The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
04/09/2024 Kajal sah Awareness Views 153 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
करें और क्या नहीं करें

जीवन के महत्वपूर्ण हिस्सों में कॉलेज जीवन भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कॉलेज जीवन एक ऐसा अनुपम और उम्दा दौर है,जिसमे स्वतंत्रा, जिम्मेदारी और नए अनुभवों से भरे होते है।कॉलेज लाइफ में आप स्वयं को शारीरिक, मानसिक, अध्यात्मिक अर्थात सम्पूर्ण रूप से स्वयं को सशक्त बना सकते है। लेकिन आप स्वयं को सशक्त तब ही बना पायेंगे, जब आप अपने समय का सदुपयोग अच्छे से अच्छे कार्यों में उपयोग करेंगे। आज इस निबंध के माध्यम से हम यह जानेंगे कि कॉलेज लाइफ में क्या - क्या करना जरुरी है और क्या - क्या हमें नहीं करना चाहिए? कॉलेज में जरूर करने वाले काम : 1. अध्ययन : सीखना एक जीवन पर्यन्त प्रकिया है।निरंतर एवं नियमित रुप से सीखने से ज्ञान में विकास होता है।आत्मविश्वास, आत्मज्ञान एवं आत्मनिरीक्षण के गुणों में वृद्धि होती है। लेकिन ज्यादातर बच्चे यह सोचते है कि कॉलेज में पढ़ना नहीं पड़ता है। इसलिए वे कॉलेज के पढ़ाई को गंभीरता से ग्रहण नहीं करते। यह एक सबसे बड़ी गलत धारणा है।कॉलेज का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करना है। अगर आप कॉलेज स्टूडेंट है, तब आपको कॉलेज के पढ़ाई को भी प्राथमिकता जरूर से जरूर देना चाहिए। नियमित रूप से क्लास अटेंड करें, स्वयं से पढ़कर नोट्स बनाये,रिवीज़न करें, लिखने का नियमित अभ्यास करें इत्यादि। 2. न्यू लर्निंग :कॉलेज ऐसे होना चाहिए, जो विद्यार्थियों को सम्पूर्ण रूप से तैयार करें। ज्ञान से लेकर कला तक,साहित्य से लेकर सिनेमा तक इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों को मजबूत बना पाएं। विभिन्न सारे कॉलेज में पढ़ाई के साथ विभिन्न प्रकार के एक्टिविटीज ( नृत्य, खेल, भाषण नाटक इत्यादि ) का भी आयोजन कराया जाता है। विभिन्न सारे कॉलेज में महत्वपूर्ण एक्टिविटीज के लिए क्लबस भी होते है। पढ़ाई के साथ अन्य एक्टिविटीज में शामिल होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे चिंता, परेशानियां और पढ़ाई को लेकर चिंता, चिड़ाचिड़ापन दूर होने लगती है। नेतृत्व गुण, आत्मविश्वास, ज्ञान, कौशल इत्यादि में विकास होता है। इसलिए हर एक कॉलेज स्टूडेंट को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम, कॉलेज के विभिन्न क्लबस में हिस्सा जरूर ले। 3. नेटवर्किंग : किसी ने क्या खूब कहा है - आपका नेटवर्क ही आपका नेटवर्थ होता है। कॉलेज में आप कई तरफ के लोगों से मिलते है। जिससे आपको बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है। लेकिन यह नेटवर्क केवल कुछ वर्षो तक ही रहना चाहिए। स्टूडेंटस से लेकर प्रोफ़ेसरों तक सभी के साथ एक सशक्त नेटवर्क बनाएं। मजबूत नेटवर्क आपके भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन मित्रता ऐसे लोगों के साथ करें, जिससे दोनों की उन्नति हो। 4. सेहत : जब आप कॉलेज में प्रवेश करते है, तब आपको पॉकेट ख़र्च अधिक मिलना आरम्भ हो जाता है। लेकिन अधिकांश विद्यार्थी पॉकेट खर्च को गलत- गलत स्थानों पर व्यय करने लगते है। जैसे - अस्वस्थ भोजन का सेवन, अत्यधिक पार्टी करना इत्यादि। स्वस्थ तन और स्वस्थ मन ही सबसे बड़ी सम्पति है। इससे जंक फ़ूड,व्यर्थ के पार्टी करके अपने धन, तन और मन को नष्ट ना करें। इसलिए अनिवार्य है कि दिए गए पॉकेट मनी का सहित से इन्वेस्ट करें। अस्वस्थ आदतों को दूर करें। व्यायाम करें, सेल्फ हेल्प बुक्स किताबों का अध्ययन करें। 5. करियर :कॉलेज के दौरान अपने करियर के बारे में सोचना जरुरी है। कॉलेज लाइफ को मनोरंजन के साथ ही साथ परिपक्वता के साथ भी आनंद ले। कॉलेज में आपको विभिन्न इंटर्नशिप करने का अवसर मिल सकता है। अपने फील्ड से संबंधित या अन्य इंटर्नशिप मौके को ना गवाएं। आज के दौर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आपको विभिन्न प्रकार के इंटर्नशिप करने का अवसर मिल सकता है। इंटर्नशिप के सर्टिफिकेट का बहुत महत्व है।आप भविष्य में जो आगे करना चाहते है, उस फील्ड़ के बारे में ज्ञान अर्जित करें, नियमित रूप से सीखे। करियर काउंसलर भी एक महत्व माध्यम है, जिससे आप विभिन्न प्रकार के करियर विकल्प के बारे में जान पाएंगे। 6. यात्रा : यात्रा वह अनमोल क्रिया है, जिससे मन एवं तन दोनों को शान्ति मिल सकती है। कॉलेज लाइफ में कोशिश करे, वीकेंड में नए - नए प्लेसेस में यात्रा करने का। कोशिश करे अकेले यात्रा करने का। जिससे आप नए - नए संस्कृत, लोग एवं स्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त कर पायेंगे। यह गलतियां ना करें :कॉलेज लाइफ में ऐसी भी बहुत गलतियां जो कई विद्यार्थी कर देते है। ऐसी क्या - क्या गलतियां जो विद्यार्थी को नहीं करना चाहिए। 1. अध्ययन : कॉलेज लाइफ में अध्ययन अत्यंत जरुरी है। लेकिन अधिकांश विद्यार्थी महत्व नहीं देते है। जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि रुक जाता है। इसलिए कॉलेज लाइफ में अध्ययन को कम ना मापे। 2. समय : समय सबसे बलवान है।कॉलेज लाइफ एक स्वर्णिम समय होता है। इस स्वर्णिम समय को बर्बाद ना करें। गलत संगत से लेकर गलत एप्प्स इत्यादि से दूर रहे। समय का सदुपयोग स्वयं को निखारने में खर्च करें। 3. नशे : कॉलेज में ऐसे भी सीनियर्स होते है, जो नशीले पदार्थो का सेवन एवं हानिकारक गतिविधियों में सम्मलित रहते है। जिससे देखकर अन्य फ्रेशर विद्यार्थी भी करना चाहते है। यह एक बहुत बुरी एवं जानलेवा आदत है। इस आदत से खुद लो दूर रखे। 4.प्रेम :प्रेम और आकर्षण में अंतर है। अधिकांश युवाओं को आकर्षण होता, प्रेम नहीं। क्युकी किसी का चेहरा,किसी की बॉडी पसंद आ जाती है। उसी को सब पहली नज़र का प्यार कह देते है। प्रेम पवित्र है। किसी भी लड़की को हवस के रूप में ना देखे।नारी और नर होने से सबसे पहले वह इंसान है। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। यह कुछ महत्वपूर्ण गलतियां है, जो करना नहीं चाहिए। उपरोक्त गलतियां के अलावा यह गलतियां ना करें। # घमंड ना करें, पैसे को लेकर लापरवाह न बनें, अपने माता - पिता और शिक्षकों की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें इत्यादि। आशा करती हूं कि यह निबंध आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved