The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


R
10/02/2024 RIYA RAJAK Entertainment Views 31 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, सीने में हुई दर्द की शिकायत

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को आज शनिवार, 10 फरवरी को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता को आज सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें लकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता के करीबी का कहना है कि वे बेचैनी महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, अभिनेता के परिवार के सदस्यों ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अस्पताल ने अब अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़ा बयान जारी किया है। स्वास्थ्य सुविधा के अधिकारियों ने कहा कि अभिनेता को सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभिनेता का एमआरआई किया गया और अन्य परीक्षण अभी किए जा रहे हैं। वहीं अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को आज सुबह भर्ती कराया गया है और उनका चिकित्सीय मूल्यांकन किया जा रहा है। हम आगे की जानकारी बाद में दे पाएंगे। अभिनेता को सुबह करीब 10.30 बजे अस्पताल लाया गया था। अब एमआरआई की रिपोर्ट का इंतजार है। वे फिलहाल न्यूरो मेडिसिन विशेषज्ञ की देखरेख में आईटीयू में हैं। मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अभिनेता ने इस खबर के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और बंगाली में एक वीडियो में कहा था, मुझे गर्व है, मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे कुछ पाने की अनुभूति आज मुझे हो रही है। यह बिल्कुल अलग एहसास है। यह बहुत अच्छा एहसास है।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved