Value of Life | EAST SINGHBHUM, JHARKHAND (JH), India (IN), Pin Code:- 832303. Postal Taluk:- GHATSILA. | [email protected]

0 subscriber(s)


20/05/2017 Anushree Das Laughter Views 57 Comments 0 Analytics Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
सुपर मार्केट में खरीदारी करने गई महिला, फ्रीज में मिला अजगर
नई दिल्ली
आप भी सामान खरीदने के लिए कभी सुपर मार्केट गए होंगे। वहां रखे फ्रीज में से सामान भी खरीदा होगा। सोचिए अगर आप सुपर मार्केट जाएं और जैसे ही फ्रीज में सामान निकालने के लिए हाथ डालें अगर उसमें आपको सांप दिख जाए तो क्या हो? जाहिर है आप भी घबरा जाएंगे।

डेली मेल की एक खबर के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में स्थित एक सुपर मार्केट में खरीदारी करने गई एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल जब महिला ने योगर्ट (दही जैसा पदार्थ) खरीदने के लिए फ्रीज में हाथ दिया तो उन्हें कुछ हलचल महसूस हुई। जैसे ही उन्होंने ध्यान से देखा तो वह घबरा गईं क्योंकि फ्रीज के अंदर 12 फुट लंबा अजगर सो रहा था।

उन्होंने इस बारे में तुरंत स्टोर के स्टाफ को बताया तो स्टाफ ने सांप पकड़ने वाली टीम को सूचित किया। टीम ने वहां पहुंचकर अजगर को सुरक्षित निकाला। स्टोर के मैनेजर मार्टिन ने कहा कि स्टोर के पीछे काफी झाड़ियां और पेड़ हैं। हो सकता है वहीं से अजगर स्टोर में आया हो।
                             

Related articles

     
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved