The Latest | India | [email protected]

56 subscriber(s)


K
04/08/2023 Kajal sah Awareness Views 279 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
आफ्टर ब्रेकअप टिप्स

ब्रेकअप के बाद कोई बिखर जाता है और कोई निखर जाता है। यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि आफ्टर ब्रेकअप हम खुद के साथ क्या करना चाहते है।मानव शरीर नश्वर है, जिसका अंत अवश्य है, लेकिन यह जानकर भी हम किसी को इतना चाहने लगते है कि हम उनके बैगर रह ही नहीं पाएंगे। सच कहुँ तों मुझे किसी भी मानव से प्रेम अत्यधिक नहीं हुआ है, क्योकि मैंने कबीर के दोहे को पढ़ के यह समझ लिया है।इसलिए मैंने हमेशा अपने शिक्षा और स्वयं अत्यधिक रुप से प्रेम किया है। लेकिन आज मैं आपको कुछ टिप्स बताऊंगी वो है आफ्टर ब्रेकअप हमें क्या करना चाहिए? चलिए जानते है। 1. समझें : अब आपको खुद को समझना है, बहुत आपने दूसरे को समझने में आपने समय बिता दिया लेकिन अब आपको स्वयं के लिए समय निकालना है। स्वयं के सकारात्मक शक्ति जाने एवं उसमें और सुधार करें एवं अपने नकारात्मक विचारों से लेकर कार्य तक का दमन करें। सम्बन्ध : ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप ब्रेकअप के वजह से आपने अपने परिवार से ही मुँह मोड़ लिया। आपको अपने परिवार, मित्रों के साथ समय बताये। जिससे आपको अच्छा एवं ख़ुशी महसूस होंगी। इससे आपका दर्द का निवारण जरूर होगा। कला : याद कीजिये आप पेंटिंग में अच्छे है, आप बोलने में अच्छे है इत्यादि। आपने जो अपने कला को अपने कुछ पलों के गला घोट दिया था, अब समय है उस कला को चार - चांद एवं उसमें महारती हासिल करने का। यही कला से आप आगे बढ़ सकते है। अपने आर्थिक, सांस्कृतिक, एवं स्वयं का विकास कर पाएंगे। सेहत : जैसे कि हम जानते है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। ब्रेकअप के वजह से खुद को नुकसान ना पंहुचाये। आपका हेल्थ ही सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए इसका ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। व्यायाम करें, अच्छा खाना - पीना खाये। सोशल मीडिया : सोशल मीडिया का सही से उपयोग करें, आपके पास जो भी कला है उसे सोशल मीडिया में प्रसारण करें। सोशल मीडिया का उपयोग केवल रील्स,सांग्स इत्यादि सुनने में व्यर्थ ना करें, स्वयं के विकास एवं अपने टैलेंट को चार - चांद लगाने में उपयोग करें। एक्सपलोर: चलिए बहुत हुआ किसी का इंतजार, बहुत हुआ रूठना - मनाना। अब आपको खोज करना है, यानि नये जगह से लेकर नये वस्तुओं तक explore करें। वहाँ की प्रकृति, भोजन, लोग इत्यादि को जाने। पता है आपको इससे क्या होगा? इससे आपका मानसिक विकास, तनाव का अंत एवं आपका शारीरिक विकास होगा। लक्ष्य : याद कीजिये आपका सपना था, कलाकार, सिंगर, आईएएस इत्यादि। लेकिन आपने केवल एक व्यक्ति के लिए आपने अपने सपने को अपने दूर कर लिया। लेकिन जो हुआ सो हुआ अब आपको अपने सपने को अपने बनना है। जो गलती हुई, उसे अब मत दोहराये। यह मानव शरीर बहुत दुलर्भ है, इसका अंत कभी हो सकता है। मानव शरीर में जन्म होना भगवान का सबसे बड़ा तोहफा है, इसलिए अपने मानव होने पर गर्व करें एवं मानवता के गुणों को अपनाये। गरीब :अपने आस - पास के स्थान पर जाये एवं वहां की परिस्थिति को देखे एवं समझने।आप उनकी मदद भी कर सकते है, आप उन लोगों से बातचीत करें, जिससे आपको सुकून मिलेगा। आशा करती हुँ, यह टिप्स आपके लिए अच्छी होंगी। मुझे ज्ञात है कि मुझे इस विषय पर अत्यधिक रूप से जानकारी नहीं थी। क्युकी मेरे पास इसके बारे में अनुभव बहुत कम है। लेकिन मेरे आस - पास एवं अपने मित्रों से पूछा कि आफ्टर ब्रेकअप आप क्या करते है? उनका माध्यम से ही यह मत मैं जान पाई हुँ। प्यार करना है तों भगवान से और स्वयं से करें। साथी ही साथ अपने कला, शिक्षा एवं अपने पैशन से बेहतिया मोहब्बत आप कर सकते है। यह टिप्स अपनाये एवं अपने एक्सपीरियंस शेयर जरूर करें। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved