The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
30/08/2024 Kajal sah Development Views 90 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
औसत से श्रेष्ठ

पहले आदत हम बनाते है और फिर आदतें हमें बनाती है। सकारात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण आदतों जीवन सार्थक एवं सफल बन सकता है लेकिन व्यर्थ आदतों से जीवन विफल बन सकता है। जीवन को सार्थक एवं उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए हमें औसत व्यक्तियों से ऊपर उठना होगा अर्थात जो स्वयं को श्रेष्ठ बनाने की दिशा की ओर हमें सदैव कार्य करना होगा। आज इस निबंध के माध्यम से हम यह जानने का अभ्यास करेंगे कि हम औसतम से कैसे ऊपर उठ सकते है? कैसे हम श्रेष्ठ बन सकते है? इत्यादि महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर आज चर्चा होंगी। औसत से ऊपर उठना केवल एक लक्ष्य नहीं है, बल्कि एक निरंतर प्रकिया है। ज्ञान प्राप्ति, कौशल विकास, अपनी क्षमताओं में विकास इत्यादि सम्मलित है। औसत स्वागत ऊपर उठने के महत्वपूर्ण टिप्स : 1. निरंतर सीखते रहें : एवरेज से श्रेष्ठ बनाने की प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण पहलु है ज्ञान में वृद्धि अर्थात अपने हुनूर से लेकर कौशल को विकसित करना।अधिकांश व्यक्ति इसलिए औसतम श्रेणी में रह जाते है, क्युकी वे निरंतर सीखते नहीं रहते है, जिससे उनका विकास रुक जाता है। लेकिन सफल व्यक्ति सदैव सीखते रहते है। असाधारण व्यक्ति किताब पढ़ने से लेकर ऑनलइन विभिन्न प्रकार के कोर्स करते है। जिससे उनका ज्ञान और स्किल में बढ़ोत्तरी होती है। जिस प्रकार जीने के लिए भोजन और जल अनिवार्य है। ठीक उसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन सीखना अनिवार्य है। एवरेज से ऊपर उठने के लिए नई चीज़ें सीखने के लिए प्रतिबद्ध रहें। अच्छी - अच्छी किताबों से लेकर अपने कौशल को विकसित करें। 2. विशेषज्ञ : एवरेज से ऊपर उठने के लिए स्वयं का विश्लेषण करें अर्थात आत्मविश्लेषण करें।आत्म निरीक्षण के बाद अपनी पसंदीदा क्षेत्र में आगे बढ़ने का योजना बनाये। अर्थात किसी विशेष क्षेत्र में गहराई से ज्ञान प्राप्त करें।ALL ROUNDER नहीं स्पेशलिस्ट किसी विशेष क्षेत्र में बनने का अभ्यास करें। यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आप एवरेज से आगे बढ़ सकते है। 3. निर्धारित :एवरेज और सफल लोगों में अत्यधिक विषमता यह देखने को मिलती है..कि जो भी सफल हुए है या जो सफल बनने की दिशा में कार्य कर रहे है, उनके जीवन में सार्थक एवं स्पष्ट लक्ष्य रहता है लेकिन एवरेज व्यक्ति के जीवन में स्पष्ट एवं सार्थक लक्ष्य का आभाव रहता है।एवरेज से श्रेष्ठ बनने के लिए स्पष्ट एवं मापनीय लक्ष्य निर्धारित करें। यह प्रेरित रखेगा और अपनी प्रगति को ट्रैक करने में मदद करेगा। 4. अनुशासन : अनुशासन वह प्रक्रिया है, जिससे आप अपने जीवन को सुनियोजित अर्थात श्रेष्ठ एवं सफल बना सकते है। जीवन को सुगम, सरस एवं सफल बनाने के लिए आत्म -अनुशासन अनिवार्य है। एवरेज से श्रेष्ठ बनाने की दिशा में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। लक्ष्य निर्धारित को प्राप्त करने के लिए अनुशासन अनिवार्य है। अनुशासन के आभाव में कभी भी औसत से ऊपर उठा नहीं जा सकता है। 5. समय :समय सबसे बलवान है। क्षण - क्षण का सदुपयोग हमें सफलता की ओर ले जाती है। अधिकांश व्यक्ति अपने समय का कद्र नहीं करते है। व्यर्थ की बातों से लेकर व्यर्थ कार्यों में व्यय कर देते है। जिससे वे अपने जीवन में सार्थक कुछ नहीं कर पाते है। जिस प्रकार धन को ख़र्च करने से पहले हम सोचते और विचार करते है, ठीक उसी प्रकार समय धन से भी अधिक मूल्यवान है। एवरेज से ऊपर उठने के लिए समय का कुशलता से उपयोग सबसे अनिवार्य है। क्युकी समय का क्षण - क्षण उपयोग हमें एवरेज से श्रेष्ठ बना सकता है, अगर समय का सदुपयोग करें तब। 6. स्वास्थ्य :मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत रहे, इसी दिशा में हमें सदैव कार्य करना चाहिए। साधारणत : देखा यह जाता है कि अधिकांश व्यक्ति जंक फ़ूड, उन्हेंल्थी भोजन का सेवन करते है, जिसका व्यापक प्रभाव उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। जीवन में सफल हम तब ही बन सकते है, जब हम मानसिक रूप से स्वस्थ एवं शारीरिक रूप से तंदरुस्त होंगे। इसलिए जरुरी है कि हमें स्वस्थ भोजन करना चाहिए, नियमित व्यायाम करें, उचित नींद लें। हमें यह याद रखना चाहिए कि एक स्वस्थ शरीर एक स्वस्थ मन का आधार होता है। 7. नेटवर्क : एवरेज लोगों का संबंध एवरेज लोगों के साथ ही रहता है, जिससे ना उनका विकास होता है ही उनके मित्रों का। एवरेज से ऊपर उठने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार करें। नए - नए लोगों से मिलें, नए - नए स्थान पर नए - नए लोगों के साथ संबंध बनाये। सटीक संगत से जीवन विकास की दिशा में गतिशील होता है और गलत संगत से जीवन विनाश की ओर। इसलिए सही मित्रों का चयन करें। 8.कमजोरियां : साधारण लोगों को अपनी कमजोरी सुनना पसंद नहीं होता। जब लोग अपनी कमजोरी जान भी लेते है, तब भी उनपर कार्य नहीं करते है। जिससे वे एवरेज ही बनकर रह जाते है। लेकिन इस एवरेज से निकलने के लिए आपको अपनी कमजोरियों को गहराई से पहचानना होगा और कमजोरियों पर प्रतिदिन योजना के साथ कार्य करने की नितांत जरुरी है। कमजोरियों पर कार्य करने की प्रक्रिया एक बेहतर और श्रेष्ठ व्यक्ति बनने में मदद करेगा। 9. जोखिम और आलोचनाओं : कम्फर्ट जोन से अधिकांश लोग बाहर निकलना नहीं चाहते है। जीवन में रिस्क लेने से डरते है। यह अधिकांश एवरेज लोगों में दिखाई देता है। एवरेज से ऊपर उठने के लिए अर्थात श्रेष्ठ बनने के लिए कैलकुलेटर रिस्क ले। किसी ने बिलकुल सही कहा है - अफ़सोस से अच्छा है रिस्क ले लिया जाए। यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है, जिससे आप एवरेज से ऊपर उठ सकते है। उपरोक्त टिप्स के अलावा जैसे - अपनी आलोचनाओं से सीखें, सकारात्मक लोगों के साथ रहें, अपने जुनून का पालन करें, अपने आप पर विश्वास रखें, असफलता से सीखें और सबसे महत्वपूर्ण धैर्य रखें। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved