परीक्षा विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।परीक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिससे विद्यार्थियों का आकलन किया जाता है कि उन्होंने क्या - क्या सीखा है।आत्मपरिक्षण, आत्मविश्लेषण एवं आत्मविकास एक उत्तम माध्यम है परीक्षा। जैसे - जैसे विद्यार्थी आगे की ओर बढ़ते हैं, उन्हें कई विषयों में बड़े प्रश्नों का उत्तर लिखना पड़ता है। परीक्षा में बड़े अंक वाले प्रश्नों का उत्तर प्रभावशाली ढंग से लिखना एक महत्वपूर्ण कला है। आज इस निबंध मैं आप सभी के साथ साझा करूंगी कि बड़े अंक वाले प्रश्नों का उत्तर विद्यार्थी कैसे प्रभावशाली ढंग से लिख सकते हैं? कैसे उम्दा एवं उत्तम उत्तर लिखकर अत्यधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं? बड़े अंक वाले प्रश्नों का उत्तर लिखते समय किन - किन बिन्दुओं पर ध्यान देने की अत्यंत आवश्यकता है?
बड़े अंक वाले प्रश्नों का उत्तर लिखना एक कौशल है। इस कौशल को हर व्यक्ति सीख सकता है और सीखने के बाद नियमित रुप से अभ्यास, प्रयास अत्यंत आवश्यक है। बड़े अंक वाले प्रश्नों का उत्तर लिखते समय निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्याब केंद्रित करें।
1. सरल एवं स्पष्ट : ज्ञान में सबसे उच्चत्म शक्ति है। शिक्षा हमें सही - गलत के बीच निर्णय लेना सिखाती है,विश्वास एवं विश्वास को बजे बढ़ाती है। इसलिए पढ़ना अत्यंत आवश्यक है।
भारत विविधताओं से पूर्ण देश है। अतीत से लेकर वर्तमान में भारत विश्व में अपनी संस्कृति, ज्ञान इत्यादि की वजह से चर्चित है। अपने विषय या टॉपिक को अच्छे से पढ़े और समझें। जब आपके पास विषय का ज्ञान होता है, तब आप परीक्षा में अच्छे से उत्तर लिख पाते हैं। इसलिए जिस भी विषय का परीक्षा है, जिस भी कक्षा में हैं आप। अपनी कक्षा के विषयों का अच्छे से ज्ञान हासिल करें।
जो परीक्षा में प्रश्न पूछा गया है, उसी के मुताबिक उत्तर लिखें। बड़े प्रश्नों के उत्तर में केवल शब्दों की संख्या से अंक नहीं मिलता बल्कि सार्थक एवं स्पष्ट लिखने से अंक मिलता है। सार्थक एवं स्पष्ट लिखने के लिए अच्छे से पढ़ना अत्यंत आवश्यक है।
2. शब्द एवं वाक्य : लॉन्ग आंसर में अत्यंत जटिल शब्दावली बचें।सरल एवं स्पष्ट भाषा का उत्तम तरीके से उपयोग करें। जिससे एग्जामिनर आसानी से आपके उत्तर को चेक कर पाएं।
सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग हमारे लिए अत्यंत लाभदायक होता है। शीघ्रता एवं उत्तम तरिके से हम याद कर पाते हैं और परीक्षा में लिख पाते हैं।
3. पॉइंट एवं चित्र : जब मैं दसवीं कक्षा में पढ़ती थी, तब मेरे लाइफ साइंस के सर ने कहा था कि बड़े अंक वाले प्रश्नों का उत्तर पैराग्राफ में ना लिखकर पॉइंट्स में लिखों। गुरूजी की यह बात अत्यंत आवश्यक है, प्रत्येक विद्यार्थी के लिए।पैराग्राफ से ज्यादा प्रभावशाली उत्तर पॉइंट्स में लिखना अत्यंत लाभदायक है।
अगर आप भी लॉन्ग प्रश्नों के उत्तर में अच्छा अंक लाना चाहते हैं,तब उत्तर को पॉइंट्स एवं डायग्राम के साथ बनाएं। प्रेजेंटेशन अत्यंत आवश्यक है। बेहतरीन प्रेजेंटेशन के लिए जो भी प्रश्न (लाइफ साइंस, फिजिकल साइंस इत्यादि ) में पूछा जा रहा है, उस प्रश्न से संबंधित चित्र जरूर बनाएं।
4. अभ्यास : किसी कार्य में बेहतर बनने के लिए या बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नियमित रूप से अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। अगर आप लॉन्ग क्वेश्चन में अच्छा अंक नहीं ला रहे हैं, तब खुद की कमियों का आकलन करें। उपरोक्त टिप्स को अपनाएं। आशा करती हूँ कि यह निबंध आपको अच्छा लगा होगा।
धन्यवाद
काजल साह
|
S
|
25.08.2024
Suman Ghosh
Readers
608
|
Things to do in Gatlinburg for Adults 
Are you naturally adventurous and want to spend quality time in the mountains? .....
|
K
|
05.10.2024
Kajal sah
Readers
382
|
बारिश एक... 
हर मौसम की अपनी - अपनी खासियत और खूबसूरती होती है। हर मौसम अपने संग खुशियां, वि .....
|
K
|
14.07.2023
Kajal sah
Readers
483
|
अपने टैलेंट्स में चार - चाँद कैसे लगाए? 
हम सभी जानते है, हर व्यक्ति में टैलेंट होता है, अगर किसी व्यक्ति ने अपने टैलेंट .....
|
K
|
11.03.2023
Kajal sah
Readers
386
|
Two poems  
1.Poem: Remember
why dont you remember
to those heroes
who did
for the .....
|
K
|
23.01.2023
Kajal sah
Readers
391
|
Poem: New India
 
we are the children of new india
not afraid of anyone
overcome difficul .....
|
K
|
16.01.2023
Kajal sah
Readers
355
|
निबंध : हिमाचल प्रदेश कैसा है?
 
भारत अपनी संस्कृति और सभ्यताओं के लिए पुरे विश्व प्रचलित है, यहाँ की नदियाँ, स् .....
|
K
|
27.10.2022
Kajal sah
Readers
418
|
कविता : किताब  
गलत राहों से हमें बचाता
शिक्षा का पाठ
हमें पढ़ाता
जीवन के कठिन मार्ग पर .....
|
K
|
14.09.2022
Kajal sah
Readers
492
|
कविता - झांसी की रानी  
कविता : झांसी क़ी रानी
निकल पड़ी थी, एक नारी
नये जोश के साथ
हाथों में तलवार .....
|
K
|
15.09.2022
Kajal sah
Readers
477
|
कविता : थप्पड़  
कविता : थप्पड़
उसने मारा था मुझे थप्पड़
क्योंकि मांग लिया था
उससे अपना ह .....
|
|