The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
20/12/2023 Kajal sah Event Views 384 Comments 0 Analytics Video Tamil DMCA Add Favorite Copy Link
ऐसे मनाये क्रिसमस?
भारत जहाँ विभिन्न बहुजातिय, बहुभाषिय, बहुसंस्कृत के लोग भारत देश में निवास करते है।जहाँ विभिन्न संस्कृत, सभ्यता, स्थानों, त्यौहार इत्यादि का सुंदर संगम पाया जाता है।
हमारी पृथ्वी जो एक सीप की भाँति है, जिसमे विभिन्न मोतियों के रूप में स्थान, खान -पान, लोग, सभ्यता, संस्कृत इत्यादि का समावेश पाया जाता है। आज मैं आपसे साझा करना चाहती हूँ। भारत के खूबसूरत त्यौहार में से क्रिसमस। भारत जहाँ केवल एक ही त्यौहार नहीं मनाया जाता। जहाँ एक तरह होली के रंग का आनंद मनाया जाता है, वह दूसरी तरह ईद का त्यौहार उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाता है। अत : हम कह सकते है कि भारत वह मोतियों की वह माला है, जिसके एक मोती के बिना वह माला अधूरा है।
ईसाइयों का सबसे प्रेमपूर्वक त्यौहार क्रिससम।जिससे ईसाइयो के साथ सभी धर्म (हिन्दू, मुस्लिम, पंजाबी, सीख इत्यादि ) सभी उत्साह के साथ मानते है।
जैसे कि आप जानते है, अब ज्यादा समय भी नहीं रह गया है
क्रिसमस का? केवल 4 दिन।
आज मैं कुछ ऐसे टिप्स आपसे साझा करूंगी, जिससे का उपयोग करके आप अपने क्रिसमस को बहुत मजेदार तरिके से मना सकते है।
निम्नलिखित टिप्स :
1. प्रकाश :इस दिन को बड़ा दिन भी कहा जाता है। इस सुंदर से भरे त्यौहार में आप अपने घर को विभिन्न लाइट्स से सजा सकते है। जैसे : आप अपने घर को क्रिसमस के ट्री से सजा सकते है। आप क्रिसमस त्यौहार से संबंधित पोशाकों कों पहन सकते है।

2. फीस्ट :अगर त्यौहार कों यादगार बनाना है, तो मजेदार पकवान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। आप क्रिसमस त्यौहार के दिन विभिन्न डिलीशियस फुड बनाये। और अपने फैमिली के साथ फ़ूड का आंनद ले।

गिफ्ट : क्रिसमस बच्चों और बड़ो कों भी इसलिए पसंद है। क्युकी सभी गिफ्ट्स का बेहसब्री से इंतज़ार करते है। आप अपने फैमिली मेंबर्स, छोटे -छोटे बच्चों, अपने करीबो इत्यादि कों जरूर गिफ्ट्स दे। जिससे यह पल आपके लिए और आपके अपने के लिए यादगार बना जायेगा।

मूवीज : मैं कोलकाता में रहती हूँ। यहाँ दिसंबर (2023) में बहुत ठंड बढ़ चूका है। आप ठंडे में क्रिसमस के दिन अत्यधिक स्थानों पर यात्रा ना करे। आप अपने पार्टनर, फैमिली मेंबर्स या स्वयं अकेले आप क्रिसमस से रिलेटेड मूवी, स्टोरीज या अपने मन पसंद के मूवीज कों आप दे सकते है।
अपने घर कों क्रिसमस से रिलेटेड क्राफ्ट बनाकर, कैंडल्स जलाकर, इत्यादि। जिससे यह पल एक सुनहरा पल के रूप में कैद हो जायेगा।

लोकल : आप अगर यात्रा करना चाहते है, क्रिसमस के दिन में। तब आप सुबह या दोपहर में निकले। अपने लोकल एरिया, आस - पास के नगरों इत्यादि कों विजिट करे। आप इन स्थानों पर यात्रा कर सकते है :
1. चर्च
2. पार्क
3. टेम्पल
इत्यादि।

गेम : क्रिसमस के दिन में थोड़ा मनोमंजन से दूर होकर मनोमंजन जरूर चुने। जैसे : आप नाईट कों विभिन्न गेम्स खेल सकते है।क्युकी खेल एक aisa माध्य्म है, जिससे स्ट्रेस हैप्पीनेस में बदल जाता है। आप निम्नलिखित गेम्स  खेल सकते है : शेर - शायरी,do and die, चित्रकला इत्यादि। इससे आपका मन, तन ताजगी और उत्साह से भर जायेगा। इसलिए खेल को प्रमुख हिस्सा मनाकर केवल क्रिसमस के दिन ही नहीं अपितु हर दिन कुछ ना कुछ आउटडोर गेम्स जरूर खेले।


पार्ट : क्रिसमस त्यौहार का आयोजन बड़े धूम -धाम से ऑनलाइन और ऑफलाइन बड़े उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं कों मनाया जाता है। आप विभिन्न प्रतियोगिता में ऑनलाइन और ऑफलाइन भाग ले सकते है।
जैसे : आप पार्ट कर सकते है।
 स्टोरी टेलिंग कम्पटीशन,डांस कम्पटीशन, चित्रकला इत्यादि।

गिविंग : किसी ने बिल्कुल सही कहा है -" यश बाँटने से बढ़ता है, ख़ुशी बाँटने से बढ़ता है। आप जरूर अपने क्षमता के अनुसार जरूरमंद लोग, बच्चों कों, चर्च इत्यादि में जरूर गिफ्ट्स और डोनेट जरूर करे... क्युकी ऐसे करने से आपके चेहरे पर ख़ुशी और दूसरे से दुआ, आशीर्वाद आपकों मिलता है। इससे दान ना समझकर दे, बल्कि उन लोगों कों अपने फैमिली का एक जरुरी हिस्सा मानकर उनको गिफ्ट्स दे।

पैशन :अगर आपको त्यौहारों में अत्यधिक रूचि नहीं है, तब आप अपने समय का सदुपयोग अपने पैशन में निखार लाने में व्यतीत कर सकते है। जैसे : चित्र बनाना, स्पीच का अभ्यास करना, डांस का अभ्यास करना इत्यादि। किसी भी फील्ड में बेहतर बनने का सबसे अचूक तरीका है - रोजाना अभ्यास करना।
दूसरा आप अपने स्टडी का टाइम  टेबल बना सकते है (क्रिसमस के दिन ) इत्यादि। मेरा यह मानना है कि आपको जरूर कुछ समय के लिए अपने परिवार, दोस्तों के साथ, अपने प्रियजनों के साथ समय जरूर व्यतीत करे।

ड्राइव : आप अपने पार्टनर, दोस्तों के साथ स्लो या डीप म्यूजिक कार में ऑन करके अपने शार्ट ड्राइव पर यात्रा करने जाये। यह पल गोल्डन मोमेंट बन जायेगा। इसलिए जरूर ही सुबह ही आस - पास के लोकल एरिया में शार्ट ड्राइव करने जरूर जाये।

वर्चुअल : आज विज्ञान का चमत्कार चारो दिशाओं में चर्चित है।अगर आप अपने प्रियजनों (माता - पिता, पत्नी, पति, बच्चों इत्यादि ) से अगर आप दूर है एवं वे अन्य स्थानों पर है। आप क्रिसमस के पलों कों उनके साथ भी एन्जॉय कर सकते है, कैसे?
आप ऑनलाइन के माध्यम से उनसे वीडियो कॉल में जुड़ सकते है। वे आपसे हर लम्हा आपसे शेयर करेंगे और आप उनसे हर लम्हें शेयर कर सकते है। जिससे आपका क्रिसमस और आपके प्रियजनों का क्रिसमस यादगार बन जायेगा।

वादा : क्रिसमस कों बड़ा दिन भी कहते है। यह त्यौहार jissus के जन्मदिन पर उल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। अगर आपके अंदर कोई बुरी आदत है, जिसको आप छोड़ना चाहते है। आप क्रिसमस के दिन अपने प्रियजनों के साथ (माता -पिता, प्रेमी, प्रेमिका, भगवान इत्यादि ) के साथ वादा करे। और अपने वादा कों निभाये।

यह कुछ टिप्स है, जिसके माध्यम से आप क्रिसमस के दिन कों यादगार, स्नेहपूर्ण और उल्लासपूर्ण बना सकते है। केवल क्रिसमस का दिन ही ख़ुशी होने का दिन नहीं है। अपितु आपको सदैव हर पल कों त्यौहार जैसे मनाना चाहिए।
धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved