The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
09/11/2023 Kajal sah Event Views 329 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
इस बार की दीपवाली यादगार वाली
क्या आप भी बहुत उत्सुक है? दीपावली यानि दीपो का त्यौहार दीपावली के लिए? मैं भी बहुत ही प्रफुल्लित हूँ, इस त्यौहार के लिए। क्युकी दीवाली एक ऐसा त्यौहार है, जिससे सभी के चेहरे पर रौनक़, उत्सुकता और स्नेह छा जाता है।
जिस प्रकार जितनी रौनक़ ईद और गुरु पर्व होता है, उतना ही रौनक़ दीपावली में होता है।दीपावली  एकता का त्यौहार है, दीपावली मिलनसार का त्यौहार है, दीपावली दिलों से जुड़ा त्यौहार है। आज मैं आपको यह बताने वाली हूं कि आप इस बार की दीपावली 2023 किस तरीके से आप सुंदर तरीके से मना सकते है। किस प्रकार इस बार की दीपावली को दिलों से जुड़ी दीपावली बना सकते है। क्या आप तैयार है? जानने के लिए?
निम्नलिखित टिप्स फॉर बेस्ट सेलिब्रेट :

1. रंगोली : पता है आपको यह बहुरंगो में रंगीन रंगोली एकजुटता और स्नेह को दर्शता है। आप इस बार दीपावली को रंगोली बना सकते है। इससे आपका घर भी बहुत सुंदर और आपको सकारात्मक ऊर्जा भी मिलेगा। रंगोली के साथ ही साथ आप विभिन्न दिया, fairy लाइट्स, विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट्स बनाकर आप अपने घर को सजा सकते है।

ट्रेडिशनल : दुख की यह बात है कि अलग देश हमारे ट्रेडिशनल को अपनाना रहे है और हम सभी अपनी संस्कृति को भूलकर हमने पूरा तरीका से वेस्टर्न कल्चर को हम अपना रहे है।हमें दुसरो कल्चर को सम्मान बिल्कुल देना चाहिए, लेकिन अपनी संस्कृतियों को कभी भूलना नहीं चाहिए। आप दीपावली से रिलेटेड attire जरूर पहने।

डिलीशियस: त्यौहार का सबसे महत्वपूर्ण अंग है - डिलीशियस फ़ूड। आप दीपावली के दिन त्यौहार से रिलेटेड विभिन्न प्रकार के मीठे - मीठे पकवान बना सकते है और अपने  परिवार जन के साथ एन्जॉय कर सकते है - दीपो का त्यौहार दीवाली।

Engage : त्यौहार तभी सुंदर और मनमोहक हो सकता है, जब त्यौहार सभी सम्मलित हो। दीपावली को रोमांचक बनाने के लिए आप विभिन्न प्रकार के गेम्स, अमेजिंग एक्टिविटीज, क्वालिटी टाइम विथ your फैमिली के साथ स्पेंड करके दीपावली को रोमांचक भरा बना सकते है।

गिफ्ट्स :मुझे भारत देश का हर त्यौहार बहुत ही प्रिय है, क्युकी हर त्यौहार हमें एक साथ लाती और हमारे चेहरे पर मुस्कान लाती है। आप दीपावली के दिन आप अपने प्रिय को, अपने फैमिली को आप गिफ्ट्स दे सकते है। इससे यह दीपावली यादगार बन पाएंगी।

ग्रीन :आज पुरा विश्व प्रदूषित होते जा रहा है, और जिसमे हमारा भारत भी है। इसलिए यह बहुत जरुरी है कि हमें अपना पूरा प्रयास करना चाहिए कि हमारा पर्यावरण हरियाली से भरा रहे। अगर आप जिम्मेदारी नागरिक है तो आप जरूर ही अपने पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाइयेगा। इसलिए यह जरूर है कि आप जो शुरु से करते आ रहे है विभिन्न प्रकार के ऐसा प्रदूषण से भरा क्रैकलेस का यूज़ करना। अब से हर बार की दीपावली को ग्रीन दीपावली के रूप में सेलिब्रेट करे। पर्यावरण से मित्रता करे, शत्रुता ना करे।

कल्चर : दीपावली को यादगार और सुनहरा बनाने हेतु आप विभिन्न प्रकार के कल्चर प्रोग्राम का आयोजन भी कर सकते है या आप विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करके। दीपवाली को सुंदरता से परिपूर्ण बना सकते है।
जैसे कि आप आयोजन कर सकते है या भाग ले सकते है :

1. डांस
2. स्पीच
3. ड्राइंग
4. क्राफ्ट मेकिंग
5. सिंगिंग
इत्यादि।

खुलकर : सारे चिंताओं का त्याग करे और हर त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मनाये। सारा निराशा, नकारात्मकता इत्यादि को त्याग कर खुलकर दीपावली मनाये। आप बड़े है या बच्चे है? कोई मैटर नहीं करता, क्युकी दीपावली बड़ो से  बच्चों के लिए है।

मूवीज : भारत देश अपने ओल्ड मूवीज के लिए पुरे विश्व में जाना जाता है। आप भारत से जुड़ी एवं उसकी संस्कृति से जुड़ी मूवीज को देख सकते है। तभी तो लगेगा कि हैप्पी दीपावली। ❤️इससे आप भारत की संस्कृत और सभ्यता को बहुत ही अच्छे से जान पाएंगे।

जर्नल : दीपावली एक से दो ही दिन का त्यौहार। लेकिन आपको पता यह पल आप कभी नहीं भूल पाइयेगा, अगर आप दीपवाली के पूरी खूबसूरत मोमेंट्स को अगर आप अपने डायरी में स्थान दीजियेगा।

यह कुछ टिप्स है, जिसके माध्यम से आप दीपवाली को बहुत ही रोमांचक, रुचिपूर्ण और स्नेहपूर्ण बना सकते है। आपका भी बहुत ही आइडियाज होगा, आप भी उसको सम्मलित कर सकते है और दीपवाली को रौनक़ से पूर्ण बना सकते है।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved