R
|
|
पुष्पा: द रूल के बाद मेकर्स लेकर आएंगे फिल्म का तीसरा भाग! अल्लू अर्जुन ने किया बड़ा खुलासा
|
|
अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से जारी है। हाल ही में अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने बर्लिनले फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। इस फिल्म फेस्टिवल में पुष्पा: द राइज का प्रीमियर आयोजित किया गया। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने फेस्टिवल को संबोधित भी किया और पुष्पा 3 की संभावना को लेकर दिलचस्प खुलासे किए।
फेस्टिवल में अल्लू अर्जुन ने कहा, आप निश्चित रूप से पुष्पा के तीसरे भाग की उम्मीद कर सकते हैं। हम इसे एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और इसे आगे बढ़ाने के लिए हमारे पास कई बड़ी योजनाएं हैं। अभिनेता के इस बयान के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि निर्देशक सुकुमार ने पुष्पा फ्रेंचाइजी की कहानी कैसे आगे बढ़ाएंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले पुष्पा द राइज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता फहद फासिल ने भी फिल्म के तीसरे भाग की संभावना जताई थी। एक साक्षात्कार में फहद ने कहा था कि जब सुकुमार ने पहली बार स्क्रिप्ट सुनाई थी तब यह सिर्फ एक फिल्म थी, लेकिन पुष्पा को बनाने के दौरान हमारे पास इतनी चीजें इकट्ठी हो गई कि फिल्म दो हिस्सों में बंट गई। फहद ने यह भी कहा था कि सुकुमार के पास इसे फ्रेंचाइजी बनाने के लिए पर्याप्त योजनाएं है।
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन इन दिनों फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग में व्यस्त है। पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज और और फहद फासिल भंवर सिंह शेखावत की भूमिका में पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, सुनील, अनसूया जैसे कलाकारों की भी वापसी हो रही है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी। फिलहाल मेकर्स तय समय पर फिल्म की शूटिंग खत्म करके इसे दर्शकों के सामने पेश करने की तैयार में जुटे हुए हैं।
|
|
Related articles
|
S
|
25.08.2024
Suman Ghosh
Readers
374
|
Chrisean Rock-The American rapper who is conquering the wor 
Meta-Description: Chrisean Rock, the well-known American rapper, has her backgr .....
|
K
|
28.07.2024
Kajal sah
Readers
423
|
मानिक बच्छावत की कविताएं  
बहुत से चेहरों ने मिलकर
पैदा कर ली
भीड़!
भीड़ में हैं लोग
गंदे पीले दुबले .....
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
189
|
'ए वतन मेरे वतन' का ट्रेलर जारी, 'करो या मरो' की ललकार लगात 
सारा अली खान की आगामी फिल्म ए वतन मेरे वतन का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें आजाद .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
261
|
एक्टर के बाद प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी, पिता वासु भगनानी क 
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन म .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
458
|
19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन, दंगल में निभाया थ 
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वा .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
232
|
दूसरे हफ्ते में आते ही डगमगाई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, 
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
244
|
नहीं रहीं अभिनेत्री-निर्माता कविता चौधरी, दिल का दौरा पड़ने 
अभिनेत्री और निर्माता कविता चौधरी का निधन हो गया है। उन्होंने अमृतसर में आखिरी .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
234
|
शक्तिमान बन रणवीर सिंह मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें कब 
यशराज बैनर के तले अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज बॉलीवुड .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
218
|
पोचर का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, हाथी की  
एमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता इन दिनों अपनी आगामी सीरीज पोचर को .....
|
|
|
|
|
WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!
Please tick to get otp in your mail id...!
|
|
|
|