2. कारण : आत्मविश्लेषण एक सशक्त प्रक्रिया है ,स्वयं को जानने का। लेकिन आज अधिकांश युवा खुद की कमजोरी और मजबूती के बारे में जानते ही नहीं है। प्रत्येक युवा को गहाई से खुद के बारे में जानना चाहिए। अगर आपको कोई विषय कठिन लगता है या आपको अच्छा नहीं लगता है,तब आप यह जानने का प्रयास करें कि वह विषय कठिन क्यों लगता है? क्या यह शिक्षण का अभाव है? क्या यह रुचि की कमी है,समझने में कठिनाई है या अभ्यास की कमी? कारण जानने का प्रयास जरूर करें,क्योंकि जब तक आपको कारण नहीं पता होगा,तब तक आप अच्छे से कार्य नहीं कर पायेंगे।
3. बेसिक और स्मॉल: आशा करती हूं कि ऊपर बताए दो टिप्स को आप अच्छे से फॉलो कर लेंगे। किसी भी विषय में मजबूती हासिल करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि उस विषय के बेसिक को सीखना। मान लीजिए आपको अंग्रेजी विषय कठिन लगता है ,तब आप सबसे पहले अंग्रेजी लैंग्वेज को सीखिए ,जिससे आपको मदद मिल पाएगी कि अंग्रेजी विषय को पढ़कर समझ पायेंगे।आज किसी भी विषय को जड़कर सीखने के यूट्यूब सबसे बड़ा मंच है।जहां आप प्रतिदिन कुछ समय देकर सीख सकते हैं। मैं आपको खुद का अनुभव बताती हूं,मुझे गणित विषय कठिन लगता था ।सबसे प्रमुख कारण था कि मेरा मैथ में बेसिक कमजोर था।लेकिन यूट्यूब से बेसिक सीखने के बाद उसी विषय में मेरी रुचि बढ़ने लगी ।
अभ्यास और प्रयास के साथ उस विषय से संबंधित स्मॉल गोल्स भी निर्धारित करें । पूरे विषय को एक साथ न पढ़ें,बल्कि उसे छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ें।
4.उदाहरण और नोट्स : कोई भी विषय ( हिंदी, मैथ,भूगोल इत्यादि) क्यों ना हो,उस विषय में रोचकता लाने का प्रयास करें। रियल लाइफ एग्जाम्पल,अच्छे स्त्रोतों से और इंटरनेट की मदद से पढ़ें।अगर पढ़ाई को बहुत अच्छे से याद रखना चाहते हैं, तब खुद से नोट्स बनाएं। जैसे : आप महत्वपूर्ण बिंदुओं और अवधारणाओं को लिखें,जिससे समझना और याद रखना आसान हो जाए।
5. शिक्षक और ग्रुप: शिक्षक में अपार शक्ति है, जिससे वे अंधकार को मिटाकर प्रकाश प्रसारित करते हैं। आपको जिस विषय में समस्या है या कठिन लग रहा है आपको तब अपने टीचर से जरूर पूछें।पूछने में संकोच न करें। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी ने भी कहा था कि ‘ विद्यार्थी को प्रश्न पूछना चाहिए ’। साथ ही साथ आप अपने घर में किसी बड़े से पूछ सकते हैं,जो आपको सही दिशा दिखा पाएं।
ग्रुप स्टडी एक उम्दा तरीका हो सकता है । ऐसे दोस्तों के साथ अध्ययन करें,जिन्हें पढ़ाई में रुचि हो और उस कठिन विषय में वह आपकी मदद कर सकते हैं।
7. सीखें : गलतियां होना स्वाभाविक है लेकिन गलतियों से नहीं सीखना सबसे बड़ी गलती। जो भी गलतियां आपसे अगर होगी,उन्हें लिखें और उसे सबक लें और उसे दोबारा दोहराने की कोशिश न करें।
8. धैर्य और नहीं: धैर्य सबसे बड़ा अस्त्र है।निरंतर प्रयास करें और धैर्य रखें। किसी भी परिस्थितियां में हार नहीं माने। सकारात्मक सोच के सदैव आगे बढ़ें।कोई भी वैश्य रातों – रातों आसान नहीं बनता लेकिन एक दिन जरूर बनता है ।सिर्फ जरूरत है सही दिशा में निरंतर प्रयास की।
आशा करती हूं कि यह निबंध आपको अच्छा लगा होगा।बताए गए महत्वपूर्ण टिप्स को आप फॉलो जरूर करेंगे,अगर आपको कोई विषय कठिन लगता हैं।
धन्यवाद
काजल साह
|
S
|
14.02.2024
Suman Ghosh
Readers
601
|
What are Facebook Ads & How to Use it to Grow Your Business 
Meta Description: Facebook Ads have different features. There can be innumerabl .....
|
K
|
07.08.2023
Kajal sah
Readers
384
|
यह वर्क्स स्टूडेंट्स भी कर सकते है? 
आज की इस मंहगाई के दुनिया में हर छोटी वस्तुओं से लेकर बड़े वस्तुओं का प्राइस दिन .....
|
K
|
31.07.2023
Kajal sah
Readers
402
|
अनुभव  
यात्रा एक ऐसा माध्यम है, जिसके माध्यम से मन को शांति एवं नये - नये अनुभव प्राप् .....
|
S
|
15.07.2023
Suman Ghosh
Readers
477
|
Business Ideas For Future World 
With the advent of the 21st century, people have been thinking of venturing int .....
|
K
|
02.04.2023
Kajal sah
Readers
265
|
ऐसी कहानियाँ जों हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। 
लिज्जत पापड़ की कहानी
मात्र 80 रूपये से शुरू शुरू होकर 500 करोड़ से अधिक की ब .....
|
K
|
19.02.2023
Kajal sah
Readers
225
|
बहाना अब नहीं करों  
जीवन का अंत कब हों जायेगा किसी कों ज्ञात नहीं है, इसलिए कहते है जीवन के हर पल, .....
|
|