रणवीर सिंह इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में अभिनय करते नजर आएंगे। वहीं, वे फरहान अख्तर की फिल्म डॉन की तीसरी किस्त में डॉन की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बीच अब डॉन के किरदार को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में डॉन की भूमिका के लिए रणवीर से पहले निर्माताओं ने दूसरे अभिनेता के नाम पर मुहर लगाई थी।
शाहरुख खान डॉन के रीमेक में नजर आए। उन्होंने डॉन और डॉन 2 दोनों में अहम भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉन 3 के लिए निर्माताओं ने शाहरुख से बात की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उनके मना करने के बाद मेकर्स ने रणबीर कपूर को यह भूमिका ऑफर की थी, लेकिन वे भी मुख्य भूमिका निभाने के लिए सहमत नहीं हुए। इसके बाद डॉन 3 के लिए रणवीर सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। बता दें कि, डॉन की पहली किस्त में अमिताभ बच्चन नजर आए थे, जिन्होंने अपने डायलॉग और अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
अभिनेत्री की मुख्य भूमिका के लिए पहले कियारा आडवाणी का नाम लिया जा रहा था, लेकिन बाद में कृति सेनन के नाम की अफवाह सुनने को मिली थी। हालांकि, फैंस चाहते हैं कि शोभिता धुलिपाला इस किरदार को निभाएं। अभी मेकर्स ने डॉन 3 में रोमा के किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री के नाम पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं, कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी भी फरहान अख्तर की डॉन 3 का हिस्सा हैं, वे इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं।
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता को आखिरी बार करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें, तो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन में दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ शामिल हैं।
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
86
|
'ए वतन मेरे वतन' का ट्रेलर जारी, 'करो या मरो' की ललकार लगात 
सारा अली खान की आगामी फिल्म ए वतन मेरे वतन का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें आजाद .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
135
|
एक्टर के बाद प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी, पिता वासु भगनानी क 
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन म .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
362
|
19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन, दंगल में निभाया थ 
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वा .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
131
|
पुष्पा: द रूल के बाद मेकर्स लेकर आएंगे फिल्म का तीसरा भाग!  
अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर चर्चा में .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
122
|
दूसरे हफ्ते में आते ही डगमगाई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, 
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
124
|
नहीं रहीं अभिनेत्री-निर्माता कविता चौधरी, दिल का दौरा पड़ने 
अभिनेत्री और निर्माता कविता चौधरी का निधन हो गया है। उन्होंने अमृतसर में आखिरी .....
|
N
|
16.02.2024
Neelesh Sharma
Readers
131
|
बड़े का स्वैग, छोटे का स्टाइल, इस दिन जारी होगा बड़े मियां  
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
119
|
शक्तिमान बन रणवीर सिंह मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें कब 
यशराज बैनर के तले अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज बॉलीवुड .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
128
|
पोचर का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, हाथी की  
एमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता इन दिनों अपनी आगामी सीरीज पोचर को .....
|
|