अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म भक्षक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें अभिनेत्री प्रेस रिपोर्टर का रोल अदा करती नजर आएंगी। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, उम्मीद है कि यह फिल्म भूमि के करियर में संजीवनी का काम करेगा। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में भूमि ने खुलासा किया है कि वे भक्षक में अपने किरदार से इतनी ज्यादा प्रभावित हैं कि अब इससे आगे बढ़ भी नहीं पाएंगी।
भूमि ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी भक्षक से आगे बढ़ पाऊंगी क्योंकि यह कुछ ऐसा है जो वास्तव में समाज में छोटे बच्चों के साथ हो रहा है। यह भारत के किसी एक क्षेत्र के लिए नहीं है, यह हमारे आसपास कहीं भी हो सकता है। यह चीजें आपसे बर्दाश्त नहीं होंगी। इससे आपको गुस्सा आता है और यह आपको यह सवाल करने पर भी मजबूर करता है कि आप इसके बारे में क्या कर रहे हैं।"
भूमि ने आगे कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि फिल्म दर्शकों पर प्रभाव डालेगी, जहां आप अपने निर्णयों पर सवाल उठाएंगे। इसने मुझे अपनी सहानुभूति पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया और मैं किसी और के दर्द को कैसे नहीं महसूस कर पाई। कहने को तो यह सिर्फ एक फिल्म है, लेकिन अगर इसे अपने जीवन में उतार लें तो हम समाज में अपना अहम योगदान भी दे सकते हैं।"
फिल्म में भूमि ने बिहार की एक स्थानीय पत्रकार वैशाली सिंह की भूमिका निभाई है, जो एक बालिका आश्रय गृह में यौन शोषण के मामलों को उजागर करने की कोशिश करती हैं।
अभिनेत्री अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत करने में मदद के लिए निर्देशक पुलकित को श्रेय देती हैं। भूमि पेडनेकर की फिल्म की बात करें, तो भक्षक एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में भूमि के अलावा इसमें संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
86
|
'ए वतन मेरे वतन' का ट्रेलर जारी, 'करो या मरो' की ललकार लगात 
सारा अली खान की आगामी फिल्म ए वतन मेरे वतन का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें आजाद .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
135
|
एक्टर के बाद प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी, पिता वासु भगनानी क 
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन म .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
362
|
19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन, दंगल में निभाया थ 
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वा .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
131
|
पुष्पा: द रूल के बाद मेकर्स लेकर आएंगे फिल्म का तीसरा भाग!  
अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर चर्चा में .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
122
|
दूसरे हफ्ते में आते ही डगमगाई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, 
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
124
|
नहीं रहीं अभिनेत्री-निर्माता कविता चौधरी, दिल का दौरा पड़ने 
अभिनेत्री और निर्माता कविता चौधरी का निधन हो गया है। उन्होंने अमृतसर में आखिरी .....
|
N
|
16.02.2024
Neelesh Sharma
Readers
131
|
बड़े का स्वैग, छोटे का स्टाइल, इस दिन जारी होगा बड़े मियां  
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
118
|
शक्तिमान बन रणवीर सिंह मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें कब 
यशराज बैनर के तले अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज बॉलीवुड .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
127
|
पोचर का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, हाथी की  
एमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रिची मेहता इन दिनों अपनी आगामी सीरीज पोचर को .....
|
|