घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव दिखा। सपाट शुरुआत के बाद बाजार में तेजी आई पर फिर बिकवाली शुरू हो गई। सपाट शुरुआत के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 122.61 अंक चढ़कर 71,551.04 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 45.45 अंक बढ़कर 21,763.40 अंक पर रहा। सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर सेंसेक्स 99.81 (0.13%) अंकों की बढ़त के साथ 71,530.12 के स्तर पर जबकि निफ्टी 14.35 (0.07%) अंकों की बढ़त के साथ 21,732.30 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी आई। भारती एयरटेल, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।
अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,933.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति निर्णय के बाद ब्याज दरों में कटौती के समय के बारे में अनिश्चितता के बीच गुरुवार को बीएसई बेंचमार्क 723.57 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर 71,428.43 पर बंद हुआ। निफ्टी 212.55 अंक या 0.97 प्रतिशत के नुकसान से 21,717.95 अंक पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत बढ़कर 81.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
यस बैंक लिमिटेड के शेयर शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान 9 प्रतिशत तक चढ़ गए क्योंकि बैंक ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ब्लॉक सौदों के माध्यम से निजी ऋणदाता में 5,000-7,000 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा था। हालांकि ऊपरी स्तरों से शेयर में बिकवाली दिखी। बैंक ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि यह खबर काल्पनिक लगती है। यस बैंक के शेयरों में लगातार चौथे दिन हरे निशान पर कारोबार होता दिख रहा है। फिलहाल बैंक के शेयर 3.50% की बढ़त के साथ 31.05 रुपये के भाव पर करोबार करते दिख रहे हैं। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान शेयर 32.85 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंचे।
|
K
|
24.03.2024
Kajal sah
Readers
315
|
वर्क फ्रॉम होम  
भारत शब्द को जब हम दो भागो में विभाजित करते है.. तब भा का अर्थ है प्रकाश, प्रभा .....
|
K
|
17.03.2024
Kajal sah
Readers
456
|
क्या आप भी अपना बिज़नेस स्टार्ट करना चाहते हैं? 
जॉब सेफ्टी प्रोवाइड करता.. इसलिए अत्यधिक लोग जॉब की ओर जाते है। बिज़नेस में रिस् .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
107
|
लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 376 अंक 
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
103
|
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 294 अंक ऊपर, निफ्टी  
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
101
|
मुंबई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत, 
मुंबई हवाई अड्डे से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग को बुकिंग के बा .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
103
|
बीजद विधायक और पूर्व मंत्री के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी,  
ओडिशा के भद्रक में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पूर्व मंत्री प् .....
|
R
|
13.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
106
|
प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘पीएम सूर्य घर’ योजना की घोषणा, हर  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली .....
|
R
|
13.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
114
|
लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल करने वाली पहली भारतीय  
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर आज 20 लाख करोड़ .....
|
R
|
12.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
128
|
पेटीएम के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की कोई गुंजाइश नह 
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने पेटीएम पर हुई कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी ह .....
|
|