R
|
|
बेटे नमोशी ने मिथुन के प्रशंसकों को दी खुशखबरी, इस दिन अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी
|
|
कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके बड़े बेटे मिमोह ने कोलकाता में अपने पिता की देखरेख की पूरी जिम्मेदारी संभाल रखी है। वहीं छोटे बेटे नमोशी यहां मुंबई में अपनी मां का ख्याल रख रहे हैं। शनिवार को ही मिथुन ने अपनी पत्नी योगिता बाली से बात भी की थी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भी उनका हाल चाल जाना। अब नमोशी ने अपने पिता को लेकर जो खुशखबरी दी है, उससे ‘दादा’ के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती के प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।
शनिवार को मिथुन चक्रवर्ती को अचानक तबीयत खराब होने के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ‘ब्रेन स्ट्रोक’ की बात सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों के होश ही उड़ गए थे, लेकिन शाम होते होते जब ‘अमर उजाला’ ने उनके सेहतमंद होने और अपनी पत्नी से फेसटाइम के जरिये बात करने की जानकारी दी तो लोगों की चिंता थोड़ी कम हुई। जीवट के धनी मिथुन के बारे में बताते हैं कि वह अस्पताल पहुंचने के बाद पूरे समय होश में ही रहे और अपने आसपास के लोगों से बातें करते रहे।
सोमवार को मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमोशी के बताया कि उनके पिता की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और वह जल्द ही घर आ जाएंगे। नमोशी के मुताबिक, पापा अभी ठीक हैं, मैं और मां (योगिता बाली) अभी मुंबई में है। कोलकाता में पिताजी के साथ मेरा भाई मिमोह है। पिता जी के सेहत में जिस तरह से सुधार होता दिख रहा है, उससे अगले 24 घंटे में पापा को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
बताया गया कि शनिवार की सुबह मिथुन चक्रवर्ती के सीने में दर्द हुआ, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टरों की निगरानी में मिथुन का इलाज चल रहा है। हालांकि इस पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी चक्रवर्ती के अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें बस रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है।
मिथुन का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता में ही हुआ था और वह हिंदी सिनेमा के सबसे कामयाब अभिनेताओं में शुमार हैं। 300 से ऊपर फिल्मों में लीड रोल करने का उनका भारतीय सिनेमा में अनोखा रिकॉर्ड है। वह अपने समय में देश के सबसे ज्यादा आयकरदाता भी रह चुके हैं। विदेशी ब्रांड्स के भारत में आगमन के बाद किसी विदेशी ब्रांड का अंबेसडर बनने वाले फिल्म अभिनेताओं में भी उनका नंबर सबसे पहले आता है। दो साल पहले हिंदी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में आखिरी बार नजर आए मिथुन की बांग्ला फिल्म ‘काबुलीवाला’ पिछले साल ही रिलीज हुई। 73 साल के हो चुके मिथुन अब भी फिल्मों में लीड रोल कर रहे हैं।
|
|
Related articles
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
87
|
'ए वतन मेरे वतन' का ट्रेलर जारी, 'करो या मरो' की ललकार लगात 
सारा अली खान की आगामी फिल्म ए वतन मेरे वतन का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें आजाद .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
136
|
एक्टर के बाद प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी, पिता वासु भगनानी क 
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन म .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
363
|
19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन, दंगल में निभाया थ 
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वा .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
132
|
पुष्पा: द रूल के बाद मेकर्स लेकर आएंगे फिल्म का तीसरा भाग!  
अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर चर्चा में .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
123
|
दूसरे हफ्ते में आते ही डगमगाई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, 
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
124
|
नहीं रहीं अभिनेत्री-निर्माता कविता चौधरी, दिल का दौरा पड़ने 
अभिनेत्री और निर्माता कविता चौधरी का निधन हो गया है। उन्होंने अमृतसर में आखिरी .....
|
N
|
16.02.2024
Neelesh Sharma
Readers
132
|
बड़े का स्वैग, छोटे का स्टाइल, इस दिन जारी होगा बड़े मियां  
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
120
|
शक्तिमान बन रणवीर सिंह मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें कब 
यशराज बैनर के तले अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज बॉलीवुड .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
129
|
पोचर का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, हाथी की  
एमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता इन दिनों अपनी आगामी सीरीज पोचर को .....
|
|
|
|
|
WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!
Please tick to get otp in your mail id...!
|
|
|
|