The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
29/02/2024 Kajal sah Awareness Views 402 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
कविता : कभी हारती नहीं..
नारी कभी हारती नहीं
वह निरंतर आगे बढ़ती है
हर चुनौतियों का सामना
वह निडरता से करती है
अपने विश्वास, ज्ञान एवं शक्ति से
हर ऊंचाइयों को छुटी है।

हर दर्द को छुपाकर
वह मुस्कुराना जानती है
हर संघर्षो का सामना
वह हर्ष से करना जानती है
नारी कभी हारती नहीं
क्युकी वह पराजय पर विजय करना जानती है।

नारी वह प्रज्वलित दीप है
नारी वह अपराजेय शक्ति है
नारी वह सशक्त आधार है
नारी वह पहचान है
जिससे हमारा देश बना महान है
नारी कभी हारती नहीं
क्युकी वह निरंतर आगे बढ़ना जानती है।

अपने मेहनत की शक्ति से
आधुनिकता की ओर  बढ़ती है
रूढ़िवादी, गलत व्यवहार को
वह मिटाना जानती है
इसलिए नारी महाशक्ति का रूप कहलाती है।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved