हर लड़के की चाहत होती है की उसे एक अच्छी गर्लफ्रेंड मिले जो अन्य लडकीयो से बिल्कुल अलग हो | पर ये पूर्णत सम्भव नहीं हो पता है हर इंसान में कोई न कोई कमी जरूर रहती है 100 प्रतिशत परफेक्ट कोई नहीं होता है परन्तु कुछ बातो के जरिये आप एक अच्छी गर्लफ्रेंड का चुनाव कर सकते है | जिससे आगे चलकर आपके रिश्ते में कोई टकराव की स्थति उत्पन्न न हो | एक अच्छी गर्लफ्रेंड के चुनाव से पहले आपको लड़की के मनोभावों को ध्यान से देखना चाहिए | जैसे लड़की काफी सुलझे हुए विचारो की होनी चहिये, उसका स्वभाव हसमुख होना चाहिए, उसमे आपको एक अच्छा इंसान बनाने की काबिलियत होनी चाहिए, उसमे आपके निर्णय को सही या गलत बताने की क्षमता होनी चाहिए , जिन्दगी के हर पड़ाव में आपका मनोबल बढ़ाने वाली होनी चाहिए | इन सब गुणों वाली लड़की के साथ आप आसानी से अपनी जिन्दगी बीता सकते है | आपको ये भी देखना होगा की आप जिस लड़की को चुनते हो उसका व्यवहार फ्रैंडली होना चाहिए, आपके परिवार के प्रति उसके विचार अच्छे होने चाहिए क्योकी ये आपके लिये बहुत जरूरी है | आज कल के लड़को को फैशनेबल लड़किया अधिक पसंद होती है ताकि वह अपने दोस्तों के बीच अपना स्टेटस बड़ा सके अत: आप इस बात पर भी गौर कर सकते हो | आप जिस लड़की को पसंद करते हो वह हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाली होनी चाहिए ऐसी लड़की को हर जगह सम्मान की नज़र से देखा जाता है |