The Latest | India | [email protected]

55 subscriber(s)


K
06/03/2024 Kajal sah Awareness Views 315 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
इंटरनेशनल वीमेन डे
8 मार्च को प्रतिवर्ष इंटरनेशनल वीमेन डे मनाया जाता है। हालांकि महिला दिवस 1 दिन नहीं है। पुरे 365 डेज मनाना जाना चाहिए, क्युकी एक नारी अनेक रूपों में अपनी जिम्मेदारी का  निर्वाह करती है। एक नारी में इतनी शक्ति है.. कि वह नौ माह दर्द सहकर किसी अन्य को विश्व में लाती है। नारी अपने हर रूप में सशक्त,  सर्वशक्तिशाली और सर्वश्रेष्ठ है। आगामी महिला दिवस (8 मार्च 2024) को कैसे आप बेस्ट तरिके से सेलिब्रेट कर सकते है? कैसे आप इस बार के महिला दिवस को यादगार बना सकते है?
उन सभी की टिप्स आज मैं आपको बताऊंगी।
1. इवेंट :प्राचीन समय में महिलाओं की स्थिति अत्यंत सोचनीय थी। लेकिन धीरे - धीरे जागरूकता, महान लोगों के योगदान इत्यादि के माध्यम से महिलाओं की स्थिति में सुधार काफी हद तक हुआ है। लेकिन यह सुधार पूर्ण रूप से नहीं हुआ है। महिला दिवस को बेस्ट मेमोरेबल मोमेंट बन सकता है। जब आप महिलाओं के आगे बढ़ने के लिए विभिन्न जागरूकता सेमिनार, वर्कशॉप, विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन करते है।यह एक अच्छी पहल और प्रयास हो सकता है। जैसे कि आपको स्वयं का अनुभव बताना चाहती हूं, मैं लगभग 2 सालों से ऑनलाइन के माध्यम से विभिन्न महिला दिवस प्रतियोगिता में जड़ रही हूं। साथ ही साथ मेरे शहर विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से इंटेरनेशनल वीमेन डे पर जागरूकता अभियान चलता है। हम इन जागरूकता के अभियान को केवल 8 मार्च तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि हम  हर महीने में अपने इच्छा के अनुसार 1-2 बार जरूर आयोजन करे।

2. करियर :बदलते समय के साथ बहुत कुछ बदल रहा है। डिग्री के साथ स्किल्स भी अत्यधिक रूप से इम्पोर्टेन्ट है। महिला दिवस के दिन विभिन्न स्कुल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में जाकर करियर डेवलपमेंट से संबंधित वर्कशॉप का आयोजन जरूर करना चाहिए। महिलाओं के स्किल्स, नॉलेज, करियर टिप्स इत्यादि से रिलेटेड महत्वपूर्ण जानकारियां देना चाहिए।करियर संबंधित प्रोग्राम महिलाओं के लिए अत्यंत बेनिफिट हो सकता है।क्युकी स्किल्स, नॉलेज के माध्यम से उनमे आत्मविश्वास, आत्मशक्ति बढ़ेगा, जिससे महिलाएं भी सशक्त रूप से अपना देश के विकास में योगदान दे पाएंगी।

पैशन :एक दिन पैशन को जाने.. चैलेंज़। हर महिलाओं में विभिन्न गुण होते है। लेकिन जब औरत माँ, पत्नी और विभिन्न रिश्ते के किरेदार स्वयं को और अपने टैलेंट को भूल जाती है। चलिए इस महिला दिवस हम कुछ नया करते है.. महिलाओं के लिए विभिन्न टैलेंट, पैशन से संबंधित डिस्कशन का आयोजन करते है। यह प्रोग्राम महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। क्युकी मन में छुपे दुख - दर्द को अब जाहिर करने का मौका.. फिर प्रयास अपने टैलेंट, अपने प्रतिभा की ओर बढ़ने का और अपने पैशन को पहचान कर सभी के सामने अपने टैलेंट को प्रस्तुत करने का उन्हें अवसर मिलेगा।सदियों से नारियों ने किसी अन्य के चलते अपने सपने, पैशन को छोड़ दिया है। लेकिन अब नहीं.. इस वर्ष वीमेन डे पर हर घर की माँ, दादी, चाची, बहन इत्यादि सभी को एकत्रित करके उनके पैशन के बारे में जानकर एक सेमिनार करना अत्यंत जरुरी है।

फ़िल्म :इस वर्ष वीमेन डे कुछ अलग करते है ना?हमारे सिनेमा जगत में महिलाओं के सक्सेस, चुनौती से संबंधित विभिन्न फिल्म्स बनाये गए है। आप अपने इलाके में फ़िल्म स्क्रीनिंग का आयोजन कर सकते है। महिलाओं के संघर्ष, अचीवमेंट से हर महिला प्रेरित होगी। हर महिला में एक नई उम्मीद की नई रौशनी, जीत की ललक और आगे बढ़ने का हौसला बढ़ेगा। क्युकी सिनेमा समाज का दर्पण है। जिसका प्रभाव हर किसी के जीवन पर पड़ता है।

क्लब :इस महिला दिवस कुछ नया करते है ना? किताबें हमारे जीवन का मुख्यधारा है। जिसकी अनमोल बातें हमें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करती है। आप अपने इलाके में कॉउन्सिलर से सलाह लेकर महिलाओं के लिए बुक क्लब के स्थापना के लिए विनती कर सकते है। साथ ही साथ इस महिला दिवस अपने बहन, माँ, दीदी इत्यादि को आप महिलाओं से संबंधित विभिन्न किताबें गिफ्ट कर सकते है। ऐसे पुस्तकों का चयन करे.. जिसमें महिलाओं के सक्सेस स्टोरी, स्ट्रगल, महिलाओं में जीत की ललक इत्यादि।

कल्चरल :मैं वेस्ट बंगाल में रहती हूं। वेस्ट बंगाल में विभिन्न जातियों और धर्म के लोग रहते है। हर साल मेरे इलाके में महिला दिवस के दिन कल्चरल प्रोग्राम होता है। जहाँ विभिन्न संस्कृत, सभ्यताओं का सुंदर मिलन होता है । जहां विभिन्न गर्ल्स वीमेन के सक्सेस, स्टर्गल, अचीवमेंट से संबंधित विभिन्न टैलेंट को दिखाया जाता है। जिससे समाज में जागरूकता का संचार होता है।

फाइनेंस : आज हर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वयं पर निर्भर रहना चाहिए। यह फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने रूपये कमाते हो? लेकिन आप इतना जरूर कमाओं की अपनी इच्छा, अपने सपने को, अपने परिवार की जरूरत पूरा कर पाओ। साथ ही साथ महिलाओं के उन्नति के लिए इस महिला दिवस फाइनेंसियल वर्कशॉप का आयोजन जरूर करना चाहिए। जिससे महिलाओं को इन्वेस्टमेंट, सेविंग इत्यादि से संबंधित विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त हो सकती है.. वे अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए इन मुख्य फाइनेंसियल सलाह को अपने जीवन में उतार सकती है।

यह कुछ टिप्स है, जिससे आप महिला दिवस में उपयोग कर सकते है। इस वर्ष के महिला दिवस को यादगार, मजेदार और जागरूकतापूर्ण बनाने के लिए। एक महिला में अपार शक्ति है.. लेकिन महिला अपनी शक्ति पहचाने में कई बार हार मानने लगती है। हर महिला को अपने शक्ति को कमजोर नहीं आंकना चाहिए .. अपने ऊपर विश्वास करे  जीत जरूर आपकी होगी। हमेशा याद रखे कुछ लोगों का काम है कहना.. और आपका काम है आगे बढ़ना।

धन्यवाद
काजल साह
                             

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved