The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
02/10/2024 Kajal sah Development Views 114 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
जीतने की चाह?

जीतने की चाह.. ऊंचाईयों तक पहुँचने की चाह.. सभी में है। लेकिन उस जीत तक पहुँचने के लिए जिस परिश्रम, प्रयास और अभ्यास की आवश्यकता है.. अधिकांश लोग कर नहीं पाते हैं। है। सफलता त्याग मांगती है। अर्थात जीत प्राप्ति के लिए खुद को जलाना अत्यंत जरुरी है। कहते है ना. सूरज की तरह चमकना है तो सूरज की तरह जलना होगा। आज इस निबंध के माध्यम से मैं आप सभी के साथ साझा करूंगी कि कैसे आप जीवन में जीत हासिल कर सकते है.. विजेता बनने के लिए किस -किस महत्वपूर्ण कार्य को अपने जीवन में आत्मसात करना अत्यंत जरुरी है। 1. सार्थक और स्पष्ट : हमारे पास समय और ऊर्जा दोनों सीमित है। सीमित समय और सीमित ऊर्जा का अगर हम सही से उपयोग नहीं करते है.. तब जीवन नीरस बन सकता है।जीवन को सार्थक एवं स्पष्ट बनाने के लिए बड़ा, सार्थक एवं स्पष्ट लक्ष्य होना अत्यंत जरुरी है। किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए सबसे पहले आपको अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा। समय और अपने ऊर्जा का व्यर्थ कार्यों में व्यय न करें। जीवन सुंदर और सफल तब ही बन पाता है.. जब आज हम अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग सही कार्यों में करते है। अगर आप एक विजेता बनना चाहते है.. तब सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें। 2. मेहनत : मेहनत हो चाबी है, जिससे हर बंद दरवाजा का द्वार खुल सकता है। साधारणत यह देखा जाता है कि सभी बड़े - बड़े लक्ष्य निर्धारित कर लेते है। लेकिन उस लक्ष्य तक पहुँचने के लिए जिस अथक मेहनत की आवश्यकता होती है.. अधिकांश लोग उस हद तक की मेहनत नहीं कर पाते है। पाषाण युग से लेकर तकनीकी युग में मनुष्य अपने अथक मेहनत और प्रयास की वजह से ही पहुँच पाया है। आचार्य प्रशांत जी ने अपनी पुस्तक व्यक्तित्व विकास में उन्होंने लिखा था - "भले ही हमारे पास प्राकृतिक गुण नहीं है लेकिन हमारे पास विकल्प तो है.. स्वयं को सशक्त बनाने का। हर व्यक्ति में अपार शक्ति है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था - " खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है " अगर हमारे पास गॉड गिफ्टेड कोई टैलेंट नहीं है.. तो कोई बात नहीं। हमारे पास विकल्प तो है सीखने का.. हमारे पास विकल्प तो है कड़ी से कड़ी मेहनत करने का। आत्मज्ञान के आभाव में व्यक्ति स्वयं को कमजोर और व्यर्थ समझने लगता है। हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारा कम्पटीशन खुद से। जीवन में आये हर कठिन परिस्थितियों का डटकर संघर्ष करें। अथक परिश्रम और प्रयास से हर बंद द्वार खुल सकता है। इसलिए विजेता बनने के लिए अपने जीवन में मेहनत को आत्मसात करें। मेहनत करने से कभी भी पीछे ना हटे। मेहनत करने के दौरान कई असफलताओं का भी सामना करना पड़ सकता है। लेकिन हमेशा यह बात याद रखे.. दर्दो एवं संघर्ष के बाद जो सफलता मिलती है उसकी एक अलग ख़ुशी रहती है। 3. अनुशासन और ज्ञान प्राप्ति :किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन अत्यंत जरुरी है। अनुशासन ईंधन के समान है। जिस प्रकार ईंधन वगैरह वाहन नहीं चल सकती है और उस गाड़ी का कोई महत्व नहीं रहता..ठीक उसी प्रकार अनुशासन के बिना जीत हासिल करना असम्भव है। विजेता बनने के लिए अनुशासन को जीवन में आत्मसात करें। अपने हर महत्वपूर्ण कार्य को समय पर करें। समयानुसार अपने कार्य को करें। अगर आप भी विजेता बनना चाहते है.. तब अपने जीवन को अनुशासित जीवनशैली के रूप में ढाले। सीखना जीवन पर्यन्त क्रिया है। जब तक जीवन है.. तब तक सीखना है। आप जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है.. उस फील्ड के बारे में ज्ञान हासिल नियमित रुप से ज्ञान हासिल करें।टेक्नोलॉजी बहुत आगे से बढ़ रही है। उसके के बारे में ज्ञान हासिल करते रहें। अपने ज्ञान और कौशल को हमेशा विकसित करें। 4. सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास के साथ धैर्य : विजेता में सभी महत्वपूर्ण गुणों में से सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास के साथ धैर्य रखे।जीवन के कठिन दौर में अधिकांश लोग हार मान लेते है.. लेकिन जिसमें जीत की ललक होती है, जिसे ऊंचाइयों से प्यार होती है.. ऐसे लोग हमेशा हर कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक सोचते है।स्वयं पर विश्वास रखते है.. हर कार्य को आत्मविश्वास के साथ करते है। सफलता रातों -रात नहीं मिलती लेकिन एक रात जरूर मिलती है। कड़ी से कड़ी मेहनत धैर्य के साथ करें। 5. समस्या समाधान और समय प्रबंधन : जीवन में समस्याओं का आना आम बात है। क्योंकि जीवन सुख और दुख दोनों का बहुत महत्व है।विजेता जीवन में आये समस्याओं से डरते नहीं है, अपितु विजेता समस्याओं को अवसर के रूप में ग्रहण करते है। जीवन में आये समस्याओं से डरे नहीं.. बल्कि समस्याओं को गहराई से समझते और दूर करने का प्रयास करें। विजेता कभी भी अपने समय को बर्बाद नहीं करते है। वे अपने समय का सदुपयोग करते है.. स्वयं को योग्य बनाने के लिए। आज आप जैसे समय का उपयोग करेंगे.. वैसे ही आपका भविष्य तैयार होगा। यह कुछ महत्वपूर्ण गुण है.. विजेता बनने के लिए। उपरोक्त गुणों के अलावा कुछ और महत्वपूर्ण गुण है - सकारात्मक लोगों के साथ जुड़े, असफलता से सीखें, स्वस्थ जीवनशैली को आत्मसात करें और आभार प्रकट करें। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved