The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


R
09/02/2024 RIYA RAJAK Entertainment Views 44 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
सीरियल के सेट पर एक दूसरे के प्यार में गिरफ्त हुए थे ये सितारे, आज फैंस को दे रहे हैं कपल गोल्स

छोटे पर्दे पर अक्सर एक साथ काम करने के दौरान सितारों को प्यार हो जाता है। वहीं, कई दफा रिलेशनशिप में आने के बाद इन कलाकारों का ऑनस्क्रीन रोमांस देखने को मिलता है। मौजूदा समय में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने ऑन स्क्रीन रोमांस करने के साथ-साथ विवाह भी रचा लिया है और आज एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। आइए जानते हैं। गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी छोटे पर्दे के मशहूर कपल्स में से एक है। गुरमीत आज भी टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा है और किसी न किसी शो में नजर आते रहते हैं। बता दें कि दोनों की मुलाकात रामायण के सेट पर हुई थी और वहीं पर दोनों को एक दूसरे से प्यार भी हुआ था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और आज कपल एक बच्ची के माता-पिता हैं और जल्दी ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत भी करने वाले हैं। ससुराल सिमर का है के सेट पर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम को एक दूसरे से प्यार हुआ था। दोनों ही इस सीरियल में काफी वक्त से काम कर रहे थे। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। आज यह कपल एक बेटे के पेरेंट्स भी बन चुके हैं। रवि दुबे और सरगुन टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। रवि और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात दिल्ली में सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर कुछ सालों बाद कपल शादी के बंधन में बंध गया। आज दोनों खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल ये हैं मोहब्बतें में इशिता भल्ला का किरदार अदा किया था। जबकि विवेक दहिया पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। आज ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved