एशियाई बाजारों में तेजी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों की अगुवाई में भारतीय शेयर सूचकांक बुधवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ खुले। सुबह 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 288 अंक या 0.40% बढ़कर 72,474 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी50 96 अंक या 0.44% की बढ़त के साथ 22,025 पर कारोबार करता दिखा।
सेंसेक्स में एक्सिस बैंक, एसबीआई, एशियन पेंट्स, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1 से 2 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहे। वहीं पावर ग्रिड, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी जबकि 7 में गिरावट दिखी। बीते कुछ दिनों में चर्चा में रहे पेटीएम के शेयर बुधवार को 9% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। फिलहाल कंपनी के शेयर 36.75 (8.15%) रुपये की तेजी के साथ 487.90 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे।
बुधवार को बाजार में तीन आईपीओ ओपन हो रहे हैं। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (JSFB), राशि पेरिफेरल्स लिमिटेड और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने-अपने आईपीओ ला रही है। खुदरा निवेशक इन तीनों आईपीओ के लिए 9 फरवरी तक बोली लगा सकते हैं। तीनों कंपनी के शेयर संभवतः 14 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होंगे।
इक्विटी मार्केट में सकारात्मक शुरुआत के बाद मिले सकारात्मक रुझानों से बुधवार को रुपया भी दो पैसे की बढ़त के साथ 83.03 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
|
A
|
21.03.2025
Aditi Pandey
Readers
17
|
झारखंड में सीएनटी-एसपीटी एक्ट की जमीन पर बैंकों से लोन होगा 
झारखंड में सीएनटी-एसपीटी एक्ट के तहत आनेवाली जमीन पर अब बैंकों से लोन प्राप्त क .....
|
K
|
24.03.2024
Kajal sah
Readers
399
|
वर्क फ्रॉम होम  
भारत शब्द को जब हम दो भागो में विभाजित करते है.. तब भा का अर्थ है प्रकाश, प्रभा .....
|
K
|
17.03.2024
Kajal sah
Readers
564
|
क्या आप भी अपना बिज़नेस स्टार्ट करना चाहते हैं? 
जॉब सेफ्टी प्रोवाइड करता.. इसलिए अत्यधिक लोग जॉब की ओर जाते है। बिज़नेस में रिस् .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
169
|
लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 376 अंक 
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
175
|
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 294 अंक ऊपर, निफ्टी  
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
172
|
मुंबई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत, 
मुंबई हवाई अड्डे से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग को बुकिंग के बा .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
184
|
बीजद विधायक और पूर्व मंत्री के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी,  
ओडिशा के भद्रक में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पूर्व मंत्री प् .....
|
R
|
13.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
176
|
प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘पीएम सूर्य घर’ योजना की घोषणा, हर  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली .....
|
R
|
13.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
188
|
लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल करने वाली पहली भारतीय  
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर आज 20 लाख करोड़ .....
|
|