फिल्ममेकर करण जौहर ने वेब सीरीज लव स्टोरियां की घोषणा की थी। लव स्टोरियां प्राइम वीडियो पर वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज होगी। यह सीरीज छह भागों में प्यार पर आधारित है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन तले बनी यह बेब सीरीज वास्तविक जीवन की प्रम कहानियों पर आधारित है। इसमें देश भर के छह वास्तविक कपल के प्यार, इमोशन, खुशी, आदि कहानियां शामिल हैं। अब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्यार के इस मौसम को करण जौहर ने अपने अंदाज में और खास बना दिया है। करण जौहर अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यह सीरीज आपको फिर से प्यार के खूबसूरत एहसास से रूबरू कराएगी। एक रोमांचक और अनोखे ट्रेलर वीडियो में करण जौहर अपनी फिल्मों में प्यार और उसके कई रंगों के बारे में बात करते दिखे हैं।
हाल ही में, अनाउंस हुई लव स्टोरियां का परिचय देते हुए फिल्म मेकर रियल प्रेम कहानियों के बारे में बात करते हुए कहते हैं, "असल जिंदगी में प्यार को नफरत, भेदभाव और डर के खिलाफ लड़ना पड़ता है।" करण ने बताया है कि कैसे प्यार पाने की उनकी यात्रा ने उन्हें आशा दी है। इसके बाद सीरीज के कुछ खूबसूरत सीन्स प्यार की एक नई परिभाषा को पेश करती दिखती है
बता दें कि करण जौहर की आगामी वेब सीरिज लव स्टोरियां अमेजन पर 14 फरवरी को रिलीज की जाएगी। अमेजन ने इसकी घोषणा करते हुए वेब सीरीज का पोस्टर जारी किया था। इसके साथ ही लिखा था, इस वैलेंटाइन हम आपके लिए ऐसी कहानियों को लेकर आए हैं, जो आपको प्यार पर विश्वास करने के लिए मजबूर कर देंगी। यह कहानियां वास्तविक जीवन के कपल्स से प्रेरित है और कहानी रोमांस के निर्माताओं द्वारा बनाई गई है।
इन कहानियों को छह निर्देशकों अर्चना फड़के, अक्षय इंडिकर, कॉलिन डी कुन्हा, हार्दिक मेहता, शाजिया इकबाल और विवेक सोनी के माध्यम से कैप्चर किया गया है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, जिसमें करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा कार्यकारी निर्माता के रूप में कार्यरत हैं। वेब सीरीज लव स्टोरियां अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
86
|
'ए वतन मेरे वतन' का ट्रेलर जारी, 'करो या मरो' की ललकार लगात 
सारा अली खान की आगामी फिल्म ए वतन मेरे वतन का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें आजाद .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
135
|
एक्टर के बाद प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी, पिता वासु भगनानी क 
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन म .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
363
|
19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन, दंगल में निभाया थ 
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वा .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
131
|
पुष्पा: द रूल के बाद मेकर्स लेकर आएंगे फिल्म का तीसरा भाग!  
अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर चर्चा में .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
122
|
दूसरे हफ्ते में आते ही डगमगाई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, 
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
124
|
नहीं रहीं अभिनेत्री-निर्माता कविता चौधरी, दिल का दौरा पड़ने 
अभिनेत्री और निर्माता कविता चौधरी का निधन हो गया है। उन्होंने अमृतसर में आखिरी .....
|
N
|
16.02.2024
Neelesh Sharma
Readers
131
|
बड़े का स्वैग, छोटे का स्टाइल, इस दिन जारी होगा बड़े मियां  
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
119
|
शक्तिमान बन रणवीर सिंह मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें कब 
यशराज बैनर के तले अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज बॉलीवुड .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
128
|
पोचर का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, हाथी की  
एमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता इन दिनों अपनी आगामी सीरीज पोचर को .....
|
|