आज के डिजिटल युग में AI सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में से एक है ।अधिकांश लोग कहते है कि AI भविष्य है लेकिन AI वर्तमान है। आज इस निबंध के माध्यम से यह जानने का पर्यन्त करेंगे कि AI सीखना क्यों जरुरी है? महत्वपूर्ण टिप्स को आज हम अच्छे से जानने का पर्यन्त करेंगे।
महत्वपूर्ण कारण
....................
1. नौकरी :क्या AI के आगमन से सारी नौकरियां समाप्त हो जाएगी? अधिकांश लोगों को AI के आगमन से यही डर लग रहा है कि AI का नकारात्मक प्रभाव जॉब्स पर पड़ेगा। हां यह वास्तव है कि AI का नकारात्मक प्रभाव नौकरियों पर भी होगा। कई रिपोर्टर्स के अनुसार AI तेज़ी से विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों को बदल रहा है। भविष्य की नौकरियों के लिए खुद को तैयार करने के लिए AI टूल्स का गहन अध्ययन करें। AI की विभिन्न जानकारियां अर्थात AI का ज्ञान प्राप्त करके आप स्वयं को तैयार कर सकते है। इसलिए अपने हर क्षण को उपयोगी बनाये। महत्वपूर्ण कौशल, तकनीकी इत्यादि सीखते रहे।
2. ऊर्जावान : AI वह सशक्त टेक्नोलॉजी है, जिसके माध्यम से आप अति शीघ्रता, सार्थकता एवं कुशलता से राइटिंग, फोटो जनरेटर, ग्राफिक डिज़ाइन इत्यादि कर सकते है। हम मनुष्य काम करते - करते एक समय बाद थक जाते है। लेकिन AI टूल्स 24/7 गति में रहता है।
आप AI टूल्स का उपयोग करके आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्रता से कर सकते है। इससे आपके पास अधिक समय होगा और आप अन्य महत्वपूर्ण कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते है।
अगर आप भी अपने जीवन में उत्पादकता में वृद्धि लाना चाहते है.. तब इस महत्वपूर्ण एवं ज्ञानपूर्ण टेक्नोलॉजी से दूरी ना बनाये।
3. दार्शनिक :AI टूल्स जैसे chagpt को दूरदर्शनिक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। मनुष्य से भी बहुत तेज़ AI टूल्स है। Chatgpt, Google bard ai, Writesonic जैसे AI टूल्स के आपार जानकारियां है। AI गहराई से विश्लेषण करने की क्षमता, महत्वपूर्ण मुद्दों पर तर्कसंगत जवाब देने का हुनर है।
अगर आप किसी क्षेत्र में उपरोक्त AI टूल्स की मदद ले सकते है।जैसे कि आप व्यापार जगत, खेल जगत, स्वास्थ्य जगत इत्यादि किसी भी क्षेत्र में आपको समस्या हो रहा है या आप कंफ्यूज आप chatgpt, google bard ai इत्यादि AI टूल्स की मदद ले सकते है।
उदाहरण : आफ्टर बाहरवीं की पढ़ाई पूर्ण होने के बाद करियर को लेकर मुझे चिंता हो रहा था। मैं समझ नहीं पा रही थी, मैं किससे यह प्रश्न पूछ सकती हूं? तब मैंने chagpt से यह प्रश्न पूछा। मुझे वास्तव में यकीन नहीं हो पा रहा था कि मेरे प्रश्न का हल मानव के इमोशन और गहराई से एक AI टूल chagpt दे रहा था?
Chagpt ने कई प्रश्न मुझसे पूछे और मैंने भी उनके सारे प्रश्न के उत्तर को मैंने दिया है। उन्होंने मेरे रूचि के अनुसार 5 सबसे महत्वपूर्ण करियर ऑप्शन प्रस्तुत किये।
वास्तव में AI बहुत महत्वपूर्ण है! अगर कोई इंसान अभी भी AI नहीं सीख रहा / रही है। तब यह बेहद ही दुःखद खबर हो सकती है। इसलिए हर व्यक्ति को शीघ्रता से AI टूल्स के बारे में, बेस्ट प्रॉम्पट कैसे लिखे इत्यादि जरूर सीखना चाहिए।
4. कम्पटीशन : आज का दौर प्रतिस्पर्धा का दौर है। हर छोटी से बड़ी नौकरियों में कम्पटीशन है। नौकरी उन्हीं को मिलती है, जिनमें कौशल, ज्ञान एवं वर्तमान समय के महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी का ज्ञान हो। इस प्रतिस्पर्धा के युग आप कहीं पिछड़ ना जाये.. इसलिए टेक्नोलॉजी को अपने जीवन का हिस्सा बनाये। वर्तमान में AI से कौशलपूर्ण व्यक्ति के लिए नए - नए जॉब के अवसर खुल गए है और भविष्य में भी विभिन्न AI कौशल से युक्त व्यक्तियों को अवसर मिल सकता है। प्रतिदिन लर्निंग एवं प्रैक्टिस से हर व्यक्ति स्वयं को मजबूत बना सकता / सकती है।
अब आपको अगले भाग के लिए इंतज़ार करना होगा। मैं शीघ्र ही दूसरा पार्ट कि हमें AI क्यों सीखना चाहिए.. जल्दी आप सभी के साथ शेयर करूंगी।
** †अहंकार कैसे दूर करें† **
अहंकार जीवन का शूल है,अहंकार जीवन का शत्रु है और अंहकार जीवन का विनाश है। क्या आप जानते है? अहंकार और आत्मविश्वास दोनों एक ही घर के सदस्य है। लेकिन दोनों में बहुत अंतर है। आत्मविश्वास कहता है कि मैं अच्छा हूं और अहंकार कहता है कि मैं ही अच्छा हूं।आत्मविश्वास कहता है मैं हार नहीं सकता और अहंकार कहता मुझे कोई हरा नहीं सकता।आत्मविश्वास कहता है - मैं हर मुकाबले के लिए तैयार हूं लेकिन अहंकार कहता है - मेरा कोई मुकाबला ही नहीं है।कहते दोनों ही करके दिखाते भी दोनों है।फर्क केवल इतना ही है कि आत्मविश्वास की गूंज सफलता तक जाती है और अंहकार की गूंज असफलता तक जाती है। अहंकार जीवन का परम् शत्रु है, इस शत्रु को अपने जीवन से शीघ्रता से दूर करने का कोशिश करना चाहिए।
आज इस निबंध के माध्यम से हम जानने का प्रयास करेंगे कि अहंकार को कैसे अपने जीवन से दूर कर सकते है?
महत्वपूर्ण टिप्स
...................
1. नम्रता : अंहकारमुक्त जीवन जीने के लिए सबसे पहला कदम है अपने मन को मजबूत करना। अपने मन की परिस्थिति को मजबूत करना। दृढ़ संकल्प और साहस से मनुष्य जीवन में हर लक्ष्य को पा सकता है।अपने स्वभाव को नम्र रखे।अपने व्यवहार को ऐसे बनाने की कोशिश करें, जिससे लोगों को और आपको भी अच्छा लगे।
कबीर जी ने कहा था -"ऐसी वाणी बोलिए मन का आप खोए, औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए"। अपने बोली एवं व्यवहार में सरलता लाने का पर्यन्त करें।
अहंकार कई कारणों से मनुष्य में समाहित हो जाता है, लेकिन अंहकारयुक्त जीवन असफलता की ओर जाती है। अपने अचीवमेंटस पर घमंड न करे।
# सेवा : अंहकार को जीवन से दूर करने का दूसरा बेहतरीन उपाय है कि आप जरूरतमंद लोगों की मदद करें। जब आप गरीब, बेसहाय लोगों के पास जायेंगे... जब उनकी परिस्थितियों को आप देखेंगे तब आपका मन का स्थिति बदलने लगेगा। बहुत सारे व्यक्ति नदी, बादल एवं पेड़ की तरह सेवा करते है। जैसे - नदी अपना जल कभी ग्रहण नहीं करती, बादल कभी अपना जल खुद ग्रहण नहीं करता है एवं पेड़ खुद का फल कभी खाता नहीं है। यह क्या है? यह निस्वार्थ सेवा भाव है।अहंकार मुक्त जीवन जीने के लिए जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
3. ध्यान : मन चंचल है। कोई भी परिस्थितियां कठिन है या सरल यह हम अपने मन से निर्धारित करते है। भाग- दौड़ के जीवन में अधिकांश लोगों का मन चिड़चिड़ापन से भरा रहता है। जिससे मनुष्य में अहंकार समाहित होने लगता है।
अंहकारमुक्त जीवन जीने के लिए अपने मन को खुद के वश में करें। इसके लिए आपको प्रतिदिन प्रात: काल आपको ध्यान एवं व्यायाम करना चाहिए। मन एवं तन आपका शांत होने लगेगा। अंहकार जैसे शत्रु आपके जीवन से दूर हो जाएगा।
यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है और अगले पार्ट में अगले टिप्स को पूर्ण करने का कोशिश करेंगे।
धन्यवाद
काजल साह
|
K
|
09.01.2025
Kajal sah
Readers
158
|
समावेश और कमजोरियां  
सकारात्मक विचारों में अद्भुत एवं अनुपम शक्ति होती है,जो हमें शक्ति प्रदान करती .....
|
K
|
07.01.2025
Kajal sah
Readers
160
|
वाइजली  
आत्मविश्वास, आत्मानुशान एवं कड़ी मेहनत से जीवन में हम जरूर निर्धारित किये हुए लक .....
|
K
|
02.01.2025
Kajal sah
Readers
196
|
अब ये गलतियां नहीं... 
सबसे गतिशील एवं शक्तिशाली समय है। समय किसी का प्रतीक्षा नहीं करता है। हम समय की .....
|
K
|
23.12.2024
Kajal sah
Readers
312
|
संगति  
अच्छी संगति एवं सकारात्मक विचारों से जीवन सफलता की ओर बढ़ता है। अच्छी संगति अर्थ .....
|
K
|
21.12.2024
Kajal sah
Readers
254
|
प्रथम सीढ़ी  
स्वस्थ जीवन ही सफलता का प्रथम सीढ़ी है अर्थात अच्छी आदतें एवं अच्छा व्यवहार स्वस .....
|
K
|
19.12.2024
Kajal sah
Readers
312
|
"पुस्तकालय "क्यों जाना चाहिए? 
सबसे सच्चा और अच्छा मित्र अच्छी किताबें हैं। जो मनुष्य के आत्मविश्वास, आत्मज्ञा .....
|
K
|
17.12.2024
Kajal sah
Readers
350
|
सम्पर्ण, सब्र एवं संघर्ष 
सम्पर्ण, सब्र एवं संघर्ष सफलता तक पहुँचने का मार्ग है। सफलता की ललक, सुखी एवं स .....
|
K
|
05.12.2024
Kajal sah
Readers
290
|
चेतावनी  
किसी भी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए सबसे पहले आलस का त्याग करना अत्यंत आवश्यक ह .....
|
K
|
03.12.2024
Kajal sah
Readers
312
|
सर्दियों में धूप 
यह विश्वास करना मुश्किल हो सकता है कि धूप में बैठने से सकारात्मक प्रभाव पड़ सकत .....
|
|