R
|
|
शक्तिमान बन रणवीर सिंह मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें कब शुरू होगी इस फिल्म की शूटिंग
|
|
यशराज बैनर के तले अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के हिट सितारों में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आने वाले दिनों में वे रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सुपरहीरो बनने की भी तैयारी कर रहे हैं। वे नब्बे के दशक के एक मशहूर किरदार को अपनी आगामी फिल्म में निभाते दिखेंगे।
अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में अभिनेता 90 के दशक के लोकप्रिय टेलीविजन शो शक्तिमान पर बन रही फिल्म में नजर आएंगे। रणवीर से पहले अभिनेता मुकेश खन्ना ने सीरियल शक्तिमान में लीड रोल प्ले किया था। रणवीर सिंह अपने फिल्मी करियर में पहली बार किसी सुपरहीरो की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म शक्तिमान के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघम अगेन की शूटिंग समाप्त करने के बाद वे फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 की शूटिंग पूरी करेंगे। उसके बाद साल 2025 में वे फिल्म शक्तिमान की शूटिंग की शुरुआत करेंगे।
साल 2024 में रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं उनकी अगली फिल्म डॉन 3 का भी फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। वहीं, सूत्रों की मानें तो फिल्म शक्तिमान की स्क्रिप्ट तैयार कर ली गई है। रणवीर की इस महत्वकांक्षी फिल्म का निर्देशन बेसिल जोसेफ करने वाले हैं। साजिद नाडियाडवाला सोनी पिक्चर्स इंडिया के साथ मिलकर फिल्म शक्तिमान का निर्माण करेंगे।
|
|
Related articles
|
A
|
16.04.2025
Aditi Pandey
Readers
14
|
अक्षय कुमार ने दर्शकों से की खास अपील, "Kesari 2 देखने जाएं 
अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म केसरी 2 के लिए दर्शकों से एक खास अपील की है। उन .....
|
S
|
25.08.2024
Suman Ghosh
Readers
400
|
Chrisean Rock-The American rapper who is conquering the wor 
Meta-Description: Chrisean Rock, the well-known American rapper, has her backgr .....
|
K
|
28.07.2024
Kajal sah
Readers
440
|
मानिक बच्छावत की कविताएं  
बहुत से चेहरों ने मिलकर
पैदा कर ली
भीड़!
भीड़ में हैं लोग
गंदे पीले दुबले .....
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
211
|
'ए वतन मेरे वतन' का ट्रेलर जारी, 'करो या मरो' की ललकार लगात 
सारा अली खान की आगामी फिल्म ए वतन मेरे वतन का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें आजाद .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
279
|
एक्टर के बाद प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी, पिता वासु भगनानी क 
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन म .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
479
|
19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन, दंगल में निभाया थ 
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वा .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
271
|
पुष्पा: द रूल के बाद मेकर्स लेकर आएंगे फिल्म का तीसरा भाग!  
अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर चर्चा में .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
252
|
दूसरे हफ्ते में आते ही डगमगाई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, 
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
262
|
नहीं रहीं अभिनेत्री-निर्माता कविता चौधरी, दिल का दौरा पड़ने 
अभिनेत्री और निर्माता कविता चौधरी का निधन हो गया है। उन्होंने अमृतसर में आखिरी .....
|
|
|
|
|
WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!
Please tick to get otp in your mail id...!
|
|
|
|