जीवन एक यात्रा है। इस यात्रा में नए - नए अनुभव से नई - नई बातें सीखने का सुअवसर मिलता है। कॉलेज लाइफ भी इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण एवं रोमांचक हिस्सा है। कॉलेज जीवन सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत विकास, समाजिक कौशल और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने का सुसमय है।
अनेक ऐसे विद्यार्थी है, जो इस समय को व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद कर देते हैं। जिसका व्यापक नकारात्मक प्रभाव उनके भविष्य पर पड़ता है। अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं या आप कॉलेज में जाने वाले हैं? तब कुछ बहुत महत्वपूर्ण कार्यों को कॉलेज लाइफ में जरूर करें। और अपने इस कॉलेज की यात्रा को यादगार बनाएं।
1. अध्ययन :विद्यालय शिक्षा पूर्ण होने के बाद ऐसे अनेक विद्यार्थी है, जो कॉलेज की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते हैं। ज्ञान का संबंध स्कूल या कॉलेज से नहीं है। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी इत्यादि हर शिक्षण संस्थान में ज्ञान प्रदान किया जाता है। कॉलेज लाइफ को केवल मनोरंजन में व्यय ना करें, बल्कि मनोमंजन भी अत्यंय जरुरी है। नियमित रूप से पढ़ाई का समय करें और सटीक लक्ष्य निर्धारित करके उसे पूर्ण करने के लिए एकाग्र रहें।
ऐसे मित्रों का चयन करें, जिससे आप और आपके मित्र का सम्पूर्ण रूप से विकास हो। संगत का असर हमारे जीवन पर बहुत पड़ता है। कॉलेज लाइफ में ऐसे नकारात्मक संगत से दूर रहें। समूह में मिलकर पढ़ाई करें और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार करें।
स्टडी का एक बेहद प्रमुख हिस्सा है सेल्फ स्टडी। सेल्फ स्टडी करें और खुद से नोट्स बनाएं। नोट्स को अच्छे से अभ्यास करें। कॉलेज के प्रोफेसर के साथ मजबूत संबंध बनाये। यह मजबूत सम्पर्क वर्तमान और भावी समय के लिए लाभदायक होगा।
2. सीखना : सीखना जीवन पर्यन्त प्रक्रिया है। नियमित सीखने से हम मानसिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बनते हैं। कॉलेज के पढ़ाई के बाद नए - नए विषय का अध्ययन करें। अपने आप का गहन विश्लेषण करें। खाली समय में नए - नए कौशल सीखें। ज्ञान के साथ - साथ महत्वपूर्ण स्किल्स का भी अत्यंत जरुरी है। जिससे आप एक श्रेष्ठ बन पाएंगे।
इंटरनेट एक बहुत बड़ी शक्ति है। इस इंटरनेट का उपयोग स्वयं को श्रेष्ठ बनाने में करें। इंटरनेट पर निःशुल्क में कोर्सेज मिल जाता है।
3. नए : कॉलेज लाइफ में नए - नए अनुभव जरूर ले। कॉलेज एवं अन्य कॉलेज में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होता है। अपने रूचि के अनुसार या अन्य किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का प्रयास जरूर करें। विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने से नए - नए अनुभव के साथ ज्ञान, कौशल, संचार इत्यादि में उन्नति होगा।
लोगों से जुड़कर रहना अत्यंत आवश्यक है। आपका नेटवर्क जितना मजबूत होगा,आपका विकास अत्यंत जल्दी होगा। नए - नए स्थान, नए - नए प्रतियोगिता में जाएँ। और लोगों से एक मजबूत नेटवर्किंग बनाने का प्रयास करें। विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों से मिलने से आत्मविश्वास, आत्मज्ञान एवं अनुभव में विकास होता है। कहा भी गया है - नेटवर्क ही नेटवर्थ होता है। इसलिए सप्ताह में जरूर एक - दो दिन यात्रा करने जाएँ।
4. शामिल : कॉलेज जीवन केवल मनोरंजन के लिए नहीं है, अपितु मनोमंजन के लिए भी है। आपका पूरा ध्यान पूरा लक्ष्य स्वयं को शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना है।स्वयं को सशक्त बनाने के लिए आपको अपनी रूचि के अनुसार क्लब या संगठन को चुने। यह क्लब हो सकते है जैसे - डिबेट क्लब, स्पोर्ट्स क्लब इत्यादि। इन क्लब के माध्यम से आपको बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है।
संचार कौशल, नेतृत्व कौशल, भाषण कौशल, खेल कौशल इत्यादि में विकसित होगा। कॉलेज लाइफ को यादगार एवं खुद को सशक्त एवं सभ्य बनाने के लिए क्लब को जरूर चुने। भारत जैसे विशाल देश में 65% हिस्सा युवाओं का। यह युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। भारत को विश्वगुरु तब ही बन पाएंगे, जब युवा समग्र रूप से सशक्त होंगे।इसलिए युवाओं को सशक्त बनाने के सरकार एवं युवाओं को हर प्रकार से प्रयास करना चाहिए।
5. खेल एवं यात्रा : शारीरिक रूप से मजबूत बनने के लिए खेल खेलना बेहद अनिवार्य है। आज के युवा गेम खेल रहे हैं, लेकिन आज वह खेल का माध्यम ऑनलाइन हो चूका है। ऑनलाइन खेल तब बुरा जब इस हम अधिकता पार कर देते है। युवाओं का नाता फिजिकल खेल से टूटते जा रहा है और उनका झुकाव ऑनलाइन खेल की तरफ तेज़ी से हो रहा हैं।ऑनलाइन गेम अत्यधिक खेलने की वजह से उनका तन और मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। तनाव, चिंता, अवसाद में वृद्धि हो रही है। इसलिए यह अत्यंत जरुरी है कि युवाओं को ऑनलाइन गेम से दूर होकर फिजिकल खेल खेलना चाहिए। जिससे उनका मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होगा।
वीकेंड्स में पार्टी करने के बजाय नए - नए स्थानों का अंवेषण करें। जिसके माध्यम से आपको विभिन्न संस्कृतियों, सभ्यता, लोगों इत्यादि के बारे में अवसर मिलेगा। सोचने एवं समझने की कला में विकास होगा। कोशिश करें, अकेले यात्रा करने का।
6. हेल्थ : कॉलेज में प्रवेश करते ही अनेक विद्यार्थी गलत - गलत आदतें जैसे गलत खान -पान, मन को कमजोर करने वाली आदततों को अपना लेते हैं। जिससे उनका मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर होने लगता है।आप यह गलती ना करें और अपने दोस्तों को भी ना करने दें।
नियमित रूप से व्यायाम करें और मैडिटेशन करें। संतुलित एवं स्वस्थ भोजन का सेवन करें।इंटरनेट पर गलत - गलत वीडियोस ना देखें। अच्छी - अच्छी किताबों को जीवन में अपनाये। स्वस्थ युवाओं से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।
यह कुछ महत्वपूर्ण कार्य है,जो कॉलेज स्टूडेंट्स को जरूर करना चाहिए। उपरोक्त कार्य के अलावा तनाव प्रबंधन सीखें, अपने करियर पर ध्यान दे, अपने शौक को आगे बढ़ाएं, नयी - नयी तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल करें, अपनी कमजोरियों पर कार्य करें। यह सभी कार्य करने के लिए स्वयं पर विश्वास एवं अनुशासन के साथ करें। हार कभी ना माने और नियमित अभ्यास करें।
धन्यवाद
काजल साह
|
K
|
14.01.2025
Kajal sah
Readers
9
|
उन्नति  
किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति तब ही सम्भव है, जब उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी म .....
|
K
|
05.01.2025
Kajal sah
Readers
282
|
लेखन की कला  
जब हम अपने विचारों को काव्य, निबंध, कहानी इत्यादि के लिखकर प्रस्तुत करते हैं , .....
|
K
|
31.12.2024
Kajal sah
Readers
140
|
शत्रु को मित्र  
संयमित मन सच्चा मित्र की तरह है और असंयमित मन शत्रु की भांति है। संयमित मन ही स .....
|
K
|
30.12.2024
Kajal sah
Readers
139
|
विद्या  
शिक्षा हमारे जीवन का सबसे अनिवार्य हिस्सा है। बिना शिक्षा के जीवन व्यर्थ है। शि .....
|
K
|
30.07.2024
Kajal sah
Readers
459
|
100 साल तक जीना चाहते हो तो.... 
बिना मित्र के जीवन शून्य है। जीवन में सार्थक एवं कुशल मित्र का होना जरुरी है। ल .....
|
K
|
14.08.2024
Kajal sah
Readers
381
|
महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण टिप्स  
खेल जगत से सिनेमा जगत, शिक्षा जगत से राजनीतिक जगत इत्यादि हर क्षेत्र में महिलाए .....
|
K
|
14.12.2024
Kajal sah
Readers
245
|
" हमारा जीवन, हमारा भविष्य " 
समय किसी के लिए भी प्रतीक्षा नहीं करता है। समय सबसे गतिशील एवं बलवान है। सार्थक .....
|
K
|
13.12.2024
Kajal sah
Readers
254
|
लेखन के लिए  
अपने विचारों को निबंध, कविता, कहानी आदि के रूप में प्रस्तुत करना एक महत्वपूर्ण .....
|
K
|
28.11.2024
Kajal sah
Readers
424
|
पैशन: एक सफल जीवन  
जीवन को सार्थकपूर्ण,हर्षपूर्ण एवं सफलतापूर्ण जीने के लिए अपनी पसंदीदा अर्थात पै .....
|
|