A
|
|
सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वाले हो जाएं सावधान! डीजीपी ने दिया कड़ा आदेश
|
|
झारखंड में आगामी एक सप्ताह में तीन प्रमुख पर्वों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। 31 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए स्पेशल ब्रांच ने पुलिस को अलर्ट जारी किया है। त्योहारों के दौरान होने वाली अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। खासकर रांची में 1,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि पुलिस को सोशल मीडिया पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी व्यक्ति को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि वह सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट कर बच सकता है। उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर होने वाले उपद्रवियों को वे रियल जमीन पर होने वाले उपद्रवियों से ज्यादा खतरनाक मानते हैं।
डीजीपी ने आगे कहा कि यदि किसी व्यक्ति का गांव में किसी से झगड़ा होता है तो वह मामला केवल गांव या प्रखंड तक सीमित रहता है, लेकिन जब वही विवाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाता है, तो वह विवाद राज्य भर में फैल सकता है, जिससे पूरे समुदाय में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
इसलिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस विशेष कदम उठाएगी। डीजीपी ने यह भी कहा कि ऐसे उपद्रवियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) भी लगाया जा सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वालों को अब कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है।
|
|
Related articles
|
K
|
20.04.2025
Kajal sah
Readers
38
|
सिर्फ 7 दिनों में पैसे डबल? 
गति से सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम कौन – सी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज इस तकनी .....
|
A
|
15.04.2025
Aditi Pandey
Readers
52
|
पोषण पखवाड़ा 2025 जागरूकता रथ रवाना 
सरायकेला में पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया .....
|
A
|
13.04.2025
Aditi Pandey
Readers
80
|
एसएसपी के निर्देश पर जमशेदपुर समेत जिले भर में कांबिंग ऑपरे 
एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर जमशेदपुर समेत जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलि .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
110
|
पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पूर्वी सिंहभूम जिला में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा .....
|
K
|
10.04.2025
Kajal sah
Readers
91
|
अंक नहीं व्यवहार  
हमारा अंक किसी – किसी स्थान पर देखा जाता है,लेकिन व्यवहार घर,समाज ,ऑफिस इत्यादि .....
|
A
|
05.04.2025
Aditi Pandey
Readers
118
|
क्या झारखंड में आंदोलन करना ही एकमात्र उपाय, बोकारो में लाठ 
झारखंड में अगर आपको नौकरी चाहिए, परीक्षा में गड़बड़ी पर आवाज उठानी हो, या फिर न .....
|
A
|
28.03.2025
Aditi Pandey
Readers
126
|
जमशेदपुर में पर्व त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था के लिए  
जमशेदपुर में आगामी पर्व त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला .....
|
A
|
25.03.2025
Aditi Pandey
Readers
139
|
अगले महीने कोल्हान में शुरू होगा आदिवासी अस्मिता बचाने का अ 
झारखंड के पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में संथाल परगना में शुरू हुआ आदिव .....
|
K
|
22.03.2025
Kajal sah
Readers
199
|
"खुद" 
खुद की खोज करना एक सौंदर्यपूर्ण एवं अनुभवी प्रक्रिया है ।जहां हम स्वयं को गहराई .....
|
|
|
|
|
WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!
Please tick to get otp in your mail id...!
|
|
|
|